एक्सप्लोरर

Binance Penalty: भारत आने से पहले बाइनेंस को झटका, एफआईयू ने लगाई करोड़ों की पेनल्टी

Binance in India: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी बाइनेंस भारत में दोबारा अपना परिचालन शुरू करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले एफआईयू ने करोड़ों की पेनल्टी लगा दी है...

क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी बाइनेंस को भारत में अपना परिचालन शुरू करने से ऐन पहले एक नया झटका लगा है. फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने ग्लोबल क्रिप्टो फर्म के ऊपर करोड़ों की पेनल्टी लगा दी है. एफआईयू की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से जुड़ी हुई है.

दोबारा परिचालन शुरू करने की तैयारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने भारत के मनी लॉन्ड्रिंग कानून के कथित उल्लंघन को लेकर बाइनेंस के ऊपर 18.82 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई है. रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने यह कार्रवाई बुधवार 19 जून को की. बाइनेंस के ऊपर यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब वह भारत में फिर से अपना परिचालन शुरू करने की तैयारी में है.

इस कारण हुआ बाइनेंस पर एक्शन

एफआईयू का कहना है कि बाइनेंस भारत में मनी लॉन्ड्रिंग पर रोकथाम लगाने वाले कानून के तहत वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर की कैटेगरी में आती है. ऐसे में उसके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कानूनों का पालन करने की जिम्मेदारी बनती है. कंपनी कानून का पालन करने में असफल रही. इसी कारण यह कार्रवाई की गई है.

पिछले साल जारी हुआ था नोटिस

पेनल्टी लगाने की इस कार्रवाई से पहले बाइनेंस को नोटिस भी जारी किया जा चुका था. फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट ने पिछले साल दिसंबर में ही बाइनेंस को नोटिस जारी किया था. बाइनेंस को पीएमएलए के तहत भारत में खुद को एफआईयू के पास रिपोर्टिंग एंटिटी के तौर पर रजिस्टर करना था. बाइनेंस के द्वारा इसका अनुपालन नहीं करने के बाद भारत में उसके परिचालन पर रोक लगा दी गई थी.

एक्शन पर नहीं आया बाइनेंस का रिएक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, बाइनेंस ने पिछले साल दिसंबर में एफआईयू से नोटिस मिलने के बाद उसका मौखिक और लिखित दोनों जवाब दिया था. हालांकि बाइनेंस के जवाब से फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट संतुष्ट नहीं हुई और उसने पेनल्टी लगाने का फैसला किया. अभी इस पेनल्टी पर बाइनेंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: बीमा कंपनियों पर इरडा सख्त, यूलिप को लेकर इस काम पर लगा दी रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
क्या Best before के बाद खाना जहर हो जाता है? FSSAI ने दूर किया कंफ्यूजन
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Ethanol Subsidy: एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
एथेनॉल पर सरकारी सब्सिडी का ऐलान, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?
भारत या पाकिस्तान: किस देश की सरकार फ्यूल पर सबसे ज्यादा वसूलती है टैक्स?

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget