एक्सप्लोरर

EPACK Durable IPO: 19 जनवरी को खुल रहा इस कंपनी का 640 करोड़ का आईपीओ, तय हुआ आकर्षक प्राइस बैंड

EPACK Durable IPO: ईपैक ड्यूरेबल का 640 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 जनवरी 2024 को खुल रहा है. हम आपको इसके प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

EPACK Durable IPO: आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश स्थित ईपैक ड्यूरेबल (EPACK Durable) का आईपीओ 19 जनवरी यानी शुक्रवार को खुल रहा है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का कुल 640.05 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है जिसमें से 400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर वहीं 240.05 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. अगर आप भी इस आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

जानें ईपैक ड्यूरेबल से जुड़े जरूरी डेट्स-

ईपैक ड्यूरेबल आईपीओ 19 जनवरी 2024 को खुल रहा है. वहीं एंकर निवेशकों को एक दिन पहले 18 जनवरी से इश्यू में पैसे लगाने का मौका मिल रहा है. इसमें आप 23 जनवरी 2024 तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी ने शेयर अलॉटमेंट की तारीख 24 जनवरी, 2024 को तय की है. वहीं असफल निवेशकों को 24 जनवरी को रिफंड प्राप्त हो जाएगा. डीमैट खाते में शेयर 25 जनवरी को ही ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. शेयरों की लिस्टिंग 29 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर हो सकती है.

कितना तय हुआ प्राइस बैंड?

कंपनी ने मंगलवार को आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है. यह 218 रुपये से लेकर 230 रुपये के बीच है. रिटेल निवेशक एक बार में कम से कम 65 शेयरों का लॉट खरीद सकते हैं. वहीं अधिकतम सीमा 13 लॉट यानी 845 शेयरों का तय किया गया है. ऐसे में इस आईपीओ में खुदरा निवेशक 14,950 रुपये से लेकर अधिकतम 1,94,350 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इश्यू में खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा तय किया गया है. वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए सबसे ज्यादा 50 फीसदी हिस्सा और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए कुल 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है.  

क्या करता है कंपनी?

ईपैक ड्यूरेबल कई एसी बनाने वाली कंपनियों जैसे ब्लू स्टार, Daikin Airconditioning, Voltas, Haier Appliances के पार्ट्स को बनाती है. इसके अलावा यह इंडक्शन कुकटॉप्स, मिक्सर-ग्राइंडर, वाटर डिस्पेंसर आदि के पार्ट्स का भी निर्माण करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के साथ ही कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का प्रॉफिट 83.40 फीसदी बढ़कर 32 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें-

Windfall Tax: सरकार ने क्रूड पर विंडफॉल टैक्स को घटाकर तेल कंपनियों को दी राहत, क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
Stock Market Outlook: शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
शेयर बाजार में बढ़ सकता है उतार-चढ़ाव, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर..
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी
निवेशकों के लिए खुशखबरी! Crisil ने 28 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया, जानें रिकॉर्ड डेट समेत अन्य जानकारी

वीडियोज

Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget