एक्सप्लोरर

PM Jan Dhan Yojana: पीएम जन-धन योजना में हो रही ऐसी धांधली, खुद वित्त मंत्री ने दी बैंकों को ये हिदायत

Jan Dhan Yojana Duplicacy: प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुलने वाले अकाउंट में गड़बड़ियों को लेकर वित्त मंत्री ने बैंकों को हिदायत दी है और इसे दूर करने के लिए कहा है...

देश में फाइनेंशियल इन्क्लूजन को बढ़ावा देने और बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों तक बैंक को पहुंचाने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन धन योजना में सब ठीक नहीं चल रहा है. पहले से ऐसा शक था कि इस योजना के तहत खाते खोलने में गड़बड़ियां हुई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बैंकों को सख्त कदम उठाने को कहा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के समीक्षा बैठक की.  क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के प्रमुखों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुल रहे अकाउंट में डुप्लिकेसी की शिकायतें आ रही हैं. उन्होंने इन खातों में दोहराव को रोकने के लिये क्षेत्रीय बैंकों को कदम उठाने का निर्देश दिया.

मुद्रा योजना को बढ़ाने के निर्दश

इस दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) और वित्तीय समावेशन के तहत पैठ बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करनी होगी. बयान के अनुसार, वित्त मंत्री ने आरआरबी प्रमुखों से जनधन खातों में डुप्लिकेसी की स्थिति दूर करने के लिये कदम उठाने को कहा. उन्होंने बैंकों से कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादकों को भंडारण सुविधा के लिए वे कर्ज दें.

आरआरबी की हिस्सेदारी

आरआरबी में केंद्र सरकार की 50 फीसदी हिस्सेदारी होती है, जबकि 35 फीसदी हिस्सेदारी स्पॉन्सर बैंक की व शेष 15 फीसदी हिस्सेदारी राज्य सरकार की होती है. समीक्षा बैठक के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने आरआरबी की डिजिटल क्षमता को बढ़ाने की भी बात की. उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ को यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके बैंक के सभी आरआरबी एक नवंबर, 2023 तक लोगों को डिजिटल रूप से जोड़ने की क्षमता हासिल कर लें.

योजना की मौजूदा स्थिति

प्रधानमंत्री जन धन योजना की बात करें तो इसे केंद्र सरकार ने साल 2014 में लॉन्च किया था. इस योजना के तहत अब तक 50.18 करोड़ लाभार्थियों ने बैंकों में पैसे जमा कराया है. प्रधानमंत्री जन धन खातों में अभी 2.03 लाख करोड़ रुपये जमा हैं. इस जीरो बैलेंस अकाउंट पर सरकार की ओर से बीमा समेत कई लाभ मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: रजनीकांत की फिल्म से इस शेयर का कनेक्शन, नई मूवी की कमाई से बना हुआ है रॉकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
UPPSC Success Story: बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
Video: बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
Embed widget