एक्सप्लोरर

EPFO: इलाज के लिए पीएफ से पैसे निकालना हुआ आसान, ईपीएफओ ने किया नियमों में ये बदलाव

EPFO Circular: ईपीएफओ के सब्सक्राइबर मेडिकल जरूरतें आने पर कई मामलों में पीएफ से पैसे निकाल सकते हैं. अब इस काम के लिए पैसे निकालना आसान हो गया है...

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत दी है. ईपीएफओ ने पीएफ विड्रॉल के नियमों में कुछ नया बदलाव किया है. इससे इलाज के लिए पीएफ से पैसे निकालना आसान हो गया है. अब सब्सक्राइबर्स मेडिकल जरूरतें आने पर आसानी से ज्यादा पैसों की निकासी कर पाएंगे.

इसी सप्ताह जारी हुआ सर्कुलर

ईपीएफओ का यह बदलाव पैराग्राफ 68जे के तहत ऑटो क्लेम प्रोसेसिंग (ऑटो विड्रॉल) की लिमिट को लेकर है. ईपीएफओ ने इस संबंध में 16 अप्रैल को एक सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में बताया गया है कि पहले जहां पैराग्राफ 68जे के तहत पीएफ से पैसे निकालने की लिमिट 50 हजार रुपये थी, उसे अब बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है.

50 हजार से 1 लाख हुई लिमिट

इसका मतलब हुआ कि अब अगर कोई ईपीएफओ सब्सक्राइबर अपने पीएफ अकाउंट से मेडिकल जरूरतों के लिए 1 लाख रुपये तक के विड्रॉल का अप्लिकेशन लगाता है तो उसकी प्रोसेसिंग ऑटो मोड में हो जाएगी. पहले ऑटो प्रोसेसिंग की सुविधा सिर्फ 50 हजार रुपये तक के क्लेम के लिए थी. यानी अब ईपीएफओ के सब्सक्राइबर मेडिकल जरूरतों के लिए आसानी से ज्यादा पैसों की निकासी कर सकते हैं.

पीएफ से मिलती है सोशल सिक्योरिटी

ईपीएफओ प्राइवेट सेक्टर के करोड़ों कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी फंड को मैनेज करता है, जिनमें ईपीएफ और ईपीएस आदि शामिल हैं. पीएफ में कंट्रीब्यूट करने वाले सभी सब्सक्राइबर को कुछ जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने की सुविधा मिलती है. जैसे कोई कर्मचारी अगर अचानक से बेरोजगार हो जाता है, यानी उसकी नौकरी चली जाती है, ऐसे में फॉर्म-19 के तहत अप्लाई कर पीएफ से पैसे निकाले जा सकते हैं.

68जे के तहत कब होता है क्लेम?

कर्मचारियों को नौकरी जाने के अलावा मकान खरीदने, मकान बनाने, मकान की मरम्मत कराने, शादी-विवाह, बच्चों की पढ़ाई आदि जैसी जरूरतों के लिए भी पीएफ से पैसे निकालने की सुविधा मिलती है. एक ऐसी ही जरूरत खुद के या डिपेंडेंट के इलाज भी है. इसके लिए पैराग्राफ 68जे के तहत पीएफ से एडवांस विड्रॉल किया जा सकता है. इसमें अगर सब्सक्राइबर या डिपेंडेंट एक महीने से ज्यादा अस्पताल में भर्ती रहते हों या टीबी, लेप्रोसी, पैरालिसिस, कैंसर, मेंटल इलनेस, हर्ट की कोई बीमारी आदि से पीड़ित हों तो 68जे के तहत क्लेम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: विदा हो गए एअर इंडिया के हवामहल, 5 दशकों से ज्यादा पुराना रहा साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price: हफ्तेभर में 70500 रुपये महंगे हुए सोने की आज गिरी कीमत, जानें अपने शहरों में 24 कैरेट का लेटेस्ट भाव
हफ्तेभर में 70500 रुपये महंगे हुए सोने की आज गिरी कीमत, जानें अपने शहरों में 24 कैरेट का लेटेस्ट भाव
Share Market Today: शेयर बाजार ने दिखाया अपना दम, 200 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 25000 के पार
शेयर बाजार ने दिखाया अपना दम, 200 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 25000 के पार
क्या अब छत पर लगने वाला सोलर पैनल हो जाएगा महंगा? ट्रंप के नए फरमान ने बढ़ाई सिरदर्दी
क्या अब छत पर लगने वाला सोलर पैनल हो जाएगा महंगा? ट्रंप के नए फरमान ने बढ़ाई सिरदर्दी
RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल
RIL से लेकर रेल विकास निगम तक... आज दौड़ लगाएंगे ये शेयर, इन वजहों से दिखेगी हलचल

वीडियोज

PM Modi In Israel : पीएम मोदी के तीन शब्द सुन इजरायली संसद तालियों से क्यों गूंज उठा? | Netanyahu
PM Modi In Israel : इजरायली संसद में पीएम मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल | Netanyahu | ABP News
NCERT Syllabus Change: 8वीं की किताब से हटा 'विवादित' चैप्टर! शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला | Breaking
Patna Breaking: प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार | Bihar Crime | ABP News
Delhi Bomb Blast में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और खूंखार आतंकी गिरफ्तार | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय यूट्यूबर ने कुवैत में अपनी मां को भेजा I LOVE U का मैसेज, फिर कर ली खुदकुशी
भारतीय यूट्यूबर ने कुवैत में अपनी मां को भेजा I LOVE U का मैसेज, फिर कर ली खुदकुशी
सीएम योगी के जापान दौरे में दिखी दिलचस्प तस्वीर, रास्ते में भारतीय मूल के बच्चों ने रोका और फिर...
सीएम योगी के जापान दौरे में दिखी दिलचस्प तस्वीर, रास्ते में भारतीय मूल के बच्चों ने रोका और फिर...
PM Modi Israel Visit: एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं', स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों के बीच डेजी शाह ने की पलाश मुच्छल की तारीफ
‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं', स्मृति को धोखा देने के आरोपों के बीच डेजी शाह ने की पलाश मुच्छल की तारीफ
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
शराब पीने के बाद क्यों होता है हैंगओवर, जानिए क्या कहता है साइंस?
शराब पीने के बाद क्यों होता है हैंगओवर, जानिए क्या कहता है साइंस?
Embed widget