एक्सप्लोरर

EPFO Higher Pension: ईपीएफओ ने बता दिया फॉर्मूला, ऐसे होगा ज्यादा पेंशन का कैलकुलेशन

Higher Pension Calculation: ईपीएफओ की ज्यादा पेंशन वाली स्कीम चुनने की डेडलाइन जल्द ही समाप्त होने वाली है. अब ईपीएफओ ने ज्यादा पेंशन कैलकुलेट करने का फॉर्मूला बता दिया है...

EPFO Higher Pension Deadline: ईपीएफआ की ज्यादा पेंशन वाली योजना (Pension Scheme) पिछले कई महीने से लगातार सुर्खियों में है. पिछले साल नवंबर में ज्यादा पेंशन की सुविधा को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का फैसला आने के बाद लगातार इसकी चर्चा हो रही है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत ज्यादा पेंशन पाने का विकल्प चुनने की डेडलाइन कई बार बढ़ाई है, और अब यह बेहद नजदीक है. अब जाकर ईपीएफओ ने यह बताया है कि आखिरकार ज्यादा पेंशन का कैलकुलेशन कैसे होगा. आइए उसे समझने का प्रयास करते हैं...

श्रम मंत्रालय ने बताई थी ये बात

इससे पहले पिछले महीने श्रम मंत्रालय ने भी ज्यादा पेंशन के कैलकुलेशन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया था. श्रम मंत्रालय ने कहा था कि ज्यादा पेंशन की गणना करने के लिए पीएफ में नियोक्ता के कुल 12 फीसदी योगदान में से 1.16 फीसदी अतिरिक्त योगदान का इस्तेमाल किया जाएगा, जो सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के फैसले के अनुरूप होगा. श्रम मंत्रालय ने इसके साथ ही यह भी बताया था कि कर्मचारी पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स के ऊपर से बोझ को कम करने वाला यह कदम रेट्रोस्पेक्टिव होगा, यानी यह फैसला आने के दिन से नहीं बल्कि और पीछे से लागू होगा.

ऐसे होगा पेंशन का कैलकुलेशन

अब ईपीएफओ ने इस बारे में विस्तार से बताया है. ईपीएफओ ने कहा है कि 1 सितंबर 2014 से पहले रिटायर होने वालों के लिए पेंशन की गणना रिटायरमेंट अथवा पेंशन फंड से एक्जिट की तारीख से 12 महीने पहले तक की औसत मंथली सैलरी के आधार पर की जाएगी. वहीं जो लोग इस तारीख के बाद रिटायर होंगे, उनके लिए रिटायरमेंट से पहले के 60 महीने की औसत मंथली सैलरी के आधार पर कैलकुलेशन होगा.

बस इतने दिन का बाकी है समय

ज्यादा पेंशन के विकल्प की डेडलाइन 03 मई को समाप्त हो रही थी. ईपीएफओ ने इसे 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया था. इसकी डेडलाइन दूसरी बार बढ़ाई गई थी. सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में 4 नवंबर 2022 को दिए एक आदेश में 3 मार्च तक की समयसीमा तय की थी. ईपीएफओ ने उसके बाद ज्यादा पेंशन पाने का विकल्प चुनने के लिए समयसीमा को 3 मई तक के लिए बढ़ा दी थी. अब इसकी डेडलाइन 26 जून को समाप्त हो रही है.

यहां से पेंशन फंड में जाएगा पैसा

मंत्रालय ने बताया था कि कर्मचारी भविष्य निधि एवं अन्य प्रावधान अधिनियम के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा संहिता में यह बताया गया है कि पेंशन फंड के लिए कर्मचारियों से योगदान नहीं लिया जा सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पेंशन फंड के लिए नियोक्ताओं के उस 12 फीसदी योगदान से ही अतिरिक्त 1.16 फीसदी हिस्सा लिया जाएगा, जो प्रोविडेंट फंड में जा रहा है.

इन हैंड सैलरी पर नहीं होगा असर

आपको बता दें कि ईपीएस में कर्मचारी अपनी ओर से कोई योगदान नहीं देता है. कंपनी की ओर से जो कुल 12 फीसदी का योगदान दिया जाता है, उसमें से ही 8.33 फीसदी हिस्सा ईपीएस में जाता है. कंपनी के अंशदान में इससे ज्यादा जो भी रकम होती है, वह ईपीएफ में चली जाती है. श्रम मंत्रालय ने साफ किया है कि ईपीएस में बढ़ा योगदान भी कंपनी के हिस्से से जाएगा, जिसका मतलब हुआ कि अधिक पेंशन का विकल्प चुनने पर भी टेक होम सैलरी या इन हैंड सैलरी पर कोई असर नहीं होगा.

इस मामले में हो जाएगा नुकसान

हालांकि इसका नुकसान भी है. अगर आप ज्यादा पेंशन वाला विकल्प चुनते हैं तो कंपनी की ओर से पीएफ में जमा होने वाली रकम कम होगी, जिसका असर आपके पीएफ फंड पर पड़ेगा. पीएफ में कर्मचारियों को चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलता है. अब चूंकि पीएफ का हिस्सा ईपीएस में जाएगा तो चक्रवृद्धि का फायदा भी कम हो जाएगा. इसी तरह नौकरी से रिटायर होने या पहले ही छोड़ देने पर पीएफ से जो एकमुश्त रकम मिलती है, ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनने पर इस रकम पर भी असर होगा.

ये भी पढ़ें: क्या होता है फॉर्म-16 और इनकम टैक्स रिटर्न भरने में ये कैसे आता है काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह
डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
Iran War Impact: न गैस सिलेंडर, न कच्चा माल... उद्यमियों का बुरा हाल, सरकार ने मांगा विशेष राहत पैकेज
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ हवाई सफर! आसमान छूने लगा किराया, फ्लाइट 35% तक महंगी
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल
Pepsi की बॉटलिंग पार्टनर Varun Beverages ने डिविडेंड पर दिया बड़ा अपडेट, जानें डिटेल

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Viral Video : चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
Embed widget