एक्सप्लोरर

DMart Share: CLSA ने दी निवेशकों को एवेन्यू सुपरमार्ट्स का स्टॉक खरीदने की सलाह, मार्केट कैप 3 लाख करोड़ पार

Avenue Supermarts Share: सीएलएसए ने स्टॉक खरीदने की सलाह के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई है जिसके बाद मार्केट कैप 3 लाख करोड़ के पार चला गया.

Avenue Supermarts Share Price: गुरुवार का कारोबारी सत्र डीमार्ट ब्रांड नाम से स्टोर (DMart store) ऑपरेट करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली है. स्टॉक अपने दो साल के हाई 4710 रुपये पर जा पहुंचा. वजह है वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ के शानदार नंबर और विदेशी ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए की निवेशकों को स्टॉक खरीदने की सलाह.   

सीएलएसए ने डीमार्ट को लेकर रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों को एवेन्यू सुपरमार्ट्स के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. सीएलएसए ने 5107 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि डीमार्ट एक डिस्काउंट रिटेलर है जिसका ऑपरेटिंग कॉस्ट सबसे कम है. इसके चलते कंज्यूमर को कम कीमतों पर सामान उपलब्ध होता है जो सेल्स को बढ़ाने में मदद कर रहा है. इससे कीमतों को लेकर बेहद संवेदनशील मार्केट्स में डीमार्ट को मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद मिली है. सीएलएसए की रिपोर्ट के मुताबिक डीमार्ट तेजी से अपने निजी-लेबल को बढ़ावा दे रहा है जिससे अगले चरण में स्टॉक को भगाने में मदद मिलेगी

रिपोर्ट के मुताबिक डीमार्ट भारत के 500 बिलियन डॉलर फूड और ग्रॉसरी मार्केट का बड़ा खिलाड़ी है. फिलहाल इस स्पेस पर छोटे रिटेलर्स का कब्जा है. सीएलएसए का मानना है कि अगले 25 वर्षों में TAM बढ़कर 2.3 ट्रिलियन डॉलर तक जा पहुंचेगा जिसमें डीमार्ट की हिस्सेदारी मौजूदा एक फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी हो जाएगी. वित्त वर्ष 2033-34 कर डीमार्ट का स्टोर 3 गुना हो जाएगा जो फिलहाल 341 है. 

सीएलएसए ने कहा कि वॉलमार्ट के समान डीमार्ट एक लाख लोगों पर एक स्टोर का लक्ष्य लेकर चलता है तो 25 सालों में 7000 तक डीमार्ट का स्टोर हो जाएगा.  यही वजह है कि ब्रोकरेज हाउस ने अपना कवरेज बढ़ाया है. इससे पहले डीमार्ट ने बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 20 फीसदी के उछाल के साथ 12,393 करोड़ रुपये रहा है जो तीसरी तिमाही में 10,337 करोड़ रुपये रहा था. इसके चलते स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिली है और 4.14 फीसदी के उछाल के साथ 4645 रुपये पर क्लोज हुआ है. डीमार्ट एक बार फिर 3 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार करने में सफल रहा है. बीते एक महीने में स्टॉक में 21 फीसदी की तेजी आई है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी के पोर्टफोलियो में इन दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स, इक्विटी-सोना समेत सभी एसेट में लगाया पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छुट्टे पैसे को लेकर अब दुकानदार से नहीं होगी झिकझिक, जल्द ATM से निकलेंगे 10-20 और 50 रुपये के नोट
छुट्टे पैसे को लेकर अब दुकानदार से नहीं होगी झिकझिक, जल्द ATM से निकलेंगे 10-20 और 50 रुपये के नोट
Gold-Silver Price: 1000 रुपये के करीब महंगा हुआ 24 कैरेट सोना, 22 और 18 कैरेट में भी तेजी; जानें लेटेस्ट कीमत
1000 रुपये के करीब महंगा हुआ 24 कैरेट सोना, 22 और 18 कैरेट में भी तेजी; जानें लेटेस्ट कीमत
Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 110 अंक नीचे
शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी भी 110 अंक नीचे
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर
LPG गैस सिलेंडर की कमी पर क्या है आज स्थिति? NRAI ने जारी की एडवाइजरी, होटलों से लेकर हॉस्टल पर असर

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: तेहरान और बेरूत के रिहायशी इलाकों में इजरायली हमले, अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत और 140 घायल, ट्रंप का प्लान क्या?
Live: तेहरान और बेरूत के रिहायशी इलाकों में इजरायली हमले, अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत, 140 घायल
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget