एक्सप्लोरर

Elin Electronics IPO: निराशाजनक रही स्टॉक एक्सचेंज पर 2022 की आखिरी लिस्टिंग, एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हुआ लिस्ट

Elin Electronics IPO Price Band: एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स 247 रुपये के इश्यू प्राइस पर आईपीओ लेकर आई थी लेकिन शेयर अब 239 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है.

Elin Electronics IPO: स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) पर साल 2022 के आखिरी लिस्टिंग भी बेहद निराशाजनक और मायूस करने वाली रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइडर एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) की लिस्टिंग आईपीओ प्राइस से नीचे हुई है. कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 244 रुपये प्रति शेयर पर हुई है जबकि कंपनी ने 247 रुपये पर आईपीओ में बाजार से रकम जुटाये थे. फिलहाल एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ 239 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 244 रुपये पर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लेकिन उसके थोड़े ही देर बाद शेयर 235.35 रुपये के लेवल तक जा लुढ़का. लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप 1177 करोड़ रुपये के लेवल पर आ गया है. शेयर का बुक वैल्यू 111.68 रुपये है. कंपनी ने 5 रुपये के फेस वैल्यू पर 247 रुपये के इश्यू प्राइस पर आईपीओ में रकम जुटाये थे. 

 

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ (Initial Public Offering) केवल 3.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था. कई ब्रोकरेज हाउस इस आईपीओ को लेकर बुलिश थे लेकिन उम्मीद से कम ये आईपीओ सब्सक्राइब हुआ है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के आईपीओ में 1,42,09,386 शेयरों के लिए कुल 4,39,67,400 शेयरों के लिए बोलियां मिली थी. संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटा 4.51 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 3.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल निवेशकों (Retail Investors) के लिए रिजर्व रखा गया कोटा  2.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए कुल 475 करोड़ रुपये जुटाये हैं. आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 300 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत की गई. आईपीओ 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक आवेदन के लिए खुला हुआ था. 

Elin Electronics कंपनी कई प्रमुख ब्रांड के लिए लाइट, पंखे और किचन के सामान बनाती है. कंपनी के बेहतर वित्तीय नतीजों, अच्छे बिजनेस मॉडल और आकर्षक वैल्युएशन के चलते ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों को आईपीओ में निवेश की सलाह दी थी. 

ये भी पढ़ें 

Mamaearth IPO: Shark Tank फेम गजल अलघ की Mamaearth ने IPO लाने के लिए दाखिल किया DRHP, शिल्पा शेट्टी बेचेंगी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितना चाहेंगे उतना नहीं मिलेगा! लडखड़ा सकती है देश की ATM सर्विसेज, कैश के लिए हो सकते हैं परेशान
जितना चाहेंगे उतना नहीं मिलेगा! लडखड़ा सकती है देश की ATM सर्विसेज, कैश के लिए हो सकते हैं परेशान
Repo Rate: ग्रोथ का अनुमान घटा, RBI पॉलिसी के बाद शेयर बाजार के निवेशक अब क्या कदम उठाएं?
Repo Rate: ग्रोथ का अनुमान घटा, RBI पॉलिसी के बाद शेयर बाजार के निवेशक अब क्या कदम उठाएं?
Meat Ads Ban: दुनिया के इन 50 शहरों में है मीट से बनी चीजों के विज्ञापन पर बैन, जानें क्यों लगाई गई रोक?
दुनिया के इन 50 शहरों में है मीट से बनी चीजों के विज्ञापन पर बैन, जानें क्यों लगाई गई रोक?
RBI MPC Meeting 2026 Live: रिजर्व बैंक ने फिर किया ऐलान, रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार
LIVE: रिजर्व बैंक ने फिर किया ऐलान, रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget