एक्सप्लोरर

Excise Duty Hike: सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, जानें आप पर असर

Excise Duty Hike: सरकार ने पेट्रोल और एटीएफ के एक्सपोर्ट पर 6 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई. वहीं डीजल के एक्सपोर्ट पर 13 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी लगाई है.  

Excise Duty Hike: केंद्र सरकार ने ATF और पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला कर लिया है. पेट्रोल पर 6 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर तक एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी में इजाफा कर दिया गया है. वहीं एटीएफ के एक्सपोर्ट पर 6 रुपये प्रति लीटर सेंट्रल एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा चुकी है.

कच्चे तेल पर एक्स्ट्रा टैक्स
सरकार ने पेट्रोल और एटीएफ के एक्सपोर्ट पर 6 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई. वहीं डीजल के एक्सपोर्ट पर 13 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी लगाई है.  वित्त मंत्रालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके अलावा सरकार ने डोमेस्टिक लेवल पर पुन: उत्पादित कच्चे तेल पर 23,250 रुपये प्रति टन का अतिरिक्त टैक्स लगाया है. सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों के बढ़ने के बाद ऑयल प्रोड्यूसर्स को होने वाले अप्रत्याशित फायदे को कंट्रोल करने के लिए घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर 23,230 रुपये प्रति टन का एक्स्ट्रा टैक्स लगाने का निर्णय भी लिया है.

आम आदमी पर क्या होगा असर
आम आदमी पर इस एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी का सीधा सीधा कोई असर नहीं आएगा लेकिन इस कदम से देश में फ्यूल का संकट ना हो, ऐसा करना सरकार का उद्देश्य है. दरअसल ऑयल कंपनियां घरेलू स्तर पर कच्चा तेल इंपोर्ट करके, उसे रिफाइन करके विदेशी बाजारों को एक्सपोर्ट कर रही थीं जिसके चलते इनका एक्सपोर्ट ज्यादा हो रहा था और इसी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ये एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है. पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाने से आम ग्राहक पर कोई बोझ नहीं बढ़ेगा. चूंकि कंपनियां ज्यादा एक्सपोर्ट कर रही थीं और विदेशी मुद्रा कमा रही थीं लेकिन ऐसा करने से घरेलू बाजार के लिए तेल कम पड़ रहा था और देश के कुछ राज्यों में तेल संकट देखने को मिला था. 

सामान्य एक्साइज ड्यूटी से ना हो कन्फ्यूज
ये किसी भी तरह से सामान्य एक्साइज ड्यूटी नहीं है और इसका पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतों पर कोई असर नहीं आएगा. हालांकि एक्सपोर्ट कम होने से कंपनियों के मुनाफे में कमी आ सकती है और इसी कारण आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. आरआईएल करीब 170 रुपये प्रति शेयर टूटा है. 

क्या होगा फायदा
एक्सपोर्ट एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से घरेलू स्तर पर ईंधन की सप्लाई बढ़ेगी और देश में हाल में जो फ्यूल क्राइसिस जैसी स्थिति देखी गई थी वो नहीं आएगी. एक्सपर्ट्स की मानें तो
इससे घरेलू बाजार में फ्यूल की कीमतों पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी जिससे पेट्रोल-डीजल के महंगा होने का डर कम होगा. एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी तेल रिफायनरी विशेषकर प्राइवेट सेक्टर के लिए है जिन्हें यूरोप और अमेरिका जैसे बाजारों में फ्यूल का एक्सपोर्ट करने पर खासा मुनाफा मिलता है. वहीं घरेलू स्तर पर कच्चे तेल का उत्पादन करने पर लगाया गया टैक्स लोकल ऑयल प्रोड्यूसर्स के लिए है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की ऊंची कीमतों से अप्रत्याशित लाभ मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें

Tax Hike On Gold: सोने का आयात हुआ महंगा, सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 से बढ़ाकर 12.50 फीसदी किया

ITR Filing: कम सैलरी होते हुए भी कट गया है TDS तो परेशान होने की जरूरत नहीं, इस तरह पाएं रिफंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?
क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?
Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें

वीडियोज

US-Israel Iran War: ईरान पर हमले की ट्रंप ने खुद की निगरानी | Khamenei | Donlad Trump | Breaking
Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget