एक्सप्लोरर

DMRC को मिली 'मेक इन इंडिया' ड्राइवरलेस ट्रेन, जानें कहां से कहां तक दौड़ेगी ये मेट्रो

DMRC: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को आज पहली ‘मेक इन इंडिया ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन मिली है. इसका संचालन जल्द शुरू होगा और इसे ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर के तहत मेक इंडिया के अंतर्गत बनाया गया है.

DMRC Driverless Train: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को आज एक नई सौगात मिली है जो इसके यात्रियों के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम- दिल्ल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को सोमवार को डाइवरलेस टेक्नोलॉजी से लैस पहला मेट्रोपोलिस मेट्रो ट्रेनसेट मिल गया है. इसको अलस्टोम कंपनी ने तैयार किया है और ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चर यानी (ओईएम) को आउटसोर्स किए गए पहले प्रोजेक्ट का हिस्सा है. 

कितनी होगी ट्रेन की स्पीड

ड्राइवरलेस टेक्नोलॉजी से लैस ट्रेन सेट को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे ये 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सेफ तरीके से पटरियों पर दौड़ सके. इसके अलावा 85 किमी प्रति घंटे तक की ऑपरेटिंग स्पीड पर चलाने के लिए भी ट्रेन सक्षम है.

किन-किन लाइनों पर दौड़ेगी दिल्ली की ड्राइवरलेस मेट्रो 

ट्रेन सेट को दिल्ली मेट्रो की तीन लाइन पर चलाया जाएगा. इनमें दो एक्सटेंडेड लाइन और नई गोल्ड लाइन-10 भी शामिल है जिसकी लंबाई करीब 64.67 किलोमीटर है.

'मेक इन इंडिया' ड्राइवरलेस मेट्रो का सपना हुआ सच

'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत में श्री सिटी में एल्सटॉम की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में मेट्रो ट्रेन को डिजाइन किया जा रहा है. इसे ग्रेड ऑफ ऑटोमेशन (जीओए)-4 को ड्राइवरलेस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है.

इस बारे में सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी गई है और DMRC ने अल्स्टॉम इंडिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि ..'गर्व के साथ, हमने 17 RS में पहला अत्याधुनिक, ऊर्जा-कुशल आधुनिक मेट्रोपोलिस ट्रेनसेट सौंपा है. ऑफिशियल डीएमआरसी  के साथ भारत के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में हमारे लंबी अवधि सहयोग में एक और मील का पत्थर मना रहा है.

डीएमआरसी की ओर से ऑफिशियल प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी

प्रेस रिलीज के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की कीमत 31.2 करोड़ यूरो है और इसमें 15 साल की मेंटेनेंस भी शामिल है. DMRC के जरिए किसी ओईएम को इस तरह की पहली आउटसोर्सिंग है. वहीं एल्सटॉम के मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवियर लोइसन के मुताबिक मेट्रो ट्रेन सेट लोगों की लाइफ क्वालिटी में सुधार लाने और अर्बन डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.

अधिकारियों ने बताई खास बात

डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने बतायाया कि दिल्ली मेट्रो परिवार के लिए ऐतिहासिक पल है क्योंकि हमने चौथे फेज के कॉरीडोर को शुरू करने लिए एक और अहम कदम उठाया है. इसके तहत नए फेज के एक्सटेंशन के लिए ट्रेन के पहले सेट को आंध्र प्रदेश के श्री सिटी से रवाना कर दिया गया है. यह ठेका चौथे फेज के ऑपरेशन के लक्ष्य के साथ नवंबर 2022 में दिया गया था. इसके तहत छह डिब्बों वाले कुल 52 ट्रेन सेट की सप्लाई करने का टार्गेट है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: शेयर बाजार की क्लोजिंग शानदार, मेटल शेयरों की दमदार तेजी से बाजार गुलजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव से एशियाई बाजार का निकला दम, 900 अंक गिरा निक्केई, एक्सपर्ट की वॉर्निंग
ईरान-इजरायल तनाव से एशियाई बाजार का निकला दम, 900 अंक गिरा निक्केई, एक्सपर्ट की वॉर्निंग
उधर अमेरिका ने ईरानी पर दागी मिसाइलें, इधर हांफ रहे तेल कंपनियों के शेयर; 6% तक लुढ़का OMC स्टॉक
उधर अमेरिका ने ईरानी पर दागी मिसाइलें, इधर हांफ रहे तेल कंपनियों के शेयर; 6% तक लुढ़का OMC स्टॉक
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
Iran-Israel War: तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget