एक्सप्लोरर

Crypto Hacking 2023: क्रिप्टोकरेंसी पर हैकर्स की निगाहें टेढ़ी, पिछले साल हुई इतने हजार करोड़ की चोरी

Crypto Stealing: हैकर्स के लिए अभी भी क्रिप्टोकरेंसी हॉट केक बनी हुई है. पिछले साल दुनिया भर में हजारों करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी की चोरी हुई है...

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी दुनिया भर के हैकर्स और साइबर अपराधियों की पहली पसंद बनी हुई हैं. पिछले साल के दौरान दुनिया भर में हजारों करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी की चोरियां की गईं. एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है.

एक साल पहले की तुलना में आधी हुईं चोरियां

इसी सप्ताह आई चेनालिसिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में करीब 1.7 बिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी की गईं. भारतीय करेंसी में यह वैल्यू 14,130 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाती है. हालांकि राहत की एक बात ये है कि साल भर पहले की तुलना में 2023 में क्रिप्टोकरेंसी की चोरियां काफी कम हुई हैं. रिपोर्ट बताती है कि साल भर पहले की तुलना में इसमें 54.3 फीसदी की कमी आई है.

सबसे ज्यादा उत्तर कोरिया का योगदान

वैल्यू के हिसाब से 2023 में चोरियां साल भर पहले की तुलना में करीब आधी हो गई, लेकिन नंबर ऑफ इंसिडेंट के हिसाब से इसमें तेजी आई है. साल 2022 में जहां क्रिप्टोकरेंसी की चोरी के 219 मामले सामने आए थे, 2023 में मामलों की संख्या बढ़कर 231 हो गई. पिछले साल हुई क्रिप्टोकरेंसी की चोरियों में सबसे ज्यादा संलिप्तता उत्तर कोरिया से संबंधित संगठनों की रही. रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में उत्तर कोरिया के संगठन करीब 20 मामलों में शामिल रहे और उन्होंने 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की चोरियां की.

इसी महीने मिली ईटीएफ को मंजूरी

क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए हैकिंग और चोरी सबसे प्रमुख चुनौतियां रही हैं. यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब क्रिप्टोकरेंसी की स्वीकार्यता बढ़ रही है. क्रिप्टोकरेंसी की संस्थागत स्वीकार्यता के रास्ते में चोरी व हैकिंग सबसे बड़ी बाधाएं रही हैं. अभी हाल ही में अमेरिका में पहली बार बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दी गई है. यह क्रिप्टोकरेंसी को मुख्यधारा में स्वीकार किए जाने की राह में बड़ा मील का पत्थर है.

ठीक नहीं रहा है अब तक नया साल

क्रिप्टो इंडस्ट्री के ताजे ट्रेंड को देखें तो स्वीकार्यता बढ़ने के बाद भी नया साल कुछ ठीक साबित नहीं हो रहा है. सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 2024 की शुरुआत कई सालों के उच्च स्तर के करीब की थी. साल की शुरुआत में भाव 50 हजार डॉलर के काफी नजदीक पहुंच गया था. हालांकि उसके बाद बिटकॉइन की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

ये भी पढ़ें: बजट से एमएसएमई की उम्मीद, क्रेडिट लाइन और फंडिंग के मोर्चे पर मिल सकता है तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget