एक्सप्लोरर

Cube Highways InvIT: लिस्ट हुआ क्यूब हाईवेज का इनविट, इन दिग्गज इन्वेस्टर्स ने दिखाया है भरोसा

Cube Highways Invit Listing: क्यूब हाईवेज का इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट लंबे इंतजार के बाद अंतत: भारतीय बाजार में लिस्ट हो गया है. इस ट्रसट पर कई दिग्गज ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने भरोसा दिखाया है...

क्यूब हाईवेज का इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Cube Highways Infrastructure Investment Trust) बुधवार को भारतीय बाजार में लिस्ट हो गया. क्यूब हाईवेज के इस इनविट पर पहले से कनाडा की पेंशन फंड मैनेजर कंपनी ब्रिटिश कोलंबिया इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन (BCI) और अबू धाबी की सॉवरेन इन्वेस्टमेंट फर्म मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी (Mubadala) जैसे दिग्गज ग्लोबल इन्वेस्टर्स भरोसा दिखा चुके हैं.

इनविट से जुटाए गए इतने करोड़

क्यूब हाईवेज के इनविट (Cube Highways InvIT) क्यूब हाईवे ट्रस्ट (Cube Highway Trust) ने इन्वेस्टर्स से करीब 630 मिलियन डॉलर यानी 5,225.82 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस ट्रस्ट के एंकर इन्वेस्टर्स में ब्रिटिश कोलंबिया इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉरपोरेशन और मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी एंकर इन्वेस्टर हैं. पहले से ऐसी खबरें चल रही थीं कि क्यू हाईवेज के प्रस्तावित इनविट में ये दोनों ग्लोबल फर्म एंकर इन्वेस्टर बन सकते हैं.

यहां होगा रकम का इस्तेमाल

इनविट से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल सड़क परियोजनाओं के कर्ज की कुछ किस्तों का भुगतान करने में किया जाएगा. इसके अलावा कुछ कर्जों का समय से पहले भुगतान करने में भी फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है. सेबी को दी गई जानकारी के अनुसार, इनमें से करीब 3,802.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज की किस्तों को चुकाने में किया जाएगा. इस फंडरेजिंग में मौजूदा शेयरधारकों के द्वारा 1,423 करोड़ रुपये की यूनिट्स की बिक्री भी शामिल है. बची-खुची रकम का इस्तेमाल इश्यू यानी इनविट से जुड़े काम में होगा.

ये हैं मौजूदा शेयरधारक

क्यूब हाईवेज के मौजूदा शेयरधारकों में जापान हाईवेज इंटरनेशनल बीवी (Japan Highways International BV), अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority) और आई स्क्वेयर्ड कैपिटल (I Squared Capital) शामिल हैं.

ऐसा है इनिवट का पोर्टफोलियो

इस इनविट के पास 1,423.60 किलोमीटर की कुल लंबाई के साथ 18 टोल और एन्युइटी रोड एसेट्स का डाइवर्स पोर्टफोलियो है. इनविट के पास संपत्ति की पहली किश्त में 17 एनएचएआई टोल रोड (NHAI Toll Road) और एक एनएचएआई एन्युइटी रोड (NHAI Annuity Road) होंगी. ये रोड एसेट्स 11 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं. इनके अलावा क्यूब हाईवे ट्रस्ट के पास सात प्रस्तावित हाईवे एसेट्स को भी एक्सेस करने के अधिकार होंगे.

महत्वपूर्ण मील का पत्थर

इस इनविट के लिए क्यूब हाईवेज फंड्स एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने निवेश प्रबंधक की जिम्मेदारी निभाई. कंपनी के स्वतंत्र निदेशक यू के सिन्हा ने इनविट के बारे में कहा, यह भारत के बुनियादी ढांचा क्षेत्र और विशेष रूप से इनविट के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

ये भी पढ़ें: एसआईपी पर बना हुआ है इन्वेस्टर्स का भरोसा, पिछले वित्त वर्ष में इतना बढ़ा कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget