एक्सप्लोरर

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 4.11 अरब डॉलर घटकर 640.28 अरब डॉलर तक नीचे आया

Forex Reserve: सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद ये गिरावट के दायरे में चल रहा है. 

Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट आती जा रही है और ये 27 दिसंबर को खत्म हफ्ते में 4.11 अरब डॉलर घटकर 640.28 अरब डॉलर पर रहा है. भरतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते भी गिरा था. इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.48 अरब डॉलर घटकर 644.39 अरब डॉलर पर आ गया था. सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था लेकिन उसके बाद ये गिरावट के दायरे में चल रहा है. 

क्यों आ रही है विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से गिरावट आ रही है और इस गिरावट की वजह ये मानी जा रही है कि रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई ने फॉरेन करेंसी मार्केट में हस्तक्षेप किया है. इसके अलावा करेंसी बाजार में वैल्यूएशन में भी बदलाव देखा गया है जिसके कारण डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट आई है और ये कम हो रहा है. 

आज जारी आंकड़ों में क्या क्या खास रहा है

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 दिसंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा यानी फॉरेन करेंसी ऐसेट्स 4.64 अरब डॉलर घटकर 551.92 अरब डॉलर रह गईं हैं. डॉलर टर्म में बताए जाने वाले फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-अमेरिकन करेंसी की घट-बढ़ का असर शामिल होता है. 

इसी हफ्ते में गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 54.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 66.27 अरब डॉलर हो गई है. इसके अलावा वविशेष आहरण अधिकार यानी एसडीआर 1.2 करोड़ डॉलर घटकर 17.87 अरब डॉलर पर रहा है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस बीते हफ्ते में इंटरनेशनल मॉनिट्री फंड (आईएमएफ) के पास भारत का रिजर्व भंडार 4.22 अरब डॉलर रहा है जो बिना किसी बदलाव के साथ देखा गया है.

ये भी पढ़ें

EPFO: ईपीएफओ मेंबर्स को तोहफा, सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम शुरू; देश में किसी भी बैंक-ब्रांच से निकालें पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget