एक्सप्लोरर

Coca Cola Liquor: कोका कोला ने पहली बार उतारा अपना शराब ब्रांड, जानिए कहां-कहां बिक रहा

Coca Cola Liquor: पूरी दुनिया में सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट को कब्जाने के बाद अब कोका कोला ने लिकर मार्केट में भी दखलंदाजी शुरू कर दी है. उनके लिकर मिक्स ब्रांड की पायलट टेस्टिंग चल रही है.

Coca Cola Liquor: सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी कोका कोला (Coca Cola) ने भारत में पहली बार शराब सेगमेंट में एंट्री की है. कंपनी ने अपने शराब ब्रांड लेमन डू (Lemon Dou) को देश में बेचना शुरू भी कर दिया है. फिलहाल इसकी बिक्री गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में की जा रही है. इसकी 250 एमएल कैन की कीमत 230 रुपये रखी गई है. 

कंपनी ने शराब बेचने की पुष्टि की 

कोका कोला इंडिया ने देश में शराब बेचने के फैसले की पुष्टि की है. कंपनी के प्रवक्ता ने इकोनॉमिक टाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि लेमन डू की पायलट टेस्टिंग की जा रही है. यह दुनिया के कई बाजारों में पहले से ही उपलब्ध है. अब हमने इसे इंडिया में भी लाने का फैसला किया है. फिलहाल इसको लेकर लोगों की राय जानी जा रही है. टेस्टिंग के नतीजे आने के बाद इसे पूरी तरह से उतारने पर विचार किया जाएगा. 

क्या है लेमन डू 

लेमन डू एक तरह एक अलकोहल मिक्स है. इसे शोशु से बनाया जाता है. इसमें वोडका और ब्रांडी जैसा ही डिस्टिल्ड लिकर इस्तेमाल होता है. कोका कोला इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, इसे अलग जगहों पर बनाया जा रहा है. लेमन डू को बनाने के लिए हमारी सॉफ्ट ड्रिंक फैसिलिटी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है.

शराब मार्केट में उतर रहीं कोक-पेप्सी 

सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट को पूरी तरह से कब्जाने के बाद अब ग्लोबल कंपनियों कोक और पेप्सी की नजर शराब सेगमेंट पर पड़ी है. दोनों कंपनियां एक-एक करके इस बाजार में उतर चुकी हैं. कोक ने लेमन डू प्रोडक्ट को इससे पहले जापान में भी उतारा था. पेप्सिको भी अमरीकी बाजार में माउंटेन ड्यू का अलकोहल वर्जन उतार चुकी है. इसे हार्ड माउंटेन ड्यू का नाम दिया गया है. यदि कोका कोला के लेमन डू को सफलता मिलती है तो इसे भारत में भी लाया जा सकता है. हाल ही में कोका कोला ने 3300 करोड़ रुपये के निवेश से गुजरात के साणंद में एक प्लांट लगाने का ऐलान भी किया था.  

ये भी पढ़ें 

Bloomberg List: ये हैं दुनिया की सबसे रईस फैमिली, अकूत संपत्ति की हैं मालिक, इनकी दौलत सुनकर होश उड़ जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget