एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार का कर्मचारियों को होली गिफ्टः न्यूनतम वेतन में 37% बढ़त को मंजूरी

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आज राज्य में नॉन स्किल्ड, सेमी स्किल्ड और स्किल्ड कर्मियों के न्यूनतम वेतन में करीब 37 फीसदी बढ़त को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य मंत्रिमंडल के इस फैसले की घोषणा करते हुये कहा कि सरकार ने पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा बनाई गई 15-सदस्यीय समिति की इस संबंध में की गई सभी सिफारिशों को मंजूर कर लिया. समिति का गठन न्यूनतम मजदूरी में संशोधन की सिफारिशें देने के लिये पिछले साल किया गया था.

यह दूसरा मौका है जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने को मंजूरी दी है. पूर्व उपराज्यपाल ने पिछले साल सितंबर में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त समिति की सिफारिशों को निरस्त कर दिया था. उन्होंने कहा कि आप सरकार ने समिति गठित करने के लिये उनकी पूर्वानुमति नहीं ली थी.

केजरीवाल ने कहा कि समिति की सिफारिशों को सोमवार को नये उपराज्यपाल अनिल बैजल को भेज दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि वह स्वयं उपराज्यपाल से मिलकर इन सिफारिशों को मंजूरी देने का आग्रह करेंगे ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके.

मंत्रिमंडल के फैसले के मुताबिक अकुशल कर्मियों का न्यूनतम वेतन 9,724 रुपये से बढ़कर 13,350 रुपये हर महीना होगा. अर्ध-कुशल कर्मियों के लिये इसे 10,764 रुपये से बढ़ाकर 14,698 रुपये और कुशल कर्मचारियों के लिये 11,830 रुपये से बढ़ाकर 16,182 रुपये मासिक करने की सिफारिश की गई है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सिविल लाइंस स्थित अपने आधिकारिक निवास पर कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि उपराज्यपाल अगले सप्ताह इन्हें मंजूरी दे देंगे क्योंकि इसमें हमने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है. होली के मौके पर यह कर्मचारियों के लिये बड़ा तोहफा होगा.’’ इससे पहले सरकार की तरफ से बनाई गई समिति ने न्यूनतम वेतन में 50 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की थी. अकुशल के लिये इसे बढ़ाकर 14,052 रुपये, अर्ध-कुशल के लिये 15,471 रुपये और कुशल के लिये 17,033 रुपये मासिक करने की सिफारिश की गई थी.

दोनों समितियों की सिफारिश में 600 से 700 रुपये का अंतर था. हम पिछले समिति की सिफारिशों को भी लागू कर सकते थे लेकिन हमने पूर्व उपराज्यपाल के साथ विवाद से बचने के लिये ऐसा नहीं किया.’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम दूसरी समिति की सिफारिशों में भी कुछ बदलाव कर सकते थे, लेकिन मंत्रिमंडल के फैसले को अमल में लाने में किसी तरह की अड़चन नहीं हो इसलिये हमने ऐसा कुछ नहीं किया और सिफारिशें को ज्यों की त्यों मंजूरी दे दी.’’

दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पहले न्यूनतम वेतन तीन बिंदुओं के आधार पर तय किया जाता था - आवास, कपड़ा और खाना. लेकिन समिति ने इसमें शिक्षा, बिजली और ईंधन को भी शामिल किया है. उपराज्यपाल द्वारा बनाई गई समिति में सरकार, उद्योग और श्रमिक संगठनों सहित 5 सदस्य शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stocks to Watch: सोमवार को ये शेयर रहेंगे फोकस में, RailTel से लेकर Tata Capital जैसे बड़े नाम; जानें डिटेल
सोमवार को ये शेयर रहेंगे फोकस में, RailTel से लेकर Tata Capital जैसे बड़े नाम; जानें डिटेल
1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN Card के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम; जानें डिटेल्स
1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN Card के नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम; जानें डिटेल्स
Salary Structure change from 1 April: 1 अप्रैल से आपकी सैलरी स्लिप में दिखेगा बड़ा बदलाव, लागू होने जा रहा नया नियम
1 अप्रैल से आपकी सैलरी स्लिप में दिखेगा बड़ा बदलाव, लागू होने जा रहा नया नियम
8th Pay Commission: 20 महीने का एरियर जोड़ मिलेगी मोटी रकम, 15 लाख तक का आएगा खर्च!
20 महीने का एरियर जोड़ मिलेगी मोटी रकम, 15 लाख तक का आएगा खर्च!

वीडियोज

Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया
Dhurandhar: The Revenge के Vivek Sinha को Zahoor Mistry बनने के लिए मिली धमकी | Ranveer Singh
Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
RLD में शामिल के बाद केसी त्यागी बोले- 'मैं यहां MP, MLA बनने नहीं बल्कि जयंत चौधरी को...'
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'एक दम थर्ड क्लास..' धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
'धुरंधर 2' देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, जमकर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
FDA Supplement Alert: Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Amazon पर बिक रहे इन सप्लीमेंट में मिला जहर! इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत बना लें दूरी
Embed widget