एक्सप्लोरर

Continuum Green Energy को SEBI से IPO की मंजूरी! 3,650 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Continuum Green Energy का IPO ऐसे समय में आ रहा है जब देश में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी से निवेश बढ़ा है. यह इश्यू निवेशकों के लिए ग्रीन एनर्जी में हिस्सेदारी लेने का एक बड़ा मौका हो सकता है.

ग्रीन एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Continuum Green Energy को भारतीय बाजार नियामक SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए कुल 3,650 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह इश्यू फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण होगा. मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, SEBI ने 21 अप्रैल 2025 को कंपनी के IPO प्रस्ताव को स्वीकृति दी. Continuum ने IPO के लिए 10 दिसंबर 2024 को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था.

क्या करती है Continuum Green Energy?

Continuum Green Energy एक स्वतंत्र विद्युत उत्पादक कंपनी है, जो विंड, सोलर और हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को पहचानने, विकसित करने, निर्माण और संचालन करने का कार्य करती है. कंपनी मुख्य रूप से वाणिज्यिक, औद्योगिक ग्राहकों, राज्य व केंद्र सरकार की वितरण एजेंसियों और बिजली एक्सचेंजों को ग्रीन एनर्जी सप्लाई करती है. 2007 में स्थापित इस कंपनी ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में खुद को मज़बूती से स्थापित किया है.

कैसा होगा IPO का स्ट्रक्चर?

SEBI को दिए गए DRHP के मुताबिक, यह IPO दो हिस्सों में बंटा होगा. इसमें 1,250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही प्रमोटर्स की ओर से 2,400 करोड़ रुपये के शेयर OFS (Offer for Sale) के तहत बेचे जाएंगे.

कहां होगा जुटाए गए फंड का इस्तेमाल?

कंपनी ने बताया है कि IPO से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के विस्तार, कुछ बकाया कर्ज चुकाने और अपनी सहायक कंपनियों में 1,100 करोड़ रुपये तक के निवेश में किया जाएगा. इसके अलावा शेष राशि का उपयोग कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए होगा. DRHP में यह भी उल्लेख है कि IPO से पहले कंपनी 250 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट कर सकती है.

इश्यू के लीड मैनेजर्स

इस इश्यू को Kotak Mahindra Capital, Ambit Pvt. Ltd., Citigroup Global Markets India Pvt. Ltd., और JM Financial Ltd. लीड मैनेज कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'अंजाम भुगतना पड़ेगा'...चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के दोस्तों को दी धमकी, भारत भी निशाने पर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
Stocks to Watch: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget