एक्सप्लोरर

Air Taxi: जल्द देश में ही बनेंगी एयर टैक्सी, जानिए क्या है भारतीय स्टार्टअप का प्लान

ePlane Startup: चेन्नई में स्थित यह स्टार्टअप एयर टैक्सी का प्रोटोटाइप विकसित कर रहा है. इस प्लेन में 3 से 4 यात्री सफर कर सकेंगे. इसे एयर एम्बुलेंस भी बनाया जा सकेगा. 

ePlane Startup: हाल ही में इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटर ग्लोब (InterGlobe) और अमेरिका की आर्चर एविएशन (Archer Aviation) ने देश में एयर टैक्सी (Air Taxi) सर्विस शुरू करने की योजना का ऐलान किया था. उन्होंने दावा किया था कि एयर टैक्सी सर्विस की मदद से दिल्ली के कनॉट प्लेस से गुरुग्राम तक का सफर सिर्फ 7 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. इसके लिए किराया भी 2000 रुपये से शुरु हो सकता है. एयर टैक्सी सर्विस के लिए विमान आर्चर एविएशन सप्लाई करने वाली है. जल्द ही यह एयर टैक्सी भारत में भी बनने लगेगी. चेन्नई का स्टार्टअप ईप्लेन (ePlane) अगले साल मार्च तक उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी (Electric Taxi) का प्रोटोटाइप लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है.

एयर एम्बुलेंस के तौर पर भी हो सकेगा इस्तेमाल

यह स्टार्टअप ईप्लेन चेन्नई में स्थित है. इसे आईआईटी मद्रास से समर्थन हासिल है. कंपनी अगले साल मार्च तक इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का प्रोटोटाइप विकसित करने की तैयारी कर रही है. ईप्लेन का उद्देश्य शहरी भीड़भाड़ को कम करना है. कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ सत्य चक्रवर्ती के अनुसार, कंपनी ईवीटोल (Electric Vertical Takeoff and Landing) विमान विकसित कर रही है. यह विमान 206 किलोग्राम तक वजन उठाने में सक्षम होगा. इसमें 3 से 4 यात्री सफर कर सकेंगे. इसे एयर एम्बुलेंस के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

मार्च तक विकसित हो जाएगा प्रोटोटाइप 

ईप्लेन कंपनी (ePlane Company) के सीईओ सत्य चक्रवर्ती ने बताया कि हमें पूरी उम्मीद है कि अगले साल तक प्रोटोटाइप विकसित हो जाएगा. इसके बाद हम डीजीसीए (DGCA) से लाइसेंस हासिल करने की कोशिश करेंगे. स्टार्टअप की वेबसाइट के अनुसार, ईप्लेन से 60 मिनट की दूसरी सिर्फ 14 मिनट में पूरी की जा सकेगी. कंपनी आने वाले महीनों में अपने कई ड्रोन भी मार्केट में उतारने वाली है. यह ड्रोन 2 से 50 किग्रा तक वजन उठाकर 40 से 60 किमी तक जा सकेंगे. 

आर्चर एविएशन देने वाली है 200 ईवीटोल प्लेन

दिल्ली से गुरुग्राम के बीच शुरू होने वाले आर्चर एविएशन के प्लेन 150 से 160 किमी की स्पीड से उड़ सकेंगे. कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 200 प्लेन सप्लाई करेगी. यह दोनों शहरों के बीच की 90 मिनट की दूरी को सिर्फ 7 मिनट में पूरी कर लेगा. यह प्लेन बैक टू बैक उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि काफी कम अंतराल में अधिक से अधिक यात्रा पूरी हो सके.

ये भी पढ़ें 

Unemployment in India: भारत का युवा सबसे ज्यादा बेरोजगार, जल्द सुधार की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
Embed widget