एक्सप्लोरर

Cab Surge Pricing: Ola, Uber से चलने वालों को खुशखबरी, व्यस्त समय में अब नहीं लगेगा ज्यादा किराया, यहां बना नियम

Ola-Uber Surge Pricing: ओला और उबर जैसे ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर व्यस्त घंटों के दौरान कैब यात्रियों से सर्ज प्राइस वसूला करती हैं. लंबे समय से इसे नियमित और नियंत्रित करने की बातें चल रही थीं...

क्या आप भी ऑफिस से आने-जाने में कैब का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो आपने भी कई बार देखा होगा कि बराबर दूरी के लिए आपका किराया काफी ज्यादा आया होगा. दरअसल ओला और उबर जैसे ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर (App Based Taxi Privider) व्यस्त घंटों के दौरान कैब यात्रियों से सर्ज प्राइस (Cab Surge Charge) वसूला करती हैं. हालांकि अब इनके ऊपर लगाम लगाने की तैयारी जोर पकड़ रही है.

इस बदलाव की हुई तैयारी

हिंदी अखबार हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार, दिल्ली सरकार Ola या Uber जैसी कंपनियों को झटका देने जा रही है. दिल्ली के परिवहन विभाग ने नया नियम तैयार किया है, जिसके लागू होने पर ये कंपनियां पीक टाइम में कैब का किराया नहीं बढ़ा सकेंगी. खबर में कहा गया है कि मोबाइल ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर अब व्यस्त समय यानी पीक टाइम में किराया नहीं बढ़ा पाएंगी.

ये है मौजूदा प्रावधान

ज्यादातर पीक टाइम सुबह 7 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच या फिर देर रात लागू होता है. इस दौरान ओला और उबर जैसी कंपनियों के कैब के फेयर काफी बढ़ जाते हैं, क्योंकि इनके मूल किराये में सर्ज चार्ज (Surge Charge) जुड़ जाता है. मौजूदा प्रावधान के हिसाब से ये कैब कंपनियां तय किराए से अधिकतम दोगुणा तक सर्ज चार्ज वसूल सकती हैं. यही कारण है कि कैब कंपनियां व्यस्त घंटों के दौरान सामान्य से काफी ज्यादा किराया लेती हैं.

इस कारण हटा सर्ज चार्ज

खबर के मुताबिक, परिवहन विभाग ने टैक्सी संचालकों के लिए तैयार नीति में सर्ज चार्ज को हटा दिया है. दिल्ली में टैक्सी संचालकों के लिए एग्रीगेटर नीति को अंतिम रूप दिया जा चुका है. अब इस पर जनता की राय ली जाएगी. खबर में दावा किया गया है कि सर्ज चार्ज के प्रावधान से दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत खुद नाराज थे. दूसरी ओर आम लोग भी लंबे समय से सर्ज चार्ज को नियमित और नियंत्रित करने की मांग कर रहे थे. लोग अक्सर यह शिकायत करते थे कि कैब कंपनियां सर्ज चार्ज के नाम पर मनमाना किराया वसूल करती हैं.

कैब शेयरिंग पर भी रोक

खबर के अनुसार, दिल्ली सरकार के द्वारा तैयार नई नीति में सर्ज चार्ज के साथ कैब शेयरिंग को लेकर भी नियमों में बदलाव किया गया है. बताया जा रहा है कि सरकार कैब शेयरिंग के प्रावधान को भी खत्म करने जा रही है. इस कदम से रोजाना कैब से सफर करने वालों को नुकसान हो सकता है. खासकर वैसे लोगों को नुकसान उठाना पड़ेगा, जो रोजाना सफर का किराया कम करने के लिए शेयरिंग की सुविधा का लाभ उठाते हैं.

ये भी पढ़ें: लिस्ट हुआ क्यूब हाईवेज का इनविट, इन दिग्गज इन्वेस्टर्स ने दिखाया है भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget