एक्सप्लोरर

Deflation in China: महंगाई में तो आ गई गिरावट पर चीन की अर्थव्यवस्था पर अब मंडराया 'डिफ्लेशन' का खतरा

Deflation in China: कोरोना महामारी के बाद लगे झटके से अभी चीन उभर भी नहीं पाया था कि उसे एक और झटका लग गया है. चीन की इकोनॉमी पर डिफ्लेशन का खतरा मंडराने लगा है.

Deflation in China: भारत समेत विश्व के ज्यादातर देश फिलहाल महंगाई से जूझ रहे हैं, वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर चीन में एक नई मुसीबत आ गई है. देश में महंगाई में आई गिरावट के बाद जहां आम लोगों को तो राहत मिली है, लेकिन देश की इकोनॉमी पर 'डिफ्लेशन' का खतरा मंडराने लगा है. चीन द्वारा जारी किए गए महंगाई के आंकड़ों से पता चला है कि जुलाई में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) और प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद से देश में 'डिफ्लेशन' का खतरा बढ़ गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले 2 साल में पहली बार चीन में महंगाई में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है.

जुलाई में कम हुई थोक और रिटेल महंगाई

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स (NBS) ने मंगलवार को जुलाई 2023 के महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं. जुलाई में चीन में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में पिछले साल के मुकाबले 0.3 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि ब्लूमबर्ग के पोल में अनुमान जताया था कि चीन के CPI में 0.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की जाएगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि फरवरी 2021 के बाद से CPI में पहली बार कमी देखी जा रही है.

थोक महंगाई दर यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) की बात करें तो इसमें लगातार 10वें महीने में भी गिरावट का दौर जारी है. पिछले साल जुलाई के मुकाबले इसमें 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, मगर यह अनुमान से थोड़ा कम ही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि नवंबर 2020 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है कि CPI और PPI में पहली बार गिरावट देखने को मिली है.

बढ़ गया 'डिफ्लेशन' का खतरा

चीन में कोरोना का सख्त लॉकडाउन खत्म होने के बाद कुछ वक्त तक बिजनेस और कंज्यूमर डिमांड में  तेजी देखी गई, लेकिन इसके बाद से ही मार्केट में मंदी का माहौल है. पिछले कुछ महीनों में बिजनेस और देश के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद चीन के लोग सामान पर पैसे कम खर्च कर रहे हैं जिससे मांग में तेजी से कमी आई है. इस कारण देश पर 'डिफ्लेशन' का खतरा बढ़ गया है. कई एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि चीन के निर्यात में कमी के कारण देश में महंगाई में तेजी से गिरावट आई है. ऐसे में इससे निजात के लिए सरकार को निर्यात में तेजी लानी होगी. सरकार ने इस साल कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स टारगेट 3 फीसदी रखा है. वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 2 फीसदी रहा है.

क्या है 'डिफ्लेशन'?

महंगाई में तेजी से गिरावट को 'डिफ्लेशन' कहते हैं. महंगाई में कमी होने के बाद ग्राहक सस्ते में कोई चीज खरीद सकते है, लेकिन इससे बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ता है और कंपनियों का प्रॉफिट मार्जिन कम हो जाता है. 'डिफ्लेशन' का मुख्य कारण होता है मार्केट में प्रोडक्ट्स की ज्यादा मात्रा और खरीदारों की संख्या कम होना. ऐसे सप्लाई और मांग में अंतर होने के कारण 'डिफ्लेशन' की स्थिति पैदा होती है. 

ये भी पढ़ें-

SBFC Finance IPO: एसबीएफसी फाइनेंस आईपीओ के शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद कल शेयरों का अलॉटमेंट, जानें GMP का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान टकराव से गहराया तेल संकट? भारत ने कसी ली कमर, बैकअप प्लान तैयार; जानिए डिटेल
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
बाजार में भारी गिरावट, टॉप-9 कंपनियों को झटका; निवेशकों की 2.18 लाख करोड़ की पूंजी स्वाहा
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
मिडिल ईस्ट संकट का असर, सोमवार को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? जानिए पूरी डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget