एक्सप्लोरर

Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बढ़ी मुश्किल, प्रवर्तन विदेशालय कर रहा फेमा उल्लंघन की जांच!

Enforcement Directorate: आरबीआई की बड़ी कार्रवाई के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू कर दी है.

Paytm Payments Bank Update: फिनटेक कंपनी पेटीएम का आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ने वाली है. देश में फाइनेंशियल क्राइस की जांच करने वाली एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने वन97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications) द्वारा संचालित किए जाने वाले प्लेटफॉर्म्स जिसमें पेटीएम भी शामिल है उसकी जांच कर रहा है. ईडी इस बात का पता लगा रहा है कि इस पूरे मामले में फॉरेन एक्सचेंज के नियमों की अनदेखी तो नहीं की गई है. 

रॉयटर्स ने दो वरिष्ठ सरकारी सूत्रों के हवाले से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जांच की जानकारी दी है. हालांकि इन सूत्रों ने ये नहीं बताया कि फेमा (Foreign Exchange Management Act) के किस प्रावधान के तहत प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है. एक सूत्र ने बताया कि जांच करने वालों ने अभी तक पेटीएम से संपर्क नहीं किया है. सूत्रों ने अपने नाम का खुलासा करने से इंकार कर दिया क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं.  इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय और वित्त मंत्रालय ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. वहीं पेटीएम के प्रवक्ता ने फेमा कानून के उल्लंघन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है साथ ही इसे गलत भी करार दिया है.  

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिए बैंक अकाउंट्स या वॉलेट्स से कोई ओवरसीज रेमीटेंस करना संभव नहीं है. ईमेल के जरिए कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हम वन 97 कम्यूनिकेशंस या उसके एसोसिएट पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा किसी फेमा कानून के उल्लंघन के अफवाहों को सिरे से नकारते हैं. पेमेंट्स बैंक के लाइसेंस के नियमों के मुताबिक देश से बाहर रेमीटेंस किए जाने रोक है और ये केवल भारत में बड़े कमर्शियल बैंक ही कर सकते हैं.   

31 जनवरी 2024 को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नए ग्राहकों के जोड़ने पर रोक लगा दिया था. पेटीएम पर आरोप है कि कंपनी बैंकिंग रेगुलेशन को लेकर अनियमितताएं बरत रही थी जिसके बाद आरबीआई ने ये एक्शन लिया है. आरबीआई के इस फैसले के बाद 29 फरवरी, 2024 के बाद कोई भी कस्टमर पेटीएम वॉलेट में ना तो पैसा डिपॉजिट कर सकेगा और ना क्रेडिट ट्रांजैक्शन कर सकेगा. साथ ही पेटीएम वॉलेट में टॉप अप कर सकेगा. कस्टमर्स के वॉलेट में जो बैलेंस रकम बचा है उसे वो खत्म होने तक इस्तेमाल कर सकता है. ग्राहकों को पैसा निकालने, इस्तेमाल करने की छूट रहेगी. इसकी कोई तय समय सीमा नहीं है. आरबीआई ने अपने आदेश में पेटीएम से 15 मार्च 2024 तक सभी पाइपलाइन में पड़ी ट्रांजैक्शंस और नोडल अकाउंट्स को सेटल करने का आदेश दिया है. 

आरबीआई के इस कार्रवाई के बाद से पेटीएम के स्टॉक में पिछले तीन कारोबारी सत्र से बड़ी जोरदार गिरावट देखी जा रही है. पिछले हफ्ते स्टॉक दो दिनों तक लगातार 20 -20 फीसदी गिरा. जबकि सोमवार 5 फरवरी को स्टॉक में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. स्टॉक अपने ऐतिहासिक लो 438.50 रुपये पर जा पहुंचा है. जबकि तीन सेशन में स्टॉक में करीब 43 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. 

ये भी पढ़ें 

Jio Financial Stock: जियो फाइनेंशियल का स्टॉक बना रॉकेट, 15% के उछाल के साथ लाइफटाइम हाई पर कर रहा ट्रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget