एक्सप्लोरर

Debt Mutual Funds: टैक्स के नियमों में बदलाव से पहले विदेश से फंड जुटाने लगीं ये एसेट मैनेजमेंट कंपनियां

Debt MF New Norms: 01 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है और इसके साथ ही टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने फोकस शिफ्ट किया है...

नया वित्त वर्ष (FY24) अब कुछ ही दिन दूर खड़ा है. अगले महीने यानी 01 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा और इसके साथ ही टैक्स से जुड़े कुछ नियम (New Tax Rules) भी बदल जाएंगे. नियमों में होने जा रहे बदलाव से म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) की दुनिया पर भी असर होने वाला है. इसे ध्यान में रखते हुए कई एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (Asset Management Companies) अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है. एक ऐसी ही तैयारी है ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाने के लिए विदेशी स्कीमों को आकर्षित करना.

इन कंपनियों ने की शुरुआत

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक ताजी रिपोर्ट के अनुसार, कई एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने 01 अप्रैल से अमल में आ रहे नए टैक्स नियमों के ऐन पहले इंटरनेशनल स्कीम्स के लिए सब्सक्रिप्शन को खोल दिया है. ये कंपनियां नियमों में बदलाव होने से पहले ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाना चाह रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जिन एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने यह कदम उठाया है, उनमें फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड (Franklin Templeton Mutual Fund), मिराए एसेट म्यूचुअल फंड (Mirae Asset Mutual Fund) और एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) शामिल हैं.

एडलवाइस एमएफ का बयान

पीटीआई की खबर के अनुसार, एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने आज यानी सोमवार से अपने सातों इंटरनेशनल फंड्स को सब्सक्रिप्शन के लिए खोल दिया है. कंपनी ने इन योजनाओं में स्विच-इन और एकमुश्त दोनों तरह के भुगतान को स्वीकार करना शुरू किया है. कंपनी के प्रोडक्ट, मार्केटिंग एंड डिजिटल बिजनेस हेड निरंजन अवस्थी ने पीटीआई को बताया, हमारी कुछ सीमाएं हैं, इसी कारण हमने सोचा कि 31 मार्च से पहले इन्वेस्टर्स को टैक्सेशन का कुछ फायदा उठाने का मौका दिया जाए.

मिराए एएमएफ ने इन्हें किया ओपन

मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने भी आज से अपनी कुछ ऐसी योजनाओं को ओपन किया है. यह कंपनी अब तीन अंतरराष्ट्रीय ईटीएफ और इन ईटीएफ पर बेस्ड तीन फंड ऑफ फंड्स में एकमुश्त भुगतान लेना शुरू कर चुकी है. मौजूदा एसआईपी (Systematic Investment Plan) और एसटीपी (Systematic Transfer Plan) 29 मार्च से पुन: खुलेंगे, जबकि नए एसआईपी या एसटीपी को मंजूरी नहीं होगी.

कंपनी के ईटीएफ प्रोडक्ट हेड एवं फंड मैनेजर सिद्धार्थ श्रीवास्तव कहते हैं, चूंकि नया फंड लेने के लिए हमारे पास थोड़ी संभावनाएं हैं, ऐसे में ये फंड आने वाले समय में सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो सकते हैं, ताकि मौजूदा नियामकीय सीमा और विदेशी फंड्स के दिशानिर्देशों का पालन हो सके.

ये है जानकारों की राय

वहीं फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने अपनी तीन विदेशी योजनाओं में नए और एकमुश्त निवेश को स्वीकार करना शुरू किया है. बाजार के जानकारों का कहना है कि 31 मार्च से पहले इन योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों को फायदा होने वाला है, क्योंकि वे इंडेक्सेशन का लाभ उठा पाएंगे. 01 अप्रैल के बाद उन्हें इंडेक्सेशन का लाभ नहीं मिलेगा. ऐसे में इंटरनेशनल स्कीम्स में 31 मार्च तक पैसे लगाना फायदे का सौदा है.

ये भी पढ़ें: छूट गई हैं लोन की किस्तें? अब ऐसे फ्रॉड नहीं बता पाएंगे बैंक... जानें सुप्रीम कोर्ट का ताजा आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Food Business Rules: स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल
बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा चेन्नई सुपर किंग्स का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
राजस्थान रॉयल्स को छोड़ संजू सैमसन ने क्यों थामा CSK का हाथ? IPL 2026 से पहले खुद बताया
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget