एक्सप्लोरर

Debit Card से जुड़ी शिकायतों में क्‍यों आई कमी? RBI की रिपोर्ट में हुआ इसका खुलासा

Debit Card Complaints: रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार डेबिट कार्ड से जुड़ी शिकायतों में गिरावट दर्ज की गई है. जानिए इसके पीछे का कारण.

Debit Card Complaints Falls: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड को लेकर एक आंकड़ा जारी किया है. अपने रिपोर्ट में आरबीआई ने बताया है कि देश में एटीएम और डेबिट कार्ड से जुड़ी शिकायतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं लोन और एडवांस से जुड़ी शिकायतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि डेबिट कार्ड से जुड़ी शिकायतों में कमी के पीछे क्या कारण है. रिजर्व बैंक के मुताबिक भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) यानी यूपीआई यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे में डेबिट कार्ड यूज करने वालों में कमी दर्ज की गई है. इस कारण डेबिट कार्ड से जुड़ी शिकायतों में भी कमी दर्ज की गई है.

डेबिट कार्ड से जुड़ी शिकायतों में साल दर साल दर्ज की गई कमी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों को वित्त वर्ष 2021-22 में एटीएम और डेबिट कार्ड से जुड़ी कुल 41,375 शिकायतें प्राप्त हुई हैं. वहीं वित्त वर्ष 2019-20 में इन शिकायतों की संख्या 67,800 थी. वहीं वित्त वर्ष 2020-21 में डेबिट कार्ड से जुड़ी शिकायतों की कुल संख्या 60,203 थी. ऐसे में यह यह देख सकते हैं कि साल दर साल डेबिट कार्ड से जुड़ी शिकायतें 22 फीसदी से गिरकर 15.4 फीसदी पर आ गई है.

लोन से जुड़ी शिकायतों में इजाफा

बैंकों के मुताबिक देश में डेबिट कार्ड यूजर्स की संख्या में तेजी से गिरावट हो रही है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग आजकल सीधे अपने खाते से यूपीआई के जरिए पेमेंट करते हैं. ऐसे में डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने वाले पहले के मुकाबले कम हो गए हैं. वहीं आरबीआई ने यह भी बताया कि लोन और एडवांस से जुड़ी शिकायतों में वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2019-20 में लोन से जुड़ी कुल 16,437 शिकायतें दर्ज कराई गई थी जो इस वित्त वर्ष 2021-22 में 24,507 पर पहुंच गई है.

Integrated Ombudsman Scheme के जरिए आरबीआई को मिली इतनी शिकायत

रिजर्व बैंक ने बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए एकीकृत लोकपाल योजना (Integrated Ombudsman Scheme) की शुरुआत की है. इसके जरिए आप आरबीआई द्वारा रेगुलेटेड किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान से जुड़ी किसी भी शिकायत को दर्ज करवा सकते हैं. वित्त वर्ष 2022 में लोन और एडवांस से जुड़ी 2,281 शिकायतें मिली हैं. वहीं NBFC लोकपाल को कुल 20,439 शिकायतें मिली हैं. 

ये भी पढ़ें-

Gold Price Today: पिछले पांच दिनों में सोने के भाव में दिखी तेजी, जानें आज कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget