एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ से वॉल स्ट्रीट में 'भूकंप', कोरियन 5% तो जापानी शेयर 8% गिरावट, इंडियन मार्केट पर ब्लैक मंडे का खौफ

1987 में, 19 अक्टूबर के दिन Dow Jones में एक ही दिन में 22.6 फीसदी की गिरावट आई थी, जो अब तक का सबसे बड़ा वन-डे क्रैश माना जाता है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ का अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है. एशियाई शेयर बाजारों पर सोमवार को भारी गिरावट का दौर देखने को मिला, जहां जापान के निक्केई में मार्केट ओपन होते ही 225 प्वाइंट्स की गिरावट हुई. 

जबकि, ऑस्ट्रेलिया के S&P 200 में 6.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7184.70 तो वहीं दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2328.52 पर रहा. इससे पहले, अमेरिकी नैस्डैक में शुक्रवार को करीब 7 फीसदी की गिरावट पर बाजार बंद हुआ था. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये गिरावट तो कुछ भी नहीं है, अगर स्थिति नहीं संभली तो अमेरिकी मार्केट का हाल ऐसा हो सकता है, जैसा 1987 में हुआ था.

ब्लैक मंडे का अंदेशा

हांलाकि, अमेरिकी टीवी पर्सनालिटी और मार्केट एक्सपर्ट जिम क्रेमर ने स्टॉक मार्केट को लेकर काफाी डरावना अंदेशा जताया है. उन्होंने कहा कि सोमवार, 7 अप्रैल, 1987 की तरह शेयर बाजार के लिए सबसे बुरा दिन साबित हो सकता है! सीएनबीसी पर अपने शो Mad Money में क्रेमर ने साफ चेतावनी दी कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों से संपर्क नहीं किया जिन्होंने जवाबी टैरिफ नहीं लगाए हैं, तो यह 1987 जैसा क्रैश हो सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि अगर राष्ट्रपति ऐसे देशों और कंपनियों को प्रोत्साहित नहीं करते जो नियमों का पालन कर रहे हैं, तो हमें 1987 जैसा नज़ारा देखने को मिल सकता है. आपको बता दें, 2 अप्रैल को ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी बेसलाइन टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. इसके बाद अमेरिका का बाजार बुरी तरह लुढ़क गया. Dow Jones, NASDAQ और S&P 500. तीनों इंडेक्सों में भारी गिरावट देखने को मिली. Dow Jones जहां, 2200 से ज़्यादा पॉइंट्स लुढ़का और 5.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, Nasdaq 900 पॉइंट्स गिरा और 5.82 फीसदी नीचे बंद हुआ. जबकि S&P 500 ने 5.97 फीसदी की बड़ी गिरावट झेली.

क्या था ब्लैक मंडे?

ये संकट सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि यूरोप, एशिया और भारत के बाजार भी इस गिरावट की चपेट में आ गए. निवेशकों के अरबों डॉलर मिट्टी में मिल गए. Jim Cramer ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी कहा कि वो 1987 की तरह हालात नहीं चाहते, लेकिन वो उस दौर से गुज़रे हैं और उन्हें याद है कैसे 'ब्लैक मंडे' से पहले भी बाजार में गिरावट के ऐसे ही संकेत थे. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि इस बार एक पॉजिटिव फैक्टर ये है कि अमेरिका का जॉब डेटा मजबूत है, जिससे यह जरूरी नहीं कि गिरावट सीधे मंदी में तब्दील हो.

1987 में, 19 अक्टूबर के दिन Dow Jones में एक ही दिन में 22.6 फीसदी की गिरावट आई थी, जो अब तक का सबसे बड़ा वन-डे क्रैश माना जाता है. उस वक्त इस घटना ने अमेरिका को झकझोर कर रख दिया था और बाद में कई आर्थिक नीतियों में बदलाव लाया गया.

ये भी पढ़ें: टैरिफ पर भिड़े चीन-अमेरिका की ये अदावत है पुरानी, जानें पिछले 10 साल में एक दूसरे के खिलाफ कब क्या कदम उठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oil- Gas Discovery: भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
Explained: राजेश एक्सपोर्ट्स घोटाला में सेबी ने कैसे पकड़ा 15 लाख करोड़ का 'कागजी' कारोबार, क्यों LIC ने बढ़ाई हिस्सेदारी?
राजेश एक्सपोर्ट्स घोटाला में सेबी ने कैसे पकड़ा 15 लाख करोड़ का 'कागजी' कारोबार, क्यों LIC ने बढ़ाई हिस्सेदारी?
India GDP Growth: ग्लोबल मंदी का डर बेअसर, चालू वित्त वर्ष में 7.7% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की जीडीपी
ग्लोबल मंदी का डर बेअसर, चालू वित्त वर्ष में 7.7% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की जीडीपी
8th Pay Commission पर बड़ी खबर, 65 की उम्र में 70% -90 साल पर 100% सैलरी जितनी पेंशन की मांग
8th Pay Commission पर बड़ी खबर, 65 की उम्र में 70% -90 साल पर 100% सैलरी जितनी पेंशन की मांग

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
500 करोड़ी 'जन नायकन' पर मंडराया बड़ा खतरा, थलापति विजय ने डिस्ट्रीब्यूटर्स को तुरंत पैसे लौटाने का दिया आदेश
थलापति विजय का बड़ा फैसला, 'जन नायकन' के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड होंगे पैसे
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Embed widget