एक्सप्लोरर

Indian Railway Concession: रेल किराए में बुजुर्गों को फिर से मिल सकती है छूट, बदल जाएगी उम्र की सीमा

Indian Railway की ओर से एक बार रेल किराए में छूट देने पर विचार किया जा रहा है. रेल किराये में बुजुर्गों को छूट देने पर चर्चा चल रही है. इस सुविधा को बहाल नहीं किया, जिसे लेकर हर वर्ग नाराज है.

Indian Railways Concession Fare Enquiry: रेल मंत्रालय (Ministry of Railway) की ओर से एक बार रेल किराए में छूट देने पर विचार किया जा रहा है. रेल किराये में बुजुर्गों को छूट देने पर चर्चा चल रही है. आपको बता दे कि कोरोना काल में सीनियर सिटीजंस को उम्र की सीमा से कन्सेशन दिया जाता था, लेकिन इसे बंद कर दिया गया है. कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद जब रेल सेवा (Train Service) दोबारा पटरी पर लौट आई है तो इस सुविधा को बहाल नहीं किया है, जिसे लेकर हर वर्ग नाराज है.

2,000 करोड़ रुपये का बोझ
पिछले 2 दशकों में रेलवे रियायत (Railway Concession) को लेकर चर्चाये बनी हुई है, जिसे कई समितियों ने वापस लेने की सिफारिश की है. रेलवे ने जुलाई 2016 में बुजुर्गों के लिए रियायत वैकल्पिक दिया था. इसमें कई प्रकार के यात्रियों को 50 से अधिक प्रकार की रियायतों के कारण रेलवे पर हर साल लगभग 2,000 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ पड़ता है. वरिष्ठ नागरिको मिलने वाली रियायत कुल छूट का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है.

क्या बोले रेलमंत्री 
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने लोगों को वरिष्ठ नागरिक रियायत को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की थी, लेकिन यह सफल नहीं हुआ. पिछले सप्ताह रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा था कि रियायतें देने की लागत रेलवे पर भारी पड़ती है. उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के मद्देनजर वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी श्रेणियों के यात्रियों को रियायतें देने का दायरा बढ़ाना वांछनीय नहीं है.

बदल जाएगी उम्र की सीमा
रेलवे सूत्रों के अनुसार यह छूट केवल सामान्य और शयनयान श्रेणी (Relaxation for General and Sleeper Class Only) के लिए हो सकती है. साथ ही उम्र की सीमा में भी बदलाव हो सकता है. किराये में छूट की सुविधा 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को मुहैया कराई जा सकती है. पहले 58 वर्ष की महिलाओं और 60 वर्ष के पुरुषों को यह सुविधा मिलती थी. रेलवे बोर्ड वरिष्ठ नागरिकों की रियायत के लिए आयु मानदंड में बदलाव करने और इसे केवल 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए मुहैया कराने पर विचार कर रहा है. यह रेलवे के बोझ को सीमित करेगा.

सभी ट्रेनों में मिलेगा प्रीमियम तत्काल 
Railway सभी ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल (Premium Tatkal) योजना शुरू करने पर विचार बना रहा है. इससे रेलवे को राजस्व लाभ भी मिलेगा, जो रियायतों के बोझ को वहन करने में उपयोगी हो सकता है. यह योजना फिलहाल करीब 80 ट्रेनों में लागू है. प्रीमियम तत्काल योजना रेलवे द्वारा शुरू किया एक कोटा है जो कुछ सीटें गतिशील किराया मूल्य निर्धारण के साथ आरक्षित करता है. यह कोटा अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए है जो थोड़ा अतिरिक्त खर्च करने को तैयार हैं. 

यह भी पढ़ें:
Indian Railways: रेलवे दे रहा घूमने का मौका, आपका भी है प्लान तो अब फ्री मे मिलेगा रहना और खाना, जल्दी करें

Gold Demand Increase: जमकर सोने की खरीदारी कर रहे लोग, जून तिमाही में 43 फीसदी बढ़ी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Pakistan Wheat Crisis: पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
मोटी कमाई का महा मौका! शेयर बाजार में होगी धाकड़ IPOs की एंट्री, लिस्ट में Reliance Jio, Flipkart जैसे कई बड़े नाम
Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 3 हफ्ते की मोहलत, गिरफ्तारी पर रोक, पूछताछ कर सकती है पुलिस
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget