एक्सप्लोरर

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में लौटी रौनक, मार्केट कैप 1 खरब डॉलर के पार हुआ- जानें वजह

Cryptocurrency Market Cap: वर्चुअल करेंसी क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में तेजी लौट आई है और इसके दम पर बिटकॉइन में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है. जानें मार्केट कैप को लेकर क्या बड़ी खबर है.

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में आज बेहद लंबे समय बाद अच्छा संकेत देखने को मिला है जब इसका कुल मार्केट कैप 1 खरब डॉलर के पार चला गया है. नवंबर की शुरुआत के बाद ये पहला मौका है जब क्रिप्टोकरेंसी का बाजार इस अहम पड़ाव को पार कर पाया है. क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में शॉर्ट लिक्विडेशन का ट्रेड देखा जा रहा है और इसके चलते पिछले छह दिनों में से पांच दिनों में 100 लाख डॉलर से ज्यादा का ट्रेड हुआ है और आज सबसे ज्यादा 296 लाख डॉलर का शॉर्ट लिक्विडेशन देखा जा रहा है.

आज 14 जनवरी को बिटकॉइन के दाम में शानदार उछाल देखा जा रहा है और इसके साथ ही ये 21,000 डॉलर प्रति कॉइन के ऊपर चली गई है. दरअसल अमेरिकी बाजारों में महंगाई दर के आंकड़ों के अनुकूल रहने के चलते क्रिप्टो के बाजार में तेजी लौट आई है और बिटकॉइन, इथेरियम सहित कई क्रिप्टोकरेंसी के दाम ऊपरी दायरे में कारोबार कर रहे हैं. 

बिटकॉइन का क्या है हाल

दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के दाम में आज 7.5 फीसदी की उछाल दर्ज की जा रही है और ये 21,229 डॉलर के पार चली गई है. 8 नवंबर 2021 के बाद से ये 20,000 डॉलर के लेवल को पार करने में असफल रही थी.  जनवरी की शुरुआत से ही बिटकॉइन के दाम में बढ़त देखी जा रही है और आज 14 जनवरी को इसके दाम में तेजी का ये लगातार 11वां दिन है. जनवरी में ये स्तर हासिल करने से पहले बिटकॉइन हफ्तों तक 16,000 से 17,000 डॉलर के बीच की रेंज में ही ट्रेड करती रही थी पर अब इसमें तेजी लौट रही है. 

इथेरियम को लेकर क्या है खबर

विश्व की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के दाम में आज 9.7 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है और ये भी पिछले कई दिनों से मजबूती के साथ कारोबार कर रही है.

अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल

डॉजकॉइन और कारडनो जैसी क्रिप्टो के दाम में अच्छा खासा उछाल दर्ज किया जा रहा है और ये हरे निशान में कारोबार कर रही हैं.  यूएसडी कॉइन, टीथर, बीएनबी, बिनान्स कॉइन, एक्सआरपी, पॉलीगन, पोल्काडॉट और लाइटकॉइन के साथ शिबु इनु के कारोबार में भी पॉजिटिव रुख बना हुआ है.

क्यों आ रही है क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में हरियाली

अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित सीपीआई महंगाई दर के कम होने के चलते वहां फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर मॉडरेट रुख अपनाने की उम्मीद है. इसका साफ संकेत मिल रहा है कि क्रिप्टो और मैक्रो आर्थिक आंकड़ों के बीच का संबंध अभी खत्म होने वाला नहीं है. क्रिप्टोकरेंसी के बाजार को लेकर लंबे समय बाद सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है और इसमें और पैसा आने की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं जिसके दम पर क्रिप्टो मार्केट की चमक बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें

Loan Costly: SBI के करोड़ों अकाउंट होल्डर्स को झटका! बैंक ने MCLR में किया इजाफा, जानें कितनी बढ़ेगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी राहत! चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर, भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
चाहे कितना लंबा चले ईरान वॉर, नहीं पड़ेगा कच्चे तेल संकट का असर! भारत की ओर चला क्रूड ऑयल शिप
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
तनाव के बीच कच्चे तेल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट, अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम
Stock Market News: US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
US-ईरान तनाव के बीच 900 अंक उछलकर बंद सेंसेक्स, 24750 के स्तर पर पहुंचा निफ्टी, इन शेयरों में तेजी
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें
कुकिंग ऑयल से लेकर केसर-पिस्ता तक... ईरान में छिड़े जंग से भारत में महंगी हुई चीजें, आम आदमी की बढ़ी मुश्किलें

वीडियोज

Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget