एक्सप्लोरर

Entero Healthcare: फरवरी में ही आया कंपनी का आईपीओ, अब ड्रग लाइसेंस हुआ सस्पेंड 

Drug Licence Suspended: दवा बनाने वाली कंपनी एंटेरो हैल्थकेयर सॉल्यूशंस का आईपीओ 1600 करोड़ रुपये का था. इसकी लिस्टिंग 16 फरवरी को ही हुई थी. लिस्टिंग के तुरंत बाद कंपनी को यह तगड़ा झटका लगा है.

Drug Licence Suspended: इसी महीने 9 फरवरी को आईपीओ लेकर आई एंटेरो हैल्थकेयर सॉल्यूशंस (Entero Healthcare Solutions) को रविवार को तगड़ा झटका लगा है. चेन्नई के असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ ड्रग्स कंट्रोल (Assistant Director of Drugs Control, Chennai) ने कंपनी का ड्रग्स लाइसेंस 7 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है. कंपनी के 1600 करोड़ रुपये के आईपीओ ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. इसकी लिस्टिंग डिस्काउंट पर 16 फरवरी को हुई हुई थी.

रेगुलेटरी फाइलिंग में दी जानकारी 

एंटेरो हैल्थकेयर सॉल्यूशंस ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में इस निर्णय की जानकारी दी है. कंपनी ने बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ ड्रग्स कंट्रोल, चेन्नई का यह फैसला 7 दिनों तक लागू रहेगा. कंपनी का ड्रग लाइसेंस 26 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक सस्पेंड रहेगा. फिलहाल इस फैसले के असर के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

सफल नहीं रहा था कंपनी का आईपीओ 

हरियाणा की दवा निर्माता कंपनी के आईपीओ को बाजार से अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला था. कमजोर सब्सक्रिप्शन के चलते यह 2.33 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था. एंटरो हेल्थकेयर के आईपीओ को 1.53 गुना सब्सक्रिप्शन ही मिला था. आईपीओ का मार्केट प्राइस 1195 से 1258 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. आईपीओ 9 से 13 फरवरी तक खुला रहा था. दवाई और मेडिकल इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस का आईपीओ बीएसई (BSE) पर 1.03 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1245 रुपये प्रति शेयर और एनएसई (NSE) पर 2.33 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1228 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ था. आईपीओ खुलने के पहले एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस ने एंकर निवेशकों से 716 करोड़ रुपये जुटाए थे.

शुक्रवार को उछले थे एंटरो हेल्थकेयर के शेयर 

शुक्रवार को एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के शेयर एनएसई पर 0.95 फीसदी उछलकर 1169.15 रुपये और बीएसई पर 0.91 फीसदी ऊपर जाकर 1169.40 रुपये पर बंद हुए थे. रविवार को आई इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें

Household Consumption: तेजी से बढ़ रही ग्रामीण भारत की आर्थिक ताकत, 11 सालों में यहां पीछे छूट गए शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget