एक्सप्लोरर

Axis Mutual Fund के दो फंड मैनेजरों पर फ्रंट-रनिंग से पैसे बनाने के आरोप, जानिए क्या होता है यह?

Axis Mutual Fund: एक्सिस ने अपने दो फंड मैनेजरों को सस्पेंड कर दिया है. इन पर फ्रंट-रनिंग से पैसे बनाने का आरोप है. जानिए क्या ये इनसाइडर ट्रेडिंग ही होती है या कुछ अलग?

Axis Mutual Fund: देश के सातवें सबसे बड़े फंड हाउस, एक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) ने अपने दो फंड मैनेजरों को सस्पेंड कर दिया है, जिसमें से एक उनका मुख्यडीलर था. कंपनी अब दोनों फंड मैनेजरों की देखरेख वाले फंड्स में अनियमितताओं की जांच कर रही है.

दोनों फंड मैनेजरों ने किस तरह की अनिमयमितता की है, इसके बारे में सटीक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगी. हालांकि सूत्रों का दावा है कि दोनों फंड मैनेजर्स  फ्रंट-रनिंग (Front-Running) करते थे.

आइए समझते हैं कि ये फ्रंट-रनिंगक्या होता है और यह इनसाइडर ट्रेडिंग से कैसे अलग है?

फ्रंट रनिंग और इनसाइडर ट्रेनिंग दोनों ही मामलों में अपराधियों का मकसद कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग करके शेयर बाजार में पैसा बनाना है. हालांकि यहां फ्रंट-रनिंग, इनसाइडर ट्रेनिंग से थोड़ा अलग मामला होता है. इसमें, किसी फाइनेंशिनेंयल इंस्टीट्यूशन या म्यूचुअल फंड्स या किसी बड़े शेयर ब्रोकर के यहां काम करने वाला डीलर या मनी मैनेजर्स अपने संस्थान की तरफ से दिन में खरीदे जाने वाले ऑर्डर की जानकारी फा फायदा उठाकर उससे मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं.

क्या है इनसाइडर ट्रेडिंग?

वहीं इनसाइडर ट्रेनिंग तब होती है, जब किसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को कुछ ऐसी जानकारी पता चल जाएं, जिससे फर्म के शेयरों पर असर पड़ सकता है और और वह उसका फायदा उठाकर शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने की कोशिश करे.

कैसे बनता है पैसा?

शेयर बाजार का बिल्कुल सीधा गणित है कि अगर किसी कंपनी के शेयरों की भारी मात्रा में ऊंचे दाम पर खरीदारी होती है, तो इससे उसके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है. साथ ही अगर किसी कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली हो रही होती है, तो उसकी कीमत घट जाती है.

म्यूचुअल फंड के डीलर इसी जानकारी का फायदा उठाते हैं. म्यूचुअल फंड्स आमतौर पर बड़ी मात्रा में खरीदारी या बिकवाली करते हैं. यह खरीदारी या बिकवाली कब होने वाली है, डीलर को इसकी पूरी तरह से जानकारी रहती है.

म्यूचुअल फंड्स जिन शेयरों को खरीदने वाले होते हैं, उसे डीलर ठीक कुछ मिनट पहले ही खरीद लेते हैं. बाद में म्यूचुअल फंड्स के बड़ी मात्रा में खरीदारी से उस शेयर का दाम कुछ मिनटों में उपर चढ़ जाता है और इससे उन्हें फायदा उठा लेते हैं.

ठीक इसी तरह वह म्यचूअल फंड्स की तरफ से किसी शेयर में बिकवाली करने से कुछ मिनट पहले उसके शेयर बेचकर फायदा कमाते हैं.

सेबी के नियम-कानून

अभी तक सेबी ने ऐसे मामले पाए जाने पर हमेशा आर्थिक जुर्माना लगाया है. आमतौर पर जो डीलर, ब्रोकर और फंड मैनेजर्स इसमें शामिल होते हैं, उन पर जुर्माना लगता है.

हालांकि एक मामले में सेबी फंड हाउस के सीईओ पर भी जुर्माना लगा चुका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सेबी को फंड हाउस के ट्रस्टियों और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को फटकार लगाने के लिए भी जाना जाता है.

एक्सिस ने लिया ये ऐक्शन

जानकारी के मुताबिक एक्सिस म्युचुअल फंड ने अपने दो फंड मैनेजर्स- विरेश जोशी और दीपक अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया है. वहीं अपनी 7 स्कीम के फंड मैनेजर्स को बदल दिया है. ऐसी जानकारी भी मिली है कि अब इस मामले की जांच सेबी कर रही है.

ये भी पढ़ें

Rakesh Jhunjhunwala के इस शेयर में हो सकती है 45 फीसदी तक की कमाई

Platform Ticket: रेलवे का झटका, इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट को किया पांच गुना तक महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- निशाने पर इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- निशाने पर इस्लामाबाद
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- निशाने पर इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- निशाने पर इस्लामाबाद
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
Friday Box Office Live: फ्राइडे को 'ओ रोमियो' कर रही कमाल, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 'मर्दानी 3' सहित बाकी फिल्मों के 1 बजे तक का कलेक्शन
फ्राइडे को 'ओ रोमियो' ने जमाई धाक, 'बॉर्डर 2' भी नहीं थक रही, जानें- 1 बजे तक का कलेक्शन
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
अब बोलोगे कुछ... शराब घोटाले में बरी होते ही ट्रेंड करने लगे केजरीवाल, यूजर्स पूछ रहे BJP से सवाल
Isha Ambani Necklace: 250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
250 करोड़ का हार पहनकर पहुंचीं ईशा अंबानी! होश उड़ा देने वाला है उनका ये शाही लुक!
Embed widget