एक्सप्लोरर

EPFO News: ईपीएफओ अकाउंट होल्डर्स ध्यान दें! जल्द से जल्द करें यह जरूरी काम, वरना रुक जाएगा ब्याज का पैसा

EPFO KYC: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने बताया है कि अकाउंट में केवाईसी अपडेट होने पर आपको पैसे ट्रांसफर या विड्रॉल में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है.

EPFO Interest News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के देशभर में 25 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर (EPF Subscribers) हैं जिसमें से करीब 6 करोड़ लोगों के खाते में सरकार जल्द ही ब्याज ट्रांसफर करने वाली है. ऐसे में इस ब्याज को प्राप्त करने के लिए आपको एक बहुत जरूरी काम निपटाना पड़ेगा. इस काम को किए बिना आपके खाते में ब्याज के पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे. कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) ने अपने सब्सक्राइबर्स को केवाईसी (Know Your Customer-KYC) अपडेट करने की सुविधा दे दी है.

आप ईपीएफओ की आधिकारिक पोर्टल epfindia.gov.in पर जाकर केवाईसी अपडेट कर सकते हैं. अगर किसी खाताधारक का केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में पीएफ खाते में ब्याज के पैसे नहीं ट्रांसफर करेगा. इस काम को करने के लिए आपके पास UAN नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी. अगर आपने भी अभी तक अपने ईपीएफओ के केवाईसी को पूरा नहीं किया है तो इसे जल्द से जल्द अपडेट कर दें. आइए जानते हैं इस बारे में-

केवाईसी अपडेट न होने पर क्या होगी परेशानी?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) ने बताया है कि अकाउंट में केवाईसी अपडेट होने पर आपको पैसे ट्रांसफर या विड्रॉल में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है. वहीं ऐसी न होने की स्थिति में किसी तरह करा क्लेम या ब्याज प्राप्त करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. बिना केवाईसी (EPF KYC) के आपको खाते से संबंधित किसी तरह की SMS अलर्ट भी नहीं मिलता है. ऐसे में इस काम को जल्द से जल्द जरूर निपटाएं. ध्यान देने वाली बात ये है कि ईपीएफओ ने यह जानकारी दी है कि 31 अक्टूबर 2022 से उसने कर्मचारियों के खाते में ब्याज के पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिए हैं.

केवाईसी अपडेट करने के लिए चाहिए यह डॉक्यूमेंट्स-

  • आधार नंबर (Aadhaar Card)
  • पैन नंबर (PAN Card)
  • पासपोर्ट (Passport)
  • ड्राइविंग लाइसेंस  (Driving License)
  • बैंक खाता नंबर के लिए पासबुक की कॉपी (Bank Passbook)

केवाईसी अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस-

  1. इसके लिए सबसे पहले EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाएं.
  2. यहां अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.
  3. लॉगिन करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें मैनेज लिखा होगा.
  4. इसके KYC के विकल्प को चुनें. इसके बाद यहां मांगे सभी डिटेल्स जैसे आधार नंबर, पैन नंबर, बैंक खाता नंबर आदि सभी डिटेल्स फिल करें.
  5. इसके बाद Save ऑप्शन पर क्लिक करें.
  6. KYC Pending for Approval के कॉलम में आपको केवाईसी का स्टेटस दिखने लगेगा.
  7. अगर आपको Digitally Approved KYC लिखा दिख रहा है तो आपका केवाईसी पूरी हो चुका है. आपको इसका SMS के जरिए भी एक मैसेज मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Aadhaar Mitra: UIDAI ने आधार यूजर्स को दी खुशखबरी! 'आधार मित्र' के जरिए पाएं हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget