एक्सप्लोरर

Salary Hike: 1 फीसदी सैलरी इंक्रीमेंट देकर कर्मचारियों पर गिराई गाज, दिग्गज आईटी कंपनी के पैकेज का भी बना था मजाक 

IT Sector: कंपनी ने 1 से 5 फीसदी सैलरी हाइक देकर कर्मचारियों को इस साल झुनझुना पकड़ा दिया है. इस मामूली से इंक्रीमेंट के लिए भी उन्हें 4 महीने का इंतजार करवाया गया है.

IT Sector: हाल ही में फ्रेशर्स को 20 साल पुराना सैलरी पैकेज देकर आलोचना का शिकार हुई दिग्गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने अब एक और कारनामा किया है. कॉग्निजेंट ने अपने कुछ कर्मचारियों को इस साल सिर्फ 1 फीसदी सैलरी इंक्रीमेंट दिया है. कंपनी ने पहले ही सैलरी हाइक को 4 महीने के लिए टालकर अपने स्टाफ को निराश कर दिया था. अब ऐसा इंक्रीमेंट पाकर उनकी आशाएं चूर-चूर हो गई हैं. 

कॉग्निजेंट ने 1 से 5 फीसदी के बीच बांटा इंक्रीमेंट

इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दाखिल रिपोर्ट में जानकारी दी है कि कॉग्निजेंट ने 3 रेटिंग वाले कर्मचारियों को 1 से 3 फीसदी, 4 रेटिंग वालों को 4 फीसदी और 5 रेटिंग वालों को भी सिर्फ 4.5 से 5 फीसदी इंक्रीमेंट ही दिया है. इस तरह से कंपनी ने 1 से 5 फीसदी के बीच इंक्रीमेंट देकर सभी कर्मचारियों को इस साल निराश कर दिया है. पिछले साल नैस्डेक (Nasdaq) में लिस्टेड इस आईटी कंपनी ने 7 से 11 फीसदी के बीच में इंक्रीमेंट बांटा था.

कंपनी के भारत में लगभग 2.54 लाख कर्मचारी

कॉग्निजेंट का हेडक्वार्टर न्यू जर्सी में स्थित है. हालांकि, इसका 70 फीसदी वर्कफोर्स भारत में काम करता है. कंपनी के भारत में लगभग 2.54 लाख कर्मचारी हैं. कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या तेजी से घट रही है. जून तिमाही के अंत तक कॉग्निजेंट में से 8100 कर्मचारी कम हुए हैं. अब इनकी संख्या 3,36,300 रह गई है. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी से 9300 लोग छोड़कर गए थे.

फ्रेशर्स को 2.52 लाख रुपये के पैकेज पर दे रही नौकरी

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कॉग्निजेंट फ्रेशर्स को 2.52 लाख सालाना के पैकेज पर नौकरी दे रही है. इस जानकारी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा था. लोगों का कहना था कि ऐसी नौकरी करने से अच्छा तो लोग रील बनाकर और सड़क किनारे ठेला लगाकर पैसा कमा लें. गुस्साए लोगों का कहना था कि इतने पैसे में लोग घर का किराया देने एक बाद सिर्फ चाय और मैगी ही खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

IndiGo Airline: महिलाओं को नए पंख देगी इंडिगो, एयरलाइन में 1000 से ज्यादा होंगी पायलट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget