एक्सप्लोरर

EPFO के सदस्यों को मिल सकती है खुशखबरी, जीवन बीमा राशि 6 लाख से बढ़कर होगी 10 लाख रुपये

सूत्रों के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानी सीबीटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी जिसके तहत ईपीएफओ सदस्यों के लिए अधिकतम बीमा राशि को मौजूदा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने का प्रस्ताव है.

नई दिल्लीः ईपीएफओ के सदस्यों के लिए बीमा राशि बढ़ाने का जल्द एलान हो सकता है. एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (ईपीएफओ) अपने सब्सक्राइबर्स के लिए जीवन बीमा की राशि बढ़ाने के लिए विचार कर रहा है. मशहूर बिजनेस चैनल सीएनबीसी आवाज़ के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है.

PMC बैंक के ग्राहकों को राहत, आरबीआई ने कैश निकालने की सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये की

सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि ईपीएफओ सदस्यों के लिए अधिकतम बीमा राशि को मौजूदा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये करने का प्रस्ताव है और इसके साथ ही न्यूनतम बीमा राशि को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये तक करने का प्रस्ताव है. बताया जा रहा है कि इसके लिए श्रम मंत्रालय में दो चरणों में बीमे की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज यानी सीबीटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.

EPFO

ट्रेन की टिकट सस्ते में बुक करना चाहते हैं तो ये है तरीका, खुद IRCTC ने बताई काम की बात

ईपीएफओ के खाताधारक एंप्लाई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) और एंप्लाई पेंशन स्कीम (ईपीएस) के अलावा जीवन बीमा का फायदा लेने के लिए अधिकृत होते हैं. इसके तहत ईपीएफओ के सभी वर्किंग मेंबर को एंप्लाई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम यानी (EDLI) के तहत बीमा कवर मिलता है.

जानिए- 600 रुपये तक के Jio और Airtel प्रीपेड प्लान में कौन है आपके लिए बेहतर

क्या है EDLI ईपीएफ में कंपनी के कर्मचारी द्वारा 12 फीसदी पैसा जमा किया जाता है और इतनी ही रकम एंप्लॉयर द्वारा एपीएफ और ईपीएस में जमा की जाती है. वहीं एंप्लॉयर इसके अलावा भी एंप्लाई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस में 0.50 फीसदी का योगदान देता है और इसी के आधार पर कर्मचारी का बीमा कवर तय किया जाता है. एंप्लाई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस यानी ईडीएलआई में 6 लाख रुपये तक का कवर अकाउंट होल्डर के नॉमिनी को मिलता है. इसी राशि को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है जो मंजूर हो जाता है तो ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिल पाएगा.

LIC का बड़ा फैसला, 2 साल से बंद पड़ी पॉलिसी को अब फिर से कर पाएंगे चालू

जो कर्मचारी इस समय नौकरी कर रहे हैं और ईपीएफओ में योगदान दे रहे हैं उन्हें इस बीमा कवर का फायदा मिलेगा. बीमा कवर की रकम एंप्लाई के पीएफ खाते में जमा रकम के आधार पर तय की जाती है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...
मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget