एक्सप्लोरर

Coronavirus: सरकार की बड़ी मदद, वित्त मंत्री ने 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया

कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे बुरे असर को देखते हुए वित्तीय राहत पैकेज की मांग जोर पड़ रही थी क्योंकि सभी सेक्टर्स पर निगेटिव असर देखा जा रहा है.

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोरोना वायरस के चलते बनी स्थितियों को देखते हुए आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया. उन्होंने  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का एलान करते हुए कहा कि कोई भूखा न रहे सरकार की यही कोशिश है. सरकार का फोकस उन दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद करने पर है जिन पर लॉकडाउन का सीधा असर पड़ा है. वित्त मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को शुरु हुए दूसरा दिन है और सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

  • वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से 80 करोड़ लोगों को अन्न दिया जाएगा. हर व्यक्ति को 5 किलो खाद्यान्न अलग से मुफ्त दिया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा- अगले तीन महीनों तक 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो ज्यादा राशन (गेहूं या चावल) मिलेगा. इसके साथ ही हर घर को उनकी पसंद की एक किलो दाल भी दी जाएगी. वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अन्न और धन दोनों तरीकों से सरकार गरीबों की मदद करेगी.
  • वित्तमंत्री ने कोरोना से लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके लिए 50 लाख रुपये जीवन बीमा का एलान किया. इसके अलावा हर मनरेगा मजदूर के लिए दिहाड़ी182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये तय कर दी गई है.
  • इसके अलावा किसानों को सीधा फायदा पहुंचाने वाली किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.70 करोड़ किसानों के खाते में 2 हजार रुपये अप्रैल के पहले हफ्ते में डाले जाएंगे.
  • वित्त मंत्री ने कहा कि बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांगों को 1000 रुपये ज्यादा पेंशन मिलेंगी. इसे दो किस्तों में दिया जाएगा इसका फायदा 3 करोड़ लोगों को होगा.
  • उज्जवला योजना की लाभार्थी जो 8 करोड़ गरीब महिलाए हैं उनके लिए अगले तीन महीने तक मुफ्त सिलिंडर दिए जाएंगे.
  • 20 करोड़ जनधन खाते जो महिलाओं के हैं उनके लिए 500-500 रुपये अगले तीन महीने तक देने का फैसला लिया गया है.
  • आशाकर्मियों, पैरामैडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स का 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा.
  • दीनदयाल राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका योजना के तहत महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप को जमानत फ्री लोन जो 10 लाख रुपये होता था उसे दोगुना बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जा रहा है.
  • संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बड़ा एलान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वो संस्थान जहां 100 से कम कर्मचारी हैं या ऐसे संस्थान जहां 90 फीसदी कर्मचारियों की सैलरी 15000 रुपये से कम है उनके लिए ईपीएफ का 12 फीसदी जो कर्मचारी देता है और 12 फीसदी जो एंप्लॉयर देता है, यह दोनों ही अगले तीन महीने तक सरकार द्वारा दिए जाएंगे.
  • पीएफ स्कीम रेगुलेशन में बदलाव कर नॉन रिफंडेबल एडवांस 75 फीसदी जमा रकम या तीन महीने के वेतन को निकालने की सुविधा भी दी जाएगी.
कोरोना वायरस के चलते देश को हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार लगातार दो दिन से आर्थिक मोर्चे पर एलान कर रही है. इसी कड़ी में पहले मंगलवार को वित्त मंत्री ने बड़े एलान किए और कल कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश के लोगों के लिए एलान किए.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो दिन पहले यानी मंगलवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने जीएसटी से लेकर पैन-आधार लिंकिंग और ग्राहकों के लिए एटीएम से कैश निकालने से लेकर बैंकों में मिनिमम बैलेंस निकालने से जुड़े नियमों में राहत दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Food Business Rules: स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
Business Tips: बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल
बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी पैसों और प्लानिंग की दिक्कत; जानिए डिटेल

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget