एक्सप्लोरर

गिरते शेयर बाजार में भी तूफान बना इस IPO का GMP, 9 तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे अप्लाई

डेल्टा ऑटोकॉर्प का IPO 123 से 130 रुपये के प्राइस बैंड में होगा. रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,000 शेयरों का लॉट खरीदना होगा. यानी उन्हें 1,30,000 रुपये का निवेश करना होगा.

HMPV वायरस की वजह से सोमवार यानी 6 जनवरी को शेयर बाजार औंधे मुंह गिर पड़ा. निफ्टी, सेंसेक्स सब लाल हो गए. लेकिन, इन सब के बीच एक IPO ऐसा रहा जिसका GMP लगातार बढ़ रहा है. 5 दिन पहले तक जिस आईपीओ का जीएमपी 21 रुपये था, आज भारी गिरावट के बावजूद वह 110 रुपये तक बढ़ गया. चलिए, आपको इस IPO के बारे में विस्तार से बताते हैं.

डेल्टा ऑटोकॉर्प लिमिटेड IPO

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक नई दिशा दी है. इसी कड़ी में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता डेल्टा ऑटोकॉर्प लिमिटेड ने अपना IPO लॉन्च करने का ऐलान किया है. यह IPO 7 जनवरी 2025 से 9 जनवरी 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा.

डेल्टा ऑटोकॉर्प का IPO 123 से 130 रुपये के प्राइस बैंड में होगा. रिटेल निवेशकों को कम से कम 1,000 शेयरों का लॉट खरीदना होगा. यानी उन्हें 1,30,000 रुपये का निवेश करना होगा.

वहीं, हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) को कम से कम 2 लॉट खरीदनी होगी, जिसकी कीमत 2,60,000 रुपये होगी. शेयरों का अलॉटमेंट 10 जनवरी 2025 को पूरा होने की उम्मीद है और यह IPO 14 जनवरी 2025 को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकता है.

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में जलवा है

मिर्जापुर में मुन्ना भैया का एक डायलॉग है, 'जलवा है हमारा यहां'. इस IPO का भी ग्रे मार्केट में जलवा है. इनवेस्टरगेन डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2025 को इस आईपीओ का GMP 21 रुपये था, जो बढ़कर 6 जनवरी 2025 को 110 रुपये हो गया. यानी जहां HMPV की वजह से पूरा शेयर बाजार धराशायी हो, वहीं इस IPO का जीएमप चट्टान की तरह अडिग रहा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर जीएमपी ऐसे बरकरार रहा तो यह शेयर 240 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है, जो इश्यू प्राइस से 84 फीसदी ज्यादा होगा.

डेल्टा ऑटोकॉर्प लिमिटेड क्या करती है

डेल्टा ऑटोकॉर्प लिमिटेड की स्थापना मई 2016 में हुई थी. कंपनी 2-व्हीलर और 3-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के निर्माण और बिक्री के क्षेत्र में काम करती है. इस कंपनी की गाड़ियों में OEMs द्वारा बनाए गए कंपोनेंट्स का इस्तेमाल होता है, जो डेल्टा की इंजीनियरिंग और डिजाइन स्पेसिफिकेशंस के आधार पर तैयार किए जाते हैं.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की गिरावट में डूबने से बचाना है पैसा, तो गांठ बांध ले ये तीन बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल
RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल
कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट
कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
China Japan Tensions: यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन
यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन

वीडियोज

Shimla News: तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस | AI Summit | Congress | Breaking
Jharkhand Fire Breaking: हाईवे पर भिड़े 4 बड़े वाहन, धू-धू कर जले कंटेनर और हाईवा | Dumka | ABP News
Instagram के 'बादशाह' बने PM Modi! Donald Trump और Prabowo Subianto को पछाड़ा | Breaking
Shimla News: हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को क्यों लिया हिरासत में? देखिए इनसाइड स्टोरी | AI Summit
PM Modi In Israel: इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन, राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे पीएम मोदी | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
Meghalaya Politics: 'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल
'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 6: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार को कितना रहा कलेक्शन?
'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच चल रही कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार का कलेक्शन?
Weather Forecast: यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
Rinku Singh Father Illness: किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
Embed widget