एक्सप्लोरर

एविएशन सेक्टर में नई भारतीय एयरलाइन उड़ने को तैयार, DGCA ने फ्लाई 91 को दिया AOC सर्टिफिकेट 

DGCA AOC To Fly91: भारत की नई एयरलाइन फ्लाई 91 को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट दे दिया है और इसकी जानकारी कंपनी ने दी है.

DGCA AOC To Fly91: भारत के एविएशन सेक्टर में एक नया खिलाड़ी सामने आ रहा है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने नई एयरलाइन फ्लाई 91 को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट दे दिया है. कंपनी ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट पर दे दी है और अब जल्द ही आकाश में भारत की ये नई एयरलाइन उड़ान भरते दिखेगी.

एक साल पहले मिली फ्लाई 91 को एयरलाइन शुरू करने की मंजूरी

पूर्व में भारतीय बाजार में ऑपरेट करने वाली किंगफिशर एयरलाइंस के सीनियर एक्जीक्यूटिव मनोज चाको के वेंचर 'जस्ट उड़ो एविएशन प्राइवेट लिमिटेड' को एयरलाइन शुरू करने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) की मंजूरी मिली थी. फ्लाई 91 को पिछले साल अप्रैल में FLY91 ब्रांड नाम के तहत ये परमिशन मिली थी. अब एक साल बाद कंपनी को डीजीसीए से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट भी मिल गया है जिसके बाद ये आकाश में पंख फैलाने के लिए तैयार है.

फ्लाई 91 का कोड होगा IC

फ्लाई91 ने 2 मार्च को गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोपा से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी. इसने अपने कोड के रूप में  'IC' को चुना है. इसका इस्तेमाल एक बार इंडियन एयरलाइंस ने किया था जो 1953 से 2011 तक ऑपरेट होती थी जब इसका एयर इंडिया में विलय हो गया.

टियर 2 और टियर 3 शहरों को टार्गेट कर रही फ्लाई 91

हाल ही में एयरलाइन ने टेस्ट फ्लाइट्स या साबित करने वाली उड़ानें सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं. एयरलाइन पूरे भारत में टियर 2 और टियर 3 शहरों को टार्गेट करके चल रही है. अपनी टेस्ट फ्लाइट्स की सफलता के जरिए एयरलाइन ने AOC को सुरक्षित कर लिया था जिसके बाद ये सर्टिफिकेट इन्हें दे दिया है. ये एक गोवा बेस्ड एयरलाइन है जिसने अपनी पहली ATR 72-600 फ्लाइट मोपा एयरपोर्ट से संचालित की थी और इसे वॉटर कैनन से इस हवाई अड्डे पर सैल्यूट दिया गया था. 

UDAN के तहत रूट भी बांटे जा चुके- DGCA

डीजीसीए के बयान में कहा गया है कि फ्लाई 91 एयरलाइन को सरकार की रीजनल एयर कनेक्टिविटी योजना 'उड़ान' (UDAN) के तहत रूट का पहला सेट पहले ही आवंटित किया जा चुका है. UDAN के तहत एयरलाइन महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ और लक्षद्वीप में अगत्ती को जोड़ेगी.

क्या है AOC जो डीजीसीए ने फ्लाई 91 को दिया 

एयर ऑपरेटर का सर्टिफिकेट एक ऑथराजेशन होता है जिसके जरिए किसी भी ऑपरेटर को कमर्शियल एयर ट्रांसपोर्ट ऑपरेशंस शुरू करने की मंजूरी मिलती है. ये कमर्शियल फ्लाइट या ऑपरेशन्स शुरू करने के लिए अनिवार्य होता है.

ये भी पढ़ें

Onion Export: इन पड़ोसी देशों को भारत से मिलेगा प्याज, नरम हुईं निर्यात की पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल...
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
ईरान वॉर के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर बढ़ी पाकिस्तान की मुश्किलें, पेट्रोल पर 55 रुपये बढ़ाने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget