एक्सप्लोरर

Elon Musk Twitter News: एलन मस्‍क को ट्विटर के दिवालिया होने की सता रही चिंता, जानें क्या है वजह

Elon Musk Twitter News: एलन मस्‍क को ट्विटर के दिवालिया होने की चिंता सताने लगी है. उन्‍होंने यह बात खुद एक मीटिंग के दौरान अपने कर्मचारियों से कही है.

Elon Musk's Twitter Bankruptcy Fear : दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क (Elon Musk) सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) के जब से मालिक बने है. तब से वह काफी चर्चा में हैं. अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलन को ट्विटर के दिवालिया (Elon Musk Twitter Bankruptcy) होने की चिंता सताने लगी है. उन्‍होंने यह बात खुद एक मीटिंग के दौरान अपने कर्मचारियों से कही है. आपको बता दे कि एलन मस्‍क टेस्‍ला व स्‍पेसएक्‍स जैसी दिग्‍गज कंपनियों के मालिक भी हैं. 

2 सप्‍ताह पहले ही खरीदी कंपनी 
न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स ने मामले से जुड़े ट्विटर के एक अधिकारी के हवाले से जानकारी दी हैं कि मस्‍क ने फोन पर अपने कर्मचारी से कहा है कि मैं इस सोशल मीडिया कंपनी के दिवालिया होने की बात से इनकार नहीं कर सकता हूं. इस बात की पूरी आशंका है कि ट्विटर भविष्‍य में दिवालिया हो सकती है. मालूम हो कि महज 2 सप्‍ताह पहले ही मस्‍क ने 44 अरब डॉलर की भारी-भरकम राशि देकर ट्विटर को  खरीदा था.

एलन मस्‍क ने बताई वजह 
एलन मस्‍क ने कंपनी के दिवालिया होने कुछ कारण बताए हैं, जिसमें सबसे प्रमुख है ट्विटर के शीर्ष अधिकारियों का कंपनी छोड़कर जाना, जिन्‍हें वे भविष्‍य के अगुवा के तौर पर देख रहे थे. साथ ही अमेरिकी रेगुलेटर की ओर से भी उन्‍हें कई तरह की चेतावनी मिल चुकी है. वही क्रेडिट एक्‍सपर्ट का कहना है कि इस समय ट्विटर वित्तीय रूप से काफी मुश्किलों में फंस चुकी है. मस्‍क को आशंका है कि उनकी कंपनी को अगले साल तक अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है.

इन अधिकारियों ने भी दिया इस्‍तीफा
ट्विटर के दो और एग्‍जीक्‍यूटिव येल रॉथ और रॉबिन व्‍हीलर ने इस्‍तीफा दे दिया है. ये दोनों अधिकारी विज्ञापनदाताओं की सवालों और उनकी चिंताओं को शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों के एकसाथ जाने से कंपनी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इससे पहले गुरुवार को ट्विटर की मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी लिया किस्‍नर ने भी ट्वीट कर खुद के कंपनी छोड़ने की बात कही थी. इतना ही नहीं कंपनी के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर डेमियन कैरन और चीफ कम्‍प्‍लायंस ऑफिसर मैरियन फॉगार्ती भी रिजाइन कर चुके हैं.

हर रोज 40 लाख डॉलर का नुकसान 
रॉबिन व्‍हीलर ट्विटर के विज्ञापन सेक्‍शन के लिए बड़ा चेहरा थे, जबकि रॉथ कंपनी की सेफ्टी की जिम्‍मेदारी संभालते थे. मस्‍क के पास इसकी कमान आने से पहले उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म से 95 फीसदी नुकसान वाले कंटेंट खत्‍म कर दिए थे. इसके बाद मस्‍क ने कहा था कि उन्‍हें रोजाना 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है.

कंपनी पर बढ़ गया कर्ज
मस्‍क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 13 अरब डॉलर का कर्ज लिया है, जिस पर उन्‍हें अगले 12 महीने में 1.2 अरब डॉलर का ब्‍याज देना होगा. यह ब्‍याज हाल ही में ट्विटर की ओर से घोषित किए गए कैश फ्लो से भी ज्‍यादा है. जून तक यह कैश फ्लो 1.1 अरब डॉलर था. इस संकट से निपटने के लिए ही मस्‍क ने कर्मचारियों की संख्‍या आधी कर दी और ब्‍लू टिक के लिए 8 डॉलर वसूलने की कवायद शुरू की है.

अमेरिकी एजेंसी हुई सतर्क 
सूत्रों के अनुसार अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन का कहना हैं कि वह ट्विटर पर निगाहें बनाए हुए है. कंपनी के तीनों प्राइवेसी और कम्‍प्‍लायंस अधिकारियों के इस्‍तीफे के बाद कई नियमों के उल्‍लंघन की आशंका काफी बढ़ गई है. ऐसे में कंपनी के सभी कर्मचारियों के साथ पहली मीटिंग के दौरान एलन मस्‍क ने साफ कहा कि अगले साल तक हमें अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें 

LIC Q2 Results: सितंबर तिमाही में LIC को ₹15,952 करोड़ की धमाकेदार कमाई, जानें कितना रहा शेयर का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST Collection: ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार, जानें इसके मायने
ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा GST कलेक्शन, पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार, जानें इसके मायने
मुंबई में घर खरीदने की मची होड़! मार्च में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, सरकार की तिजोरी में आए 1492 करोड़
मुंबई में घर खरीदने की मची होड़! मार्च में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड, सरकार की तिजोरी में आए 1492 करोड़
Gold Silver Price Today: युद्ध के साये में सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, सोना 3200 रुपये टूटा; चांदी ₹11,900 लुढ़की
युद्ध के साये में सोने-चांदी की चमक हुई फीकी, सोना 3200 रुपये टूटा; चांदी ₹11,900 लुढ़की
Stock Market 2 April: शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1417 अंक टूट; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल
शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1417 अंक टूट; निफ्टी भी टमाटर की तरह लाल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
UP Politics: संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
कौन हैं समीर रिजवी? जिन्होंने पहले 9 गेंदों पर 0 रन बनाए फिर 47 गेंदों में 70 रन की पारी खेल अकेले पलट दी हारी हुई बाजी
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
CBSE Board 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी
छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी; इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Embed widget