एक्सप्लोरर

Flight Ticket: आखिर क्यों महंगा होता जा रहा है हवाई सफर, ऐसे कर सकते है अपने लिए सस्ते टिकट बुक

महंगे होते हवाई टिकट को लेकर यात्री काफी परेशान हैं, अब इसका विरोध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शुरू हो गया हैं. बढ़ते किराये के पीछे के क्या कारण हैं? इस खबर में आप देखे सकते हैं.

Flight Ticket Price Increase In India: देशभर में अचानक हवाई सफर करना महंगा होता जा रहा हैं. जो लोग अक्सर हवाई यात्रा करते हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा जरूर होगा. हवाई टिकट के दामों में तेजी ज्यादातर त्योहारी सीजन के समय देखने को मिलता है, लेकिन अभी नवंबर माह में यात्रा के लिए फ्लाइट की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जिसके कई कारण है. 

2 से 3 गुना बढ़े दाम 
आखिर क्या कारण है, जिससे हवाई किराया महंगा हो गया है. दिवाली के दौरान अक्टूबर माह 2022 में फ्लाइट टिकट की कीमतें सामान्य स्तर से 2 से 3 गुना बढ़ गई है. लोगों ने दिल्ली से पटना तक आने-जाने के लिए 15 हज़ार रुपए तक खर्च किये है. साथ ही पर्यटक स्थलों के लिए टिकट के दाम 4 से 5 गुना बढ़ गए थे. अब भी लगभग हर रूट पर हवाई किराया महंगा ही है. वहीं, तत्काल यात्रा के लिए ग्राहकों को टिकट के लिए और भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं.

ऐसे तय होते हैं टिकट के दाम 
बता दें कि डीजीसीए (DGCA) द्वारा हवाई किराये पर लगी सीमा को हटाने और बढ़ाने से टिकट के दाम तय होते हैं. डीजीसीए हवाई किराए की सीमा को कम और ज्यादा कर सकता हैं. हवाईअड्डों का निजीकरण और हवाई टिकटों की प्रतिस्पर्धी कीमतो के चलते ऐसा होता हैं, जिनके चलते आपको कभी-कभी हवाई किराया कई गुना देना पड़ता है.

ये है बड़ा कारण 
हवाई टिकट महंगे होने का सबसे बड़ा कारण हवाई अड्डों का निजीकरण है. जिसके चलते एयरपोर्ट अब अपना उपयोग करने के लिए एयरलाइंस कंपनियों से हर संभव शुल्क वसूल रहे हैं. एयर इंडिया में पहले एयरलाइन टिकट प्राइस कमर्शियल टीम तय करती थी, और फिर इसे जीएसए (सामान्य बिक्री एजेंट) के रूप में इस्तेमाल किया गया था. टिकट की कीमतें तय करने में कुछ प्रमुख कारण हैं. इनमें हवाई यात्रा की दूरी, डेस्टिनेशन, एयरपोर्ट टैक्स/चार्ज आदि सब कुछ शामिल होता हैं.

यात्री हो रहे परेशान 
हवाई किरायों की बढ़ती कीमतों से देशभर में सफर करने वाले यात्री काफी परेशान हैं. उनका सवाल हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है? इसके पीछे क्या कारण है? कुछ लोगों ने इस मामले को सोशल मीडिया के जरिये उठाया गया है. इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है, जिसे ध्यान में रखकर आप सस्ता एयर टिकट बुक कर सकते हैं. 

ऐसे करें सस्ते टिकट बुक 

  • आप ट्रैवल एजेंट के पास जाकर टिकट बुक करवा सकते है, क्योंकि एजेंट के पास कुछ रूट्स ब्लॉक होते हैं.
  • आप एक फिक्स्ड ट्रैवल एजेंट की मदद से टिकट बुकिंग करवा सकते है. जो आपको सस्ता टिकट दें सकता हैं. 
  • कई ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के बीच किराये की तुलना करके चेक कर सकते है.
  • कई बैंक और IRCTC आपको अपने कार्ड पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर सकते है. 
  • कई मौको पर आपको बेस्ट डील मिल जाती है, जिससे आप सस्ते टिकट बुक कर सकते है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • हवाई यात्रा के लिए दीवाली, क्रिसमस, न्यू ईयर ब्लैकआउट-डे पर टिकट काफी महंगी हो जाती है. ऐसे दिनों में यात्रा से करने से आपको बचना चाहिए. 
  • आप एडवांस में टिकट बुकिंग करा सकते है. तो आपको सस्ता टिकट मिल सकता हैं. 
  • कई एयरलाइंस कंपनी कुछ विशेष समय के लिए फ्लाइट टिकट पर बड़ी छूट देती हैं. इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप टिकट ले सकते है. 
  • आप नियोजित यात्रा के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने का सबसे अच्छा समय 3-6 महीने पहले होता है. तब आपको सस्ता टिकट मिल जाता हैं. 

ये भी पढ़ें 

Startup India: स्टार्टअप इंडिया ने लॉन्च किया MAARG पोर्टल, स्टार्टअप को मिलेगी कई सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
सोने की तेजी क्या सिर्फ ट्रेंड या बड़ा बदलाव? ब्रोकरेज फर्म ने बता दिया आगे कैसी रहेगी सोने की चाल, जानें डिटेल
China Japan Tensions: यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन
यूएस-ईरान तनाव के बीच खुला एक और फ्रंट, ड्रैगन के सीधे एक्शन ने बढ़ा दी इस देश की टेंशन
शुरुआती तेजी गंवा मामूली बढ़त के साथ बंद बाजार, गिरे RIL-SBI के शेयर, जानें कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
शुरुआती तेजी गंवा मामूली बढ़त के साथ बंद बाजार, गिरे RIL-SBI के शेयर, जानें कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल
कंपाउंडिंग के जादू से बस इतने रुपये में बन जाएगा 1 करोड़ से ज्यादा का फंड, समझिए पूरा कैलकुलेशन
कंपाउंडिंग के जादू से बस इतने रुपये में बन जाएगा 1 करोड़ से ज्यादा का फंड, समझिए पूरा कैलकुलेशन

वीडियोज

Crime News: दूल्हा- दुल्हन और 'धांय-धांय' ! | Sansani
Maharashtra News: बकरी पर विवाद...हिंसक भीड़ ने चलाए पत्थर...भड़का माहौल! | Latest News | ABP News
Janhit: इजराइली संसद में PM मोदी का जलवा | PM Modi Israel Visit | Netanyahu | Jerusalem | ABP News
Bharat Ki Baat: अखिलेश गठबंधन पर बोले..राहुल चुप हैं... | Yogi | Akhilesh
Blood Moon फिर आ गया! होली में रंग भंग? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा - 'भारत हमारा महान दोस्त...'
CM योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव बोले, 'यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो...'
CM योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, 'विदाई से पहले ही दौरा हो रहा है'
Rashmika- Vijay Wedding Live: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
लाइव: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटो वायरल, सिल्वर लहंगे में दिखीं दुल्हनिया
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा
श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
CPI के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अनिल अंबानी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 3716 करोड़ का घर किया कुर्क
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
अब घोड़े और खच्चर का भी कराना होगा बीमा और फिटनेस, 26 फरवरी से शुरू रहे हैं रजिस्ट्रेशन
PM Modi Israel Visit: विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
विदेशी दौरे पर क्या खाते हैं पीएम मोदी, जानें इजरायल में उनके लिए कैसा रखा गया मेन्यू?
Embed widget