एक्सप्लोरर

पुराने नोट जमा कराएं हैं तो सावधान ! इतने लाख लोगों पर Income Tax विभाग की है पैनी नजर

नोटबंदी यानी 9 अक्टूबर से 30 दिसम्बर के दौरान बैंक खाते में पुराने नोट जमा कराने को लेकर कुल 17.92 लाख लोगों की पहचान की गयी थी जिनकी जमा रकम, उनके रिटर्न से मेल नहीं खा रही थी. इसके बाद सभी को ऑनलाइन जानकारी देने को कहा गया.

नई दिल्लीः आयकर विभाग ने साढ़े पांच लाख से भी ज्यादा ऐसे लोगों की पहचान की है जिनकी ओर से नोटबंदी के दौरान जमा कराया गया नकद, उनके इनकम टैक्स प्रोफाइल से मेल नहीं खाता.

‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ के दूसरे चरण में पहचान किए गए 5.56 लाख लोगों को आयकर विभाग के वेबसाइट (https://incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाकर जमा रकम के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी. इसके लिए आयकर विभाग के दफ्तर का चक्कर काटने की जरुरत नहीं होगी. इन सभी लोगों को मेल और एमएमएस के जरिए भी जानकारी देने को कहा गया है. विभाग ने ये जानकारी भी दी कि 1.04 लाख ऐसे लोगों की भी पहचान की गयी है जिन्होंनें ‘ऑपरेशन क्लीनमनी’ के पहले चरण में पूछे जाने के बावजूद अपने सभी बैंक खातों की जानकारी नहीं दी.

नोटबंदी यानी 9 अक्टूबर से 30 दिसम्बर के दौरान बैंक खाते में पुराने नोट जमा कराने को लेकर कुल 17.92 लाख लोगों की पहचान की गयी थी जिनकी जमा रकम, उनके रिटर्न से मेल नहीं खा रही थी. इसके बाद सभी को ऑनलाइन जानकारी देने को कहा गया. लेकिन इनमें से केवल 9.72 लाख लोगों ने ही जानकारी मुहैया करायी. अब बाकी लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है.

विभाग चाहता है कि लोग स्वेच्छा से नियमों का पालन करे. इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग चाहता है कि

  • वित्त वर्ष 2016-17 और असेसमेंट इय़र 2017-18 के आयकर रिटर्न में दो लाख रुपये या उससे ज्यादा की नकद जमा के बारे में जानकारी दी जाए. इसके लिए बकायदा अलग से कॉलम दिया गया है. विभाग इस जानकारी का मिलान अपने पास उपलब्ध जानकारी से करेगा.
  • कर दाता को ये सुनिश्चित करना होगा कि नोटबंदी के दौरान बैंक खाते में जो रकम जमा करायी गयी गयी, वो टैक्स योग्य आमदनी में शामिल है और उस आधार पर ही टैक्स चुका दिया गया है
  • आयकर रिटर्न में नोटबंदी के दौरान जमा करायी गयी रकम का ब्यौरा दिया जाना चाहिए.

आयकर विभाग पहले ही कह चुका है कि नोटबंदी के बाद से लेकर अब तक 23 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा अघोषित आय का पता चला है, वहीं नोटबंदी के बाद से लेकर अब तक करदाताओं की संख्या 91 लाख बढ़ गयी है. यही नहीं काले धन से हाथ रंगने वालों को चेतावनी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई मौकों पर कहा है कि ज्यादा नगद में औऱ टैक्स चोरी से बचाए पैसे में लेन-देन करना सुरक्षित नहीं है. उनके मुताबिक, नोटबंदी के छह महीने के दौरान तीन खास बातें देखने को मिली. पहला, डिजिटल लेन-देन बढ़ा, टैक्स असेसी की संख्या के साथ टैक्स से कमाई बढ़ी और नगद में भारी लेनदेन को लेकर डर बढ़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
जंग के बीच सस्ता हो रहा सोना ! ! क्या यही है खरीदने का सही मौका?
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
Middle East Tensions: ईरान वॉर और अमेरिका-इजरायल के बरसते बम के गोलों के बीच अब चीन ने उठाया बड़ा कदम
ईरान वॉर और अमेरिका-इजरायल के बरसते बम के गोलों के बीच अब चीन ने उठाया बड़ा कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget