एक्सप्लोरर

Go First NCLT: गो फर्स्ट की मुश्किलें बरकरार, एनसीएलटी का राहत देने से इनकार

Go First Crisis: भारत में विमानन कंपनियों के असफल होने का लंबा इतिहास है और अब इस कड़ी में नया नाम गो फर्स्ट का जुड़ गया है. कंपनी गंभीर वित्तीय संकट में फंसी हुई है...

Go First NCLT Hearing: कर्ज संकट में फंसी विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की परेशानियां फिलहाल समाप्त नहीं होने वाली हैं. राहत की अंतिम उम्मीद लेकर एनसीएलटी (NCLT) के पास पहुंची कंपनी को गुरुवार को निराशा हाथ लगी है. एनसीएलटी ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आईबीसी (IBC) के तहत ऐसा कोई प्रावधान नहीं है.

एनसीएलटी की दिल्ली बेंच ने कहा कि दिवाला एवं शोधन अधिनियम के तहत अंतरिम तौर पर मोरेटोरियम का कोई प्रावधान नहीं है. अगर ट्रिब्यूनल याचिका को स्वीकार करती है तो सिर्फ एब्सॉल्यूट मोरेटोरियम का प्रावधान है. इसका मतलब हुआ कि अगर एनसीएलटी याचिका स्वीकार करती है तो गो फर्स्ट को दिवाला प्रक्रिया से गुजरना होगा. एनसीएलटी ने यह भी सवाल किया कि अगर इंजन की दिक्कत से कंपनी के आधे विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं तो यह खतरा कंपनी के उन विमानों के ऊपर भी है, जो फिलहाल उड़ान भरने के लायक हैं.

खुद एनसीएलटी के पास गई कंपनी

वाडिया समूह की विमानन कंपनी ने गंभर कर्ज संकट के बीच एनसीएलटी से राहत की गुहार लगाई थी. इसके लिए कंपनी ने खुद से इन्सोल्वेंसी की याचिका दायर करते हुए राहत की मांग की थी. कंपनी ने याचिका में कहा था कि वह अपनी वित्तीय देनदारियों का बोझ उठाने में असमर्थ है. कंपनी अपनी असफलता का दोष इंजन सप्लायर प्रैट एंड व्हिटनी पर मढ़ रही है. उसका आरोप है कि प्रैट एंड व्हिटनी के द्वारा विमानों के इंजन की सप्लाई समय पर नहीं किए जाने के चलते 50 फीसदी विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं.

विमानन यात्रियों का हो गया नुकसान

एक और घरेलू विमानन कंपनी के असफल होने से पूरे एयरलाइन सेक्टर में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. इस घटनाक्रम से एक ओर प्रतिस्पर्धी घरेलू विमानन कंपनियों को फायदा होने वाला है, जबकि दूसरी ओर विमानन यात्री पहले ही नुकसान में जा चुके हैं. अचानक गो फर्स्ट का परिचालन बंद होने से विमानन किराया आसमान में पहुंच गया है. इससे घरेलू यात्रियों का सफर महंगा हो गया है. आने वाले कुछ दिनों तक विमानन किराया इसी तरह बने रहने की आशंका है.

इन कंपनियों को हो सकता है लाभ

वहीं कंपनी के कोलैप्स होने से गो फर्स्ट के कर्मचारियों पर शामत आ गई है. गो फर्स्ट के साथ अभी करीब 5000 लोग काम कर रहे थे. इसमें पायलट व कैप्टन समेत चालक दल के अन्य तमाम सदस्य शामिल हैं. अब ये लोग एअर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रतिस्पर्धी कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं. इस संकट से टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर इंडिया को खासा फायदा हो सकता है, क्योंकि यह कंपनी अपने पायलटों के साथ जारी विवाद के बीच बेड़े में हो रहे विस्तार के लिए नई भर्तियां कर रही है.

गो फर्स्ट के ऊपर इतनी उधारी

गो फर्स्ट ने 17 साल पहले परिचालन की शुरुआत की थी. कंपनी के ऊपर अभी कुल 11,463 करोड़ रुपये का बकाया है. इसमें से कंपनी 3,856 करोड़ रुपये का भुगतान करने में डिफॉल्ट का सामना कर चुकी है. एनसीएलटी के समक्ष दायर याचिका में विमानन कंपनी ने बताया है कि उसके ऊपर विमान लीज देने वाली कंपनियों का 2,600 करोड़ रुपये बकाया है. वहीं 30 अप्रैल तक फाइनेंशियल क्रेडिटर्स का 6,521 करोड़ रुपये बाकी थे.

ये भी पढ़ें: 10वें दिन भी जारी है अडानी के इस स्टॉक की उड़ान, बाकी शेयरों की भी अच्छी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget