एक्सप्लोरर

Cochin Shipyard: क्या करती है कोचीन शिपयार्ड कंपनी? अडानी से मिला है बड़ा ऑर्डर

Cochin Shipyard Limited: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को हाल ही में अडानी से आठ अत्याधुनिक हार्बर टग बनाने का ऑर्डर मिला है. इस कंपनी के काम की सराहना पूरी दुनिया में होती है.

Cochin Shipyard Limited: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने 27 दिसंबर को आठ अत्याधुनिक हार्बर टग बनाने का ऑर्डर कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को दिया है. यह सौदा 450 करोड़ रुपये में हुआ है. भारत में हार्बर टग के लिए कोचीन शिपयार्ड को मिला यह अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है. आज इस खबर में समझें कि कोचीन शिपयार्ड क्या काम करती है.

बड़े-बड़े जहाजों को बनाने का काम करती है कंपनी

जहाज बनाने और मेंटेनेंस करने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है, जिसकी स्थापना 1972 में की गई. जहाज बनाने और रिपेयरिंग की इंडस्ट्री में यह कंपनी पिछले तीन दशकों में काफी तेजी से आगे बढ़ी है. यह यार्ड भारत में सबसे बड़े जहाज को बनाने या उसकी रिपेयरिंग की क्षमता रखता है.

कोचीन शिपयार्ड 1,10,000 dwt तक के जहाजों का निर्माण और 1,25,000 dwt तक के जहाजों की मरम्मत करने में सक्षम है. इस यार्ड ने भारत के दो सबसे बड़े डबल हॉल अफ्रामैक्स टैंकर बनाएं हैं. इनकी कैपिसिटी 95,000 dwt की है. DWT यानी डेडवेट टन का तात्पर्य जहाज में सामान लोडिंग की कैपिसिटी से है.

कोचीन शिपयार्ड सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के तमाम अन्य देशों के लिए जहाज बनाती है. CSL को यूरोप और मिडिल ईस्ट की कई बड़ी कंपनियों से जहाज बनाने के ऑर्डर मिले हैं. भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत 4 को बनाने का श्रेय भी इस कंपनी को जाता है.

हर तरह के जहाजों की होती है मरम्मत

CSL ने जहाज रिपेयरिंग का काम 1982 में शुरू किया. इनमें ऑयल इंडस्ट्री के जहाजों के साथ-साथ भारतीय नौसेना के जहाजों तक की मरम्मत शामिल है. जहाज रिपेयरिंग के काम में कठिन से कठिन समस्याओं को सुलझाने और तमाम बारीकियों को समझने के लिए यार्ड ने बीते सालों में अपनी कई क्षमताएं विकसित की. इतना ही नहीं, कोचीन शिपयार्ड में हर साल 100 इंजीनियरिंग ग्रैजुएट्स को मरीन इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है. बेहतर सर्विस के लिए दुनियाभर में कोचीन शिपयार्ड की तारीफ की जाती है.

ये भी पढ़ें: 

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने की 8 एडवांस्ड हार्बर टग की खरीद, कोचीन शिपयार्ड के शेयर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: ईरान-इजरायल वॉर ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, ताजा कीमतें जानकर चौंक जाएंगे; जानिए आज का भाव
ईरान-इजरायल वॉर ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, ताजा कीमतें जानकर चौंक जाएंगे; जानिए आज का भाव
तनाव के माहौल में खुशखबरी! सरकारी खजाने में आए 1.83 लाख करोड़ रुपये, 8.3 परसेंट बढ़ा GST कलेक्शन
तनाव के माहौल में खुशखबरी! सरकारी खजाने में आए 1.83 लाख करोड़ रुपये, 8.3 परसेंट बढ़ा GST कलेक्शन
Stock Market 2 March: ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, सेंसेक्स 937 अंक टूटा; निफ्टी 24,911 के नीचे
ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, सेंसेक्स 937 अंक टूटा; निफ्टी 24,911 के नीचे
मिडिल ईस्ट में मची तबाही से बढ़ गई क्रूड ऑयल की कीमत, आज फोकस में तेल कंपनियों के शेयर
मिडिल ईस्ट में मची तबाही से बढ़ गई क्रूड ऑयल की कीमत, आज फोकस में तेल कंपनियों के शेयर

वीडियोज

Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
'हमले में अमेरिका-इजरायल ही नहीं बल्कि...', खामेनेई की मौत को लेकर किस पर भड़के AIMIM नेता?
US Israel Iran Strike: 'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
'अमेरिका के और भी लोग मारे जाएंगे...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप ने ये क्यों कहा? इजरायली सेना ने क्या बताया
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
सेमीफाइनल में पहुंचा भारत तो शशि थरूर ने दे दिया बड़ा बयान, संजू सैमसन को लेकर पोस्ट वायरल
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
जिसका डर था वहीं हुआ... ग्लोबल मार्केट में 10 परसेंट बढ़ी कच्चे तेल की कीमत, भारत पर क्या होगा असर?
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
कोर्ट जाने की नहीं होगी जरूरत, एक फोन कॉल पर मिलेगी कानूनी मदद, जानें तरीका
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget