एक्सप्लोरर

House Construction Mistakes: महंगा पड़ेगा घर बनवाते समय इन तरीकों से पैसे बचाना, भूलकर भी न करें ये गलती

House Construction Tips: कई लोग घर बनवाते समय पैसे बचाने के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो लंबे समय तक भारी पड़ता है. इस कारण सावधानी बरतने की जरूरत होती है...

अपना घर बनवाना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसे पूरा कर पाना आसान नहीं होता है. अगर आप घर बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको प्लॉट खरीदने के लिए पैसे जुटाने होंगे. इसके बाद घर बनाने के खर्च की व्यवस्था करनी होगी. यही कारण है कि लोग घर बनवाते समय पैसे बचाने का हर संभव उपाय करते हैं. हालांकि कई लोग घर बनवाते समय पैसे बचाने के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो लंबे समय तक भारी पड़ता है.

जरूर लें इनकी मदद

हालांकि अगर आप सावधानी से काम लें तो बिना घर की मजबूत से समझौता किए भी अच्छे से पैसे बचा सकते हैं. इससे न तो मजबूती प्रभावित होगी और न ही घर की सुंदरता पर कोई असर होगा. आप इसके लिए अगर विशेषज्ञों यानी सिविल इंजीनियर जैसे प्रोफेशनल्स की मदद लेंगे, तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

मजबूती के साथ बचत

घर बनाते समय पैसा हर कोई बचाना चाहता है, लेकिन स्ट्रक्चर से जुड़े कामों जैसे फाउंडेशन, दीवार, छत और फर्श के मामले में इंजीनियर की सलाह से आगे बढ़ना चाहिए. बिल्डिंग मटेरियल का इस्तेमाल भी उसी हिसाब से होना चाहिए, ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े. घर में कई काम ऐसे भी हैं, जिनमें पैसा बच सकता है वो भी स्ट्रेन्थ से समझौता किए बगैर...

यहां है गुंजाइश

मकान की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में फिनिशिंग और फिटिंग्स कॉस्ट का हिस्सा 20 फीसदी तक होता है. इसमें सैनेटरी वेयर, प्लम्बिंग आइटम, इलेक्ट्रिक फिटिंग्स, दरवाजे-खिड़कियां और रंगाई-पुताई शामिल है. इनमें कटौती की गुंजाइश रहती है.

प्लम्बिंग के काम

प्लम्बिंग में पाइपिंग के काम से समझौता नहीं करना चाहिए. ऐसा करना घर में सीलन या सिपेज की वजह बन सकता है. लोहे की जगह प्लास्टिक पाइप का इस्तेमाल करें. ये सस्ते पड़ते हैं और जंग लगने का खतरा भी नहीं रहता है. ब्रांडेड सैनेटरी वेयर और बाथरूम फिटिंग की जगह लोकल ब्रांड के अच्छे क्वालिटी के आइटम इस्तेमाल कर सकते हैं, जो ब्रांडेड के मुकाबले 30 से 35 फीसदी तक सस्ते पड़ते हैं. उदाहरण के तौर पर, ब्रांडेड टैप यानी टोटी की कीमत 1,500 रुपये तक होती है, जबकि नॉन-ब्रांडेड का दाम 300-350 रुपये होता है.

इलेक्ट्रिक वर्क्स

पूरे घर में बिजली का जो भी काम करें, उसका ब्लूप्रिंट जरूर बनवाएं. वायरिंग सिस्टम में बदलाव या खराबी की सूरत में यह काफी काम आता है. वायरिंग के लिए कॉपर का तार इस्तेमाल करें. जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक बोर्ड, स्विच और सॉकेट लगवाएं. फैंसी सामान के बजाए प्रोडेक्ट की क्वालिटी पर ध्यान दें. फैंसी स्विच, सॉकेट, बोर्ड या दूसरे सामान महंगे पड़ते हैं. घर में फ्रिज, टीवी, AC, वॉशिंग मशीन, गीजर जैसे कई Appliances इस्तेमाल होते हैं. इन्हें खरीदते समय रेटिंग जरूर चेक करें. 5 स्टार रेटिंग उपकरण खरीदें. ये थोड़े महंगे जरूर पड़ते हैं, लेकिन बिजली का बिल बचाते हैं.

वुडेनवर्क और इंटीरियर

मार्बल की जगह कंक्रीट फ्लोरिंग बनवा सकते हैं. बाजार में मार्बल यानी संगमरमर 200 से 800 रुपये वर्ग फुट में मिल जाता है. इसे लगवाने का खर्च अलग से है. इसके लुक को बरकरार रखने के लिए नियमित पॉलिशिंग की जरूरत होती है. वहीं, कंक्रीट फर्श की कॉस्ट 60 से 100 रुपये वर्ग फुट होती है. कमरों में फॉल सीलिंग की जरूरत न हो तो इसे टाला जा सकता है. खिड़की और दरवाजे में लकड़ी की जगह लोहे की चौखट लगा सकते हैं. मॉड्यूलर के बजाए नॉर्मल किचन बनवा सकते हैं. ब्रांडेड पेंट की जगह अच्छी क्वॉलिटी का नॉर्मल पेंट इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अब इन्हें मिली टेक महिंद्रा की कमान, संभाल चुके हैं इंफोसिस में प्रेसिडेंट का काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए मार्केट क्रैश की 4 बड़ी वजहें
पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए मार्केट क्रैश की 4 बड़ी वजहें
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget