एक्सप्लोरर

Crude Oil: 3 साल के निचले स्तर से ऊपर उठा कच्चा तेल, पिछले एक महीने में पहली बार इस तरह चढ़ा भाव

Crude Oil Price Rise: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में करीब दो महीने से नरमी देखी जा रही थी, लेकिन पिछले सप्ताह ट्रेंड में बदलाव आया और कच्चे तेल के भाव में तेजी आई...

लगातार गिरावट का शिकार होने के बाद कच्चे तेल के भाव में बीते सप्ताह के दौरान तेजी दर्ज की गई. करीब एक महीने में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कच्चे तेल का भाव साप्ताहिक आधार पर मजबूत हुआ है. उसके साथ ही कच्चे तेल ने करीब 3 साल के निचले स्तर से वापसी की है.

शुक्रवार को इतना कम हो गया भाव

शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में हल्की गिरावट आई, लेकिन पूरे सप्ताह के हिसाब से अच्छी तेजी देखी गई. सप्ताह के अंतिम दिन विदेशी बाजार में ब्रेंट क्रूड 36 सेंट यानी 0.5 फीसदी गिरकर 71.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 32 सेंट यानी 0.5 फीसदी लुढ़ककर 68.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. घरेलू बाजार में मल्टी कमॉडिटी एक्सेंचज (एमसीएक्स) पर कच्चा तेल शुक्रवार को 0.46 फीसदी नीचे 5,782 रुपये प्रति बैरल पर आ गया.

साप्ताहिक आधार पर हुआ इतना रिकवर

सप्ताह के दौरान ओवरऑल कच्चे तेल के भाव में तेजी आई. पूरे सप्ताह के हिसाब से ब्रेंट क्रूड में 0.8 फीसदी की और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में 1.4 फीसदी की तेजी आई. सप्ताह के दौरान मंगलवार को कच्चा तेल गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गया था. यह 3 साल से ज्यादा समय में पहली बार हुआ था, जब कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर से भी नीचे आई. उसके बाद लगातार तीन सेशन कच्चे तेल के भाव में रिकवरी देखी गई.

इस तरह गिरा है कच्चे तेल का भाव

कच्चे तेल की डिमांड पिछले कई महीने से कमजोर बनी हुई है, जिसके चलते उसके भाव में लगातार गिरावट आ रही है. पिछले सप्ताह की रिकवरी के बाद भी इस महीने कच्चा तेल करीब 10 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता है. कुछ महीने पहले अप्रैल में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर तक पहुंच गया था. उसके बाद के 5 महीने के दौरान कच्चे तेल के भाव में 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई.

चक्रवात से मिली कुछ दिनों की राहत

हालांकि कच्चे तेल का आगे का आउटलुक अभी भी ठीक नहीं लग रहा है. बीत सप्ताह भाव में आई तेजी की मुख्य वजह Hurricane Francine है, जिसके चलते गल्फ ऑफ मैक्सिको में कच्चे तेल के उत्पादन पर असर हुआ. चक्रवात के नरम पड़ने के बाद शुक्रवार से उत्पादन सामान्य होने लगा तो उस दिन कच्चे तेल में फिर से गिरावट आई. सबसे बड़े कंज्यूमर चीन में डिमांड कमजोर बनी हुई है. हाल ही में आईईए ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीन समेत वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की मांग कमजोर रहने वाली है. ऐसे में आने वाले दिनों में कच्चे तेल के भाव पर दबाव बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें: इस साल चीन को मात देगा भारत, पहली बार होगा ये काम, हर रोज बढ़ेगी तेल की इतनी खपत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से बदलेगा Air India का शेड्यूल, टिकट बुकिंग से पहले ध्यान दें हवाई यात्री
1 सितंबर से बदलेगा Air India का शेड्यूल, टिकट बुकिंग से पहले ध्यान दें हवाई यात्री
क्या आप भी खाते हैं 2 मिनट में बनने वाली मैगी? विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
क्या आप भी खाते हैं 2 मिनट में बनने वाली मैगी? विवाद पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
ऑफिस वालों ने नहीं उठाया अस्पताल का खर्च? जानें आयकर विभाग से क्लेम करने का तरीका
ऑफिस वालों ने नहीं उठाया अस्पताल का खर्च? जानें आयकर विभाग से क्लेम करने का तरीका
RBI ने इन बैंकों के लिए बदले नियम, होम लोन में राहत और फ्रॉड पर लगेगी लगाम
RBI ने इन बैंकों के लिए बदले नियम, होम लोन में राहत और फ्रॉड पर लगेगी लगाम

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget