एक्सप्लोरर

Meesho IPO: कब आएगा मीशो का आईपीओ? पब्लिक इश्यू को लेकर CFO ने दे दी अहम जानकारी

Meesho IPO News: स्टार्टअप कंपनी मीशो ने पहली बार जून की तिमाही में प्रॉफिट बनाया है. इसके बाद कंपनी के CFO ने आईपीओ को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

Meesho IPO: ई-कॉमर्स स्टार्टअप कंपनी मीशो (Meesho) ने पहली बार मुनाफा कमाया है. कंपनी ने अपने जून की तिमाही के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं जिसमें पहली बार कंपनी मुनाफे में है. मीशो के मुनाफे में आने के बाद से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (Chief Financial Officer) ने आईपीओ को लेकर बड़ी जानकारी दी है. कंपनी के सीएफओ धीरेश बंसल ने कहा है कि मीशो अगले 12 से 18 महीने के भीतर अपना आईपीओ ला सकता है.

क्या है कंपनी का प्लान?

रॉयटर्स से बात करते हुए धीरेश बंसल ने कहा है कि कंपनी ने हाल ही में फेसबुक, सॉफ्टबैंक और Prosus जैसी कंपनियों से 1 बिलियन डॉलर का निवेश प्राप्त किया है. ऐसे में मीशो को उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष में कंपनी की रेवेन्यू में 40 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने यह जनवरी से जून के बीच कंपनी का रेवेन्यू 400 मिलियन डॉलर रहा है. जो साल के अंत तक बढ़कर 800 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

कंपनी पहली बार आई प्रॉफिट में-

गौरतलब है कि साल ई-कॉमर्स कंपनी मीशो की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. शुरुआती कुछ समय तक नुकसान में रहने के बाद अब यह कंपनी प्रॉफिट में है. मीशो बनने के बाद से पहली बार जून की तिमाही में यह कंपनी को लाभ मिला है. ऐसे में कंपनी के आईपीओ को लेकर CFO ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि कंपनी का आईपीओ आने में 12 से 18 महीने का वक्त लग सकता है. कंपनी  फिलहाल अपनी ग्रोथ, स्केल और लाभ के ऊपर फोकस कर रही है. इसके बाद ही वह आईपीओ लाने पर विचार करेगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल कंपनी के पास 400 मिलियन डॉलर के कैश रिजर्व हैं. ऐसे में उसके पास ऑपरेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में पैसे हैं.

मीशो की वैल्यू में आई गिरावट

मई, 2023 में मीशो की निवेशक कंपनी Fidelity ने इसकी वैल्यूएशन में बड़ी कटौती की है और यह 7 बिलियन डॉलर से घटकर 4.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है. गौरतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन में बड़ी गिरावट के बावजूद पिछले एक साल में मीशो ने 1 बिलियन से अधिक ऑर्डर को पूरा किया है. इसके साथ ही मीशो ने यह भी जानकारी दी है कि जून 2023 तक कंपनी के ऑर्डर वॉल्यूम में 43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और 85 फीसदी से अधिक ऐसे ग्राहक हैं जिन्होंने दोबारा मीशो को आर्डर दिया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पहले से स्थापित ई-कॉमर्स कंपनियां हैं जिसे मीशो मौजूदा वक्त में कड़ी टक्कर दे रही है.

ये भी पढ़ें-

Income Tax Notice: आयकर विभाग इन कर्मचारियों पर हुआ सख्त, भेज रहा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
गिरते बाजार में कमाई का मौका! घरेलू समेत ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कहा खरीद लें, हो सकता है तगड़ा मुनाफा
गिरते बाजार में कमाई का मौका! घरेलू समेत ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कहा खरीद लें, हो सकता है तगड़ा मुनाफा
सोना महंगा हुआ तो बदला ट्रेंड, 18 कैरेट और चांदी की ज्वेलरी बन रही लोगों की पहली पसंद; जानिए इसकी वजह
सोना महंगा हुआ तो बदला ट्रेंड, 18 कैरेट और चांदी की ज्वेलरी बन रही लोगों की पहली पसंद; जानिए इसकी वजह

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
'इजरायल ने हमें धोखा दिया, अगर PM के एयरक्राफ्ट को कुछ...', ईरान पर हमले को लेकर भड़के ओवैसी, सरकार से की ये मांग
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Embed widget