एक्सप्लोरर

Coronavirus: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्थिक पैकेज सहित कुछ बड़े एलान संभव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और माना जा रहा है कि इसमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किसी आर्थिक पैकेज का एलान भी किया जा सकता है. वहीं कल पास हुए फाइनेंस बिल से जुड़े एलान भी वित्त मंत्री कर सकती हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस को लेकर दुनिया में छाई चिंता के बीच भारत सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है कि सामाजिक मोर्चे से लेकर आर्थिक मोर्चे पर कदम उठाए जाएं. इसी कड़ी में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर 2 बजे के आसपास प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और माना जा रहा है कि इस दौरान वो कुछ बड़े एलान कर सकती हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है और उसमें लिखा है कि सरकार कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन को देखते हुए आर्थिक पैकेज पर विचार कर रही है और इसके जरिए मदद पहुंचाने के लिए जल्द ही कुछ एलान प्राथमिकता पर किए जा सकते हैं. इसी बीच मैं आज दोपहर दो बजे मीडिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करूंगी. ये खास तौर पर रेगुलेटरी और स्टेट्युरी मामलों पर होगी.

दरअसल कल ही संसद में फाइनेंस बिल को भी बिना चर्चा के मंजूरी दे दी गई है और माना जा रहा है कि इसके तहत लिए गए फैसलों की जानकारी भी वित्त मंत्री दे सकती हैं.

लोकसभा ने सोमवार को फाइनेंस बिल 2020 को बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया. उसके बाद राज्य सभा ने भी इसे बिना चर्चा के लौटा दिया. कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते कुछ ही घंटों में यह काम संपन्न हो गया. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2020- 21 का बजट पारित होने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज रात 8 बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे और इसमें भी इस महामारी से निपटने के लिए कुछ बड़े कदमों के एलान मुमकिन हैं. इससे पहले पीएम मोदी 19 मार्च को देश को संबोधित कर चुके हैं और उस दिन उन्होंने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था.

बता दें कि सरकार ने सोमवार को पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में आठ रुपये तक की और वृद्धि के लिये संसद से मंजूरी ले ली है. सोमवार को फाइनेंस बिल 2020 को संसद की मंजूरी मिलने के साथ ही कानून में यह प्रावधान शामिल हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने लोकसभा में फाइनेंस बिल को चर्चा एवं पारित कराने के लिये पेश किया. उन्होंने सरकार की तरफ से वित्त विधेयक में 40 से अधिक संशोधन प्रस्ताव पेश किये थे. फाइनेंस बिल में एक और अहम बदलाव जो किया गया है वह पेट्रोल, डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाने को लेकर किया गया है. इस संशोधन के बाद सरकार को पेट्रोल और डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी को 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का अधिकार मिल गया है. अब सरकार आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर कभी भी पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा सकती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
बाजार में गिरावट के समय कैसे करें निवेश? SIP और Lump Sum में क्या है सही विकल्प, जानें डिटेल
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
UltraTech ने Sunsure Solarpark 38 मे खरीदी 26.20 परसेंट की हिस्सेदारी, फोकस में रहेंगे शेयर
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
डिजिटल फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों को राहत देने की तैयारी, पीड़ित ग्राहकों को मिल सकता है मुआवजा; जानें RBI का प्रस्ताव
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...
RBI की मंजूरी के बाद Yes Bank को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में...

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget