एक्सप्लोरर

EPFO Higher Pension: यूजर नहीं चुन पा रहे अधिक पेंशन का विकल्प, सिर्फ सोमवार तक का समय बाकी

EPFO Higher Pension Deadline: कर्मचारी पेंशन योजना के तहत ज्यादा पेंशन पाने का विकल्प चुनने की डेडलाइन 26 जून है, लेकिन कई यूजर की शिकायत है कि वे इसे नहीं चुन पा रहे हैं...

ईपीएफओ (EPFO) की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनने की डेडलाइन (Higher Pension Deadline) कुछ ही दिन में समाप्त होने वाली है. फिलहाल यह विकल्प चुनने की अंतिम तारीख 26 जून सोमवार है. इस तरह अब लोगों के पास इसके लिए महज 2 दिन का समय बचा है. वहीं दूसरी ओर कई यूजर शिकायत कर रहे हैं कि वे पात्र होने के बाद भी इसके लिए अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं.

ट्विटर पर शिकायतों का अंबार

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कई यूजर ईपीएफओ के पोस्ट पर अपनी शिकायतें लिख रहे हैं. इनमें से कइयों का कहना है कि वे कर्मचारी पेंशन योजना के तहत ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनने के हकदार हैं, क्योंकि वे पात्रता की सारी शर्तों को पूरा करते हैं. हालांकि इसके बाद भी वे इसे नहीं चुन पा रहे हैं, क्योंकि उनका अप्लिकेशन ही सबमिट नहीं हो पा रहा है.

कई बार बढ़ाई गई है डेडलाइन

ऐसे में ये यूजर ईपीएफओ से ज्यादा पेंशन के विकल्प को चुनने की डेडलाइन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. ईपीएफओ ने पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लोगों को यह विकल्प चुनने के लिए 4 महीने का समय दिया था. उसके बाद ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की सुविधा 3 मई तक के लिए बढ़ाई गई थी. बाद में ईपीएफओ ने डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ाकर 26 जून कर दिया था.

यूजर कर रहे हैं ये शिकायत

ट्विटर पर एक यूजर ने कहा है कि उसके पास सारी सही जानकारियां हैं, लेकिन इसके बाद भी वह ज्यादा ईपीएस पेंशन की सुविधा का लाभ उठाने के लिए अप्लिकेशन सबमिट नहीं कर पा रहा है. यूजर का कहना है कि यूएएन और आधार में सारी जानकारियां सही होने के बाद भी उसे एरर मिल रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि ईपीएफओ के रिकॉर्ड में उसकी सर्विस हिस्ट्री पीरियड ठीक नहीं है, जिसके कारण उसे दिक्कत हो रही है.


EPFO Higher Pension: यूजर नहीं चुन पा रहे अधिक पेंशन का विकल्प, सिर्फ सोमवार तक का समय बाकी

डेडलाइन बढ़ने की कितनी उम्मीद

वहीं कुछ यूजर दावा कर रहे हैं कि वे अप्लिकेशन ही नहीं खोल पा रहे हैं. कई एक्सपर्ट भी ईपीएफओ की ओर से सिस्टम में गड़बड़ियां होने की बात कर रहे हैं. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से इस बात की उम्मीद जाहिर की गई है कि ईपीएफओ ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनने की डेडलाइन को आगे बढ़ाएगा, क्योंकि अभी कुछ चीजों को लेकर अस्पष्टता है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की यात्रा से बना माहौल, भारत आएंगे अरबों डॉलर, गूगल-अमेजन जैसी कंपनियों का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
मिडिल ईस्ट तनाव का असर, बाजार में जारी गिरावट से कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये साफ; लग गई लंका
Iran-Israel War: तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
तेल की बढ़ती कीमतों से भारत को कितना नुकसान? क्या रुक सकती है क्रूड की सप्लाई?
ईरान वॉर से स्टॉक मार्केट में हड़कंप लेकिन तेजी से भागा ये शेयर, निवेशकों को कराया जबरदस्त मुनाफा
ईरान वॉर से स्टॉक मार्केट में हड़कंप लेकिन तेजी से भागा ये शेयर, निवेशकों को कराया जबरदस्त मुनाफा
Holika Dahan Bank Holiday: होलिका दहन पर किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट
होलिका दहन पर किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन से इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
'रद्द करो पाकिस्तानियों के ग्रीन कार्ड और वीजा', इजरायल-ईरान जंग के बीच मार्को रुबियो से अमेरिकी की मांग, भारत का नाम लेकर पाकिस्तान की लगाई क्लास
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
Israel Attack on Iran: फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की कार्रवाई को भी कोसा, कहा- हम इसकी कड़ी...
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में करियर कैसे बनाएं, ऐसे बनें क्रिकेट कैमरामैन!
Zinc Deficiency In Women: बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
बालों का झड़ना और पीरियड्स की समस्या? कहीं आप भी तो नहीं हैं इस जरूरी मिनरल की कमी की शिकार?
Embed widget