एक्सप्लोरर

e-SHRAM Card: क्या श्रमिक के अलावा किसानों को भी मिलता है ई-श्रम कार्ड का फायदा? ये है इस योजना के नियम

e-SHRAM Portal: बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश के 24 करोड़ श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और सरकार का लक्ष्य कम से कम 38 करोड़ श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराने का है.

e-SHRAM Card Benefits: भारत में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी हुई है. ऐसे में इन कामगारों को कई बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन सभी परेशानियों को देखते हुए साल 2021 में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने एक बेहद खास योजना की शुरुआत की. इस योजना का नाम है ई-श्रम कार्ड (e-shram card) योजना. इस योजना की शुरुआत मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए की गई है. साल 2021 में सरकार ने इस योजना के सही तरह से लोगों तक पहुंच बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल (e-shram card) की शुरुआत की थी.

बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश के 24 करोड़ श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और सरकार का लक्ष्य कम से कम 38 करोड़ श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराने का है. लेकिन, इस योजना के अनुसार बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. तो चलिए हम आपको बताते है कि ई-श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन किसान करवा (Registration in e-Shram Portal) सकते हैं या नहीं-

ई-श्रम योजना द्वारा मिलती है ये सुविधा-
ई-श्रम योजना के तहत सभी श्रमिकों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया जाता है. इसके साथ ही लाभार्थियों को आगे चलकर पेंशन (Pension) का फायदा देने की भी तैयारी है. वहीं इस कार्ड के जरिए लोगों को इलाज और बीमारी के दौरान भी कई तरह की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं गर्भवती महिलाओं (Pregnant Ladies) को भरण-पोषण की मदद भी दी जाएगी. इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई और घर बनवाने की आर्थिक सहायता (Financial Help) भी दी जाएगी. इस योजना के तहत सरकार सीधे आपके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर (Money Transfer) कर सकती है. इसके साथ ही अगर कोई श्रमिक दुर्घटना का शिकार हो जाता है या फिर मृत्यु या फिर पूर्ण विकलांगता की हालत में आपको करीब 2 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी. वहीं आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये की राशि की मदद दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: PMEGP: उद्योगों के लिए सरकार की बढ़िया स्कीम, मिलती है आर्थिक मदद, ये है सब्सिडी की सुविधा

यह लोग ले सकते हैं योजना का लाभ
आपको बता दें कि ई-श्रम कार्ड में केवल असंगठित क्षेत्र के कारीगर जैसे घरेलू कामकाज, सेल्फ एंप्लॉयड (Self Employed), दैनिक वेतन भोगी, मजदूर, प्रवासी मजदूर (Migrant Labour), रेहड़ी-पटरी वाले ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं इस योजना में केवल कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं जिन किसानों के पास अपनी जमीन है वह इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Indian Railway Rule: अगर टिकट बुक नहीं कराया तो भी कर सकते हैं ट्रेन से यात्रा, ये है रेलवे का खास नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
अच्छा! तो ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी ऑयल एंड गैस कंपनी, क्या भारत भी है इनमें शामिल? देखें लिस्ट
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में IDFC First Bank का बड़ा कदम, जांच पूरी होने से पहले ही चुकाए ग्राहकों के 645 करोड़
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म
वह दौर जब 147 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी क्रूड ऑयल की कीमत, बिना जंग के माहौल हो गया था गर्म

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
Childhood Cancer: लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
Embed widget