एक्सप्लोरर

F&O Classroom: जान लीजिए ऑप्शन ट्रेडिंग के ये 5 तरीके, जो हर तरह के बाजार में करते हैं काम

Option trading: ऑप्शन ट्रेडिंग बाजार में कमाई का काफी कारगर तरीका है. हालांकि इसमें रिस्क भी बहुत होते हैं. आज हम आपको इस ट्रेडिंग के 5 सदाबहार तरीके बताने जा रहे हैं...

शेयर बाजार में जल्दी से माटी कमाई कराने वाले तरीकों में ऑप्शन ट्रेडिंग सबसे लोकप्रिय है. हालांकि इस तरह की ट्रेडिंग में रिस्क भी बहुत ज्यादा होते हैं. इसी कारण आम लोगों को अनुभव होने तक ऑप्शन ट्रेडिंग से दूर रहने की सलाह दी जाती है. आज हम आपको ऑप्शन ट्रेडिंग के 5 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर तरह के बाजार में कम करता है.

आपको यह तो पता चल जाता है कि बाजार ऊपर, नीचे या फिर साइडवेज जा सकता है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि ऑप्शंस ट्रेडिंग से जुड़ी ऐसी विभिन्न रणनीतियां हैं, जिन्हें आप किसी भी तरह की बाजार स्थिति के लिए अपना सकते हैं? इन रणनीतियों को सही तरीके से अमल में लाकर आपको अपने लाभ को अधिक-से-अधिक बढ़ाने और अपने नुकसान को सीमित करने में मदद मिल सकती है. इस ब्लॉग में हम बाजार के तीनों रुझानों ‘तेजी, मंदी और रेंज-बाउंड’ के लिए रणनीतियों की चर्चा करेंगे.

बुलिशः जब बाजार के मौजूदा स्तर से ऊपर जाने की उम्मीद होती है.

1: बुल कॉल स्प्रेड: ये ऐसी रणनीति है, जिसमें ट्रेडर एक कॉल ऑप्शन खरीदता है और उसके ऊपर की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन बेचता है. शर्त यह है कि दोनों कॉल ऑप्शन एक ही एक्सपीयरी डेट के होने चाहिए.

2: बुल पुट स्प्रेड: ये ऐसी रणनीति है जिसमें ट्रेडर एक पुट ऑप्शन की बिक्री करता है और कम स्ट्राइक प्राइस पर दूसरा पुट ऑप्शन खरीदता है. दोनों पुट ऑप्शंस की एक्सपायरी डेट एक ही होनी चाहिए. यह रणनीति तब अमल में लाई जाती है जब विक्रेता को लगता है कि अंडरलाइंग का भाव बढ़ेगा या उसी स्तर पर बना रहेगा.

बियरिश: जब बाजार के मौजूदा स्तर से नीचे गिरने की आशंका होती है.

3: बियर पुट स्प्रेड: ये ऐसी रणनीति है जिसमें ट्रेडर एक स्ट्राइक प्राइस पर एक पुट ऑप्शन खरीदता है और कम स्ट्राइक प्राइस पर दूसरे पुट ऑप्शन की बिक्री करता है. खरीदे जाने और बिक्री किए जाने वाले दोनों ऑप्शंस की एक्सपायरी डेट समान होगी. इस रणनीति में एक्सपायरी से पहले अंडरलाइंग की कीमत में गिरावट का लाभ उठाया जाता है.

4: बियर कॉल स्प्रेड: ये ऐसी रणनीति है जिसमें ट्रेडर एक कॉल ऑप्शन की बिक्री करता है और उच्च स्ट्राइक प्राइस पर दूसरे कॉल ऑप्शन को खरीदता है. दोनों ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी डेट एक ही होनी चाहिए. इस रणनीति का उपयोग तब करें जब आपको लगता है कि आप जिस ऑप्शन की बिक्री कर रहे हैं, एक्सपायरी के बाद, अंडरलाइंग का प्राइस नीचे जाएगा या उस ऑप्शन के स्ट्राइक प्राइस से नीचे रहेगा.

रेंज-बाउंड: जब आपको लगता है कि बाजार एक सीमित दायरे में रहेगा.

5: शॉर्ट स्ट्रैडल: शॉर्ट स्ट्रैडल, परिभाषित लाभ और संभावित रूप से असीमित नुकसान वाली तटस्थ रणनीति है. इसमें एक ही स्ट्राइक प्राइस और एक ही एक्सपायरी डेट के साथ कॉल ऑप्शन और पुट ऑप्शन की बिक्री शामिल होती है. ट्रेडर्स इस रणनीति को तब अपनाते हैं जब उन्हें इस बात की उम्मीद होती है कि एक्सपायरी से पहले एक दायरे में अंडरलाइंग का प्राइस बढ़ेगा या घटेगा, यानी ट्रेडर्स को यह उम्मीद होती है कि एक सीमित दायरे में सुरक्षा बनी रहेगी और अस्थिरता काफी कम होगी.

इन रणनीतियों को समझकर और उन्हें अपनाकर, ट्रेडर्स रिस्क को प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं और बाजार के विभिन्न रुझानों का लाभ उठा सकते हैं.

डिस्‍क्‍लेमर- लेखक अपस्‍टॉक्‍स के डायरेक्‍टर हैं. प्रकाशित विचार उनके निजी हैं. शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्‍तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

ये भी पढ़ें: ढाई फीसदी गिरा अडानी विल्मर, एनडीटीवी और अडानी पावर भी लुढ़के, बाकी शेयरों में हल्की तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder price from 1st April: क्या 1 अप्रैल से और महंगा हो जाएगा LPG सिलेंडर? ईरान-इजरायल वॉर ने बढ़ाई टेंशन
क्या 1 अप्रैल से और महंगा हो जाएगा LPG सिलेंडर? ईरान-इजरायल वॉर ने बढ़ाई टेंशन
Gold Silver Price Today: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आपके शहर का ताजा भाव...
शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानिए आपके शहर का ताजा भाव...
Share Market: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, क्या कारोबार पकड़ेगी रफ्तार? जानें किन बातों का दिखेगा असर
अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, क्या कारोबार पकड़ेगी रफ्तार? जानें किन बातों का दिखेगा असर
Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच विजिट से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच विजिट से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- 'ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, लोकप्रियता भी खत्म'
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget