एक्सप्लोरर

Jobs in India: देश में बढ़ेगी 3 लाख से ज्यादा इंजीनियरों की डिमांड, नौकरियों में इन सेक्टरों का रहेगा बोलबाला

Engineering Jobs: दुनियाभर की दिग्गज एमएनसी अब भारत में ही अपना प्लांट लगाने वाली हैं. अब तक ज्यादातर आईटी और सर्विस सेक्टर से जुड़े काम ही भारत आते थे. मगर, इस बार स्थिति बिल्कुल अलग रहने वाली है.

Engineering Jobs: केंद्र सरकार की नीतियों, मेक इन इंडिया का प्रभाव और भारतीय इकोनॉमी की ताकत के चलते दुनियाभर की दिग्गज एमएनसी अब भारत में ही अपना प्लांट लगाने की तैयारी कर चुकी हैं. टेस्ला समेत कई ग्लोबल कंपनियां इस संबंध में अपने इरादे समय-समय पर जताती रहती हैं. भारत की तरक्की के रथ पर सवार होकर ये कंपनियां दक्षिण एशियाई बाजारों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहती हैं. अब तक ज्यादातर आईटी और सर्विस सेक्टर से जुड़े काम ही भारत आते थे. मगर, अब कई कंपनियां अपनी रिसर्च, डिजाईन और इंजीनियरिंग से जुड़े कामों को भी भारत भेजने लगी हैं. इसलिए देश के इंजीनियरों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कमर कस लेनी चाहिए. 

3 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी 

एक अनुमान के मुताबिक, इन बदलावों के चलते अगले तीन से चार साल में देश में 3 लाख से भी ज्यादा इंजीनियरिंग जॉब पैदा होंगे. ये नौकरियां एविएशन, ऑटोमोबाइल, टायर, पार्ट्स मेकिंग और इलेक्ट्रिकल सेक्टर में आएंगी. इंजीनियरों  की डिमांड में लगभग 40 फीसद उछाल आएगा. टियर-2 और 3 शहरों के इंजीनियरिंग कॉलेजों से भी फ्रेशर जाएंगे.

ग्रीन ट्रांसपोर्ट विकल्प की डिमांड से होगा फायदा 

देश में ग्रीन ट्रांसपोर्ट विकल्प बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं. इनमें डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना, सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना, फ्यूल में एथेनॉल और बायो गैस का मिश्रण करना आदि शामिल हैं. इसलिए पांच साल में ग्रीन एनर्जी सेक्टर से जुड़ी नौकरियां आसानी से उपलब्ध होंगी.  

आईटी नहीं इन सेक्टरों में होंगी नौकरियां

मल्टी नेशनल कंपनियां (MNC) भारत में अपने मैन्यूफैक्चरिंग सेंटरों को बढ़ाने में जुट गई हैं. इसके चलते नौकरियों की बहार आने की पूरी संभावना है. रोचक बात यह है कि इनमें से ज्यादातर नौकरियां आईटी सेक्टर के बजाय मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों के लिए होंगी. मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ही इन नई जॉब को पैदा करेगा. 

ऑटोमोबाइल और हार्डवेयर में अवसर ज्यादा 

विशेषज्ञों के अनुसार, मर्सेडीज बेंज, बॉश, मिशलीन, एबीबी, बोइंग, एयरबस, रेनॉ, फोक्सवेगन ग्रुप, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, जॉन डिअर, कैटरपिलर, कोंटिनेंटल और कोलिंस एयरोस्पेस जैसी कंपनियां भारत में मजबूती से काम करेंगी. हालांकि, नई तकनीक और ऑटोमेशन युवाओं के लिए नौकरी के रास्ते में बाधक बन रहे हैं. मगर, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की यह बदलती तस्वीर बहुत उत्साहित करने वाली है. बैटरी मैनेजमेंट और हार्डवेयर क्षेत्र में भी कई नौकरियां पैदा होंगी. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Bio Fuel in India: CNG और PNG में बायोगैस मिलाना हुआ जरूरी, सरकार ने लिया फैसला, एथेनॉल का उत्पादन भी बढ़ेगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुरा फंसा मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर, कंपनी को IT से मिला 327 करोड़ का नोटिस; अब दबाव में स्टॉक
बुरा फंसा मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर, कंपनी को IT से मिला 327 करोड़ का नोटिस; अब दबाव में स्टॉक
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बुधवार की गिरावट के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स में 414 अंकों का उछाल
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच आई नई रिपोर्ट, दिसंबर तक सेंसेक्स के 107000 पर पहुंचने का दावा
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच आई नई रिपोर्ट, दिसंबर तक सेंसेक्स के 107000 पर पहुंचने का दावा
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP
पैसों का कर लें बंदोबस्त, मार्केट में धाकड़ IPO की होगी एंट्री; कंपनी ने सेबी के पास जमा कराया DRHP

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
ICC World Cup League 2: बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget