एक्सप्लोरर

CII सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा, 'वह दिन दूर नहीं जब हम दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे'

CII Post Budget Conference: सीआईआई के बजट के बाद के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

CII Post Budget Conference: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली में सीआईआई (Confederation of Indian Industry ) के बजट के बाद के सम्मेलन का उद्घाटन किया. यहां संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि भारत की विकास दर आठ फीसदी की दर से बढ़ रही है. वह दिन दूर नहीं जब हम दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे.

आजादी की 100वीं सालगिरह तक बनेंगे विकसित राष्ट्र- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में कहा कि हमें एक गरीब देश के तौर पर आजादी मिली, लेकिन हम 2047 में आजादी की 100वीं वर्षगांठ एक विकसित देश के तौर पर मनाएंगे. हमारी सरकार की नीयत और प्रतिबद्धता साफ है, हम विकसित भारत पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां

  1. मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में बजट का आकार तीन गुना होकर 48 लाख करोड़ रुपये हो गया है. 
  2. 10 सालों में कैपिटल एक्सपेंडिचर पांच गुना से ज्यादा होकर 11.11 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.
  3. पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा चुका है.
  4. पिछले 10 सालों में मैन्यूफैक्चरिंग का माहौल बदल गया है और हमारा ज्यादा ध्यान MSME सेक्टर पर है क्योंकि यह रोजगार के करोड़ों मौके पैदा करता है.
  5. सरकार ने पिछले 10 सालों में मंत्रालयों के आवंटन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है, जबकि टैक्स की दरें रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई हैं.

मौजूदा समय में भारत के लिए कई खुश होने के मौके

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में 1.40 लाख स्टार्टअप हैं और आठ करोड़ लोगों ने मुद्रा लोन से अपना व्यापार या बिजनेस शुरू किया है. आज भारत मोबाइल फोन का शीर्ष मैन्यूफैक्चरर है. दुनिया भर के निवेशक भारत आना चाहते हैं और यह भारत की इंडस्ट्री के लिए एक सुनहरा मौका है जिसे हमें गंवाना नहीं चाहिए. हम जल्द ही ऑफशोर खनिज ब्लॉक की नीलामी शुरू करेंगे. 

कोविडकाल की चुनौती को पारकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचा भारत

सीआईआई के बजट-पश्चात सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कोविडकाल का भी जिक्र किया और कहा कि हमने वैश्विक महामारी से जूझने के बाद भी भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. सरकार जिस स्पीड से और स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रही है वह अभूतपूर्व है. हम जीवनयापन सुगम बनाने, कौशल विकास, रोजगार पर फोकस कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ऊंची ग्रोथ रेट और कम महंगाई दर वाला इकलौता देश है और ग्लोबल विकास में इसकी 16 फीसदी हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: शेयर बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले
Share Market Today: शेयर बाजार में फिर बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में फिसले
Gold-Silver Price Today: आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव
Gold-Silver Price Today: आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 18K, 22K, 24K सोना और चांदी का भाव
LPG Rate Today: आपके शहर में आज 14 और 19 किलो के गैस सिलेंडर का क्या है दाम? जानें 2 जून 2026 का ताजा रेट
LPG Rate Today: आपके शहर में आज 14 और 19 किलो के गैस सिलेंडर का क्या है दाम? जानें 2 जून 2026 का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: 2 जून को फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: 2 जून को फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें दिल्ली से पटना तक ताजा रेट

वीडियोज

Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान की नई धमकी! क्या बंद होगा बाब अल-मंदेब? | Hormuz | Trump
CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आ रही 'आफत', अल नीनो मचाएगा तांडव, बदलेगी तूफानों की रफ्तार, भारत पर 'भयंकर' असर
आ रही 'आफत', अल नीनो मचाएगा तांडव, बदलेगी तूफानों की रफ्तार, भारत पर 'भयंकर' असर
UP Elections 2027: यूपी में कांग्रेस की मांग बढ़ा सकती है सपा की मुश्किलें! अखिलेश यादव ने भी बनाया बड़ा प्लान 
यूपी में कांग्रेस की मांग बढ़ा सकती है सपा की मुश्किलें! अखिलेश यादव ने भी बनाया बड़ा प्लान 
'अगर आप हाथ-पैर काटते हैं, तभी...', अपराधों से निपटने के लिए हाई कोर्ट ने की मुस्लिम देशों जैसी सजा की वकालत
'अगर आप हाथ-पैर काटते हैं, तभी...', अपराधों से निपटने के लिए HC ने की मुस्लिम देशों जैसी सजा की वकालत
हफ्ते भर बाद फिर बल्ले से आग उगलेंगे वैभव सूर्यवंशी! इंडियन टीम के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए पूरा शेड्यूल
हफ्ते भर बाद फिर बल्ले से आग उगलेंगे वैभव सूर्यवंशी! इंडियन टीम के लिए खेलते आएंगे नजर, जानिए पूरा शेड्यूल
रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, पुलिस ने हाउस हेल्प को किया गिरफ्तार
रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी, हाउस हेल्प गिरफ्तार
गालिबफ ने लेबनान लगाया फोन, ऐसा क्या बोला कि रिप्लाई में ईरान का ऐहसानमंद हो गया मुल्क, बोला- 'नहीं भूलेंगे...'
गालिबफ ने लेबनान लगाया फोन, ऐसा क्या बोला कि रिप्लाई में ईरान का ऐहसानमंद हो गया मुल्क, बोला- 'नहीं भूलेंगे...'
60 फीसदी नंबर वालों के लिए खुशखबरी, हर साल मिलेगी हजारों रुपये की स्कॉलरशिप
60 फीसदी नंबर वालों के लिए खुशखबरी, हर साल मिलेगी हजारों रुपये की स्कॉलरशिप
Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
Embed widget