एक्सप्लोरर

Credit Card: अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप ने क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी ब्याज कर दिया फिक्स, जानें भारत में क्या है कार्ड्स पर इंटरेस्ट रेट

Credir Card Rates: अमेरिका में ट्रंप ने राष्ट्रपति कैंपेन के दौरान क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरों पर 10 फीसदी की सीमा का प्रस्ताव रखा था. इसका उद्देश्य कर्ज के बोझ से कंज्यूमर को राहत देना है.

Credit Card Interest Rates: आजकल नौकरीपेशा लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड, लोन एप समेत कई लुभावने लो इंटरेस्ट वाले ऑफर पर आश्रित रहते हैं लेकिन इससे पहले यह जरूर जान लें कि कहीं वो आपके लिए ज्यादा घाटे का सौदा तो नहीं.

हाल ही में चुने गए अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में अपने 2024 के राष्ट्रपति कैंपेन के दौरान क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरों (Interest Rates) पर 10 फीसदी की सीमा का प्रस्ताव रखा था. 

साथ ही यह भी कहा था कि हम क्रेडिट कार्ड कंपनियों को 25 से 30 फीसदी की सालाना ब्याज दर वसूलने की अनुमति नहीं दे सकते. ट्रम्प के प्रस्ताव का उद्देश्य कार्ड कर्ज के बोझ से जूझ रहे कंज्यूमर को राहत देना है. यूएस में कंज्यूमर पर यह कर्ज कुल 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है.

भारत में क्रेडिट कार्ड पर कौन से बैंक वसूलते हैं कम ब्याज ?

भारत में कुछ ही ऐसे बैंक क्रेडिट कार्ड पर ऐसा ऑफर देते हैं जो दूसरों की तुलना में कम इंटरेस्ट लेते हैं. कंवेंशनल क्रेडिट कार्ड्स के 3-3.5 फीसदी की मासिक ब्याज दर लेने वाले बैंक की तुलना में ये कार्ड हर महीने 0.75-2 फीसदी से भी कम ब्याज लेते हैं.  ऐसे कार्ड उन लोगों को टारगेट करते हैं जिन्हें हर महीने तय तारीख तक अपने बिलों का भुगतान करना कठिन लगता है.

हालांकि पूरा भुगतान हमेशा सबसे अच्छा विकल्प होता है. ये कार्ड मंथली बैलेंस को मैनेज करने के लिए अधिक किफायती ऑप्शन्स यानी विकल्प देता है. 

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड जैसे आईडीएफसी फर्स्ट वेल्थ, आईडीएफसी फर्स्ट सेलेक्ट, आईडीएफसी फर्स्ट क्लासिक और आईडीएफसी फर्स्ट मिलेनिया पर इंटरेस्ट रेट हर महीने 0.75 फीसदी (9 फीसदी सालाना) से लेकर 2.99 फीसदी (36 प्रतिशत सालाना) तक जाती हैं. इंटरेस्ट रेट तय करते समय बैंक कार्ड आवेदक के क्रेडिट स्कोर, सालाना इनकम, रोजगार की स्थिति, मौजूदा लोन डिटेल और रीपेमेंट हिस्ट्री को चेक करते हैं.  इन कार्ड्स के लिए कोई ज्वाइनिंग और रीन्यूअल फीस नहीं है.

जानें एक्सिस बैंक किन कार्ड्स पर कितना लेता है ब्याज?

एक्सिस बैंक अपने बरगंडी प्राइवेट क्रेडिट कार्ड पर मंथली (प्रति माह) 1.5 फीसदी (19.56 फीसदी सालाना) ब्याज लेता है.  इसके लिए ज्वाइनिंग/रिन्यूअल शुल्क 50,000 रुपये और इसके अलावा जीएसटी चार्ज लेता है. हालांकि, बरगंडी प्राइवेट सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए ऐसी कोई फीस नहीं है.

इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्डों पर क्या है चार्ज?

इंडसइंड बैंक अपने इंडल्ज क्रेडिट कार्ड पर मंथली 1.79 फीसदी (21.48 फीसदी सालाना) ब्याज लेता है.  वहीं इसकी ज्वाइनिंग फीस 2 लाख रुपये प्लस जीएसटी है. वहीं रिन्यूअल चार्ज 10,000 रुपये और जीएसटी है.  बैंक बीते हुए साल में 10 लाख रुपये या उससे अधिक के खर्च पर रिन्यूअल शुल्क माफ कर देता है.

इसी तरह एचडीएफसी बैंक अपने इनफिनिया, इनफिनिया मेटल, डायनर्स ब्लैक मेटल, डायनर्स ब्लैक, बिजब्लैक मेटल और एचओजी डायनर्स क्लब क्रेडिट कार्ड पर मंथली 1.99 फीसदी (सालाना 23.88 फीसदी) ब्याज लेता है.  डायनर्स ब्लैक मेटल कार्ड के लिए ज्वाइनिंग/रिन्यूअल फीस 10,000 रुपये और जीएसटी है. वहीं और इनफिनिया मेटल के लिए यह चार्जेज 12,500 रुपये और जीएसटी है.

लो इंटरेस्ट क्रेडिट कार्ड के लिए क्या करना जरूरी?

स्ट्रांग फाइनेंशियल प्रोफाइल्स वाले चुनिंदा आवेदकों को कम इंटरेस्ट रेट वाले क्रेडिट कार्ड ऑफर किए जाते हैं. आमतौर पर केवल नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनआई) या एक्सीलेंट क्रेडिट स्कोर वाले लोग ही इन कार्डों के लिए क्वालिफाइड होते हैं. 

बैंक इन प्रस्तावों को मिनिमम डिफॉल्ट इंश्योर करते हुए लो रिस्क वाले उधारकर्ताओं के लिए रिसर्व रखते हैं.  इसके पात्र (Eligible) बनने के लिए आवेदकों को एक हेल्थी क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रखना होगा. 

इसके अलावा अपने ड्यूज का भुगतान भी समय पर करना होगा.  ऐसा करने पर आप लो इंटरेस्ट वाला क्रेडिट कार्ड कर सकेंगे या इसकी अधिक संभावना होगी.

कार्ड लेने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

लो इंटरेस्ट वाले कार्ड चुनते समय यह जरूर इंश्योर करें कि क्या आपको बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक और रेगुलर कार्ड की ओर से दी जा रही विशेष सुविधाओं जैसे बेनिफिट्स को छोड़ना होगा या नहीं.  इसके अलावा, ज्वाइनिंग और सालाना फीस पर भी ध्यान दें.  कार्ड लेने से पहले अपनी जरूरतों का भी अच्छे से लेखा-जोखा कर लें.

ये भी पढ़ें

Aadhaar Card Update: फटाफट अपना आधार कार्ड करा लें अपडेट, वरना देना होगा शुल्क; UIDAI ने बढ़ाया डेडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
बिहार में सियासी हलचल! मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA सुरेंद्र कुशवाहा
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
Embed widget