एक्सप्लोरर

Forex Reserves: इतना कम हुआ भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट

RBI Data: 5 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार ने सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था. इसके बाद हर हफ्ते इसमें कमी आ रही है.

RBI Data: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में लगातार तीसरे हफ्ते कमी दर्ज की गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में 2.41 अरब डॉलर की कमी आई है. यह घटकर 637.92 अरब डॉलर रह गया है. फॉरेन करेंसी एसेट में यह गिरावट डॉलर के मुकाबले फॉरेक्स रिजर्व में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं के मूल्य में उतार एवं चढ़ाव को दर्शाती है. 

5 अप्रैल को छुआ था सर्वकालिक उच्च स्तर

आरबीआई ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 26 अप्रैल को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.412 अरब डॉलर घटकर 637.922 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया. यह लगातार तीसरी गिरावट है. पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रह गया था. कई हफ्तों की उछाल के बाद 5 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 648.562 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. इससे पिछला रिकॉर्ड सितंबर, 2021 में हासिल हुआ था, जो कि 642.453 अरब डॉलर का था. यह रिकॉर्ड इसी साल मार्च में टूट गया था. 

फॉरेन करेंसी एसेट में आई गिरावट 

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 26 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में फॉरेन करेंसी एसेट (Foreign Currency Assets) 1.159 अरब डॉलर घटकर 559.701 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है. फॉरेन करेंसी एसेट को विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा माना जाता है. इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं का मूल्य आंका जाता है.

गोल्ड रिजर्व भी घट गया 

आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व (Gold Reserves) 1.275 अरब डॉलर घटकर 55.533 अरब डॉलर रह गया. केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्राइंग राइट्स (Special Drawing Rights) 1.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 18.048 अरब डॉलर हो गए. आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ (IMF) के साथ भारत की रिजर्व पोजीशन भी 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.639 अरब डॉलर हो गई है.

ये भी पढ़ें 

RBI: इंफ्रास्ट्रक्चर लोन को लेकर बैंकों पर सख्त हुआ आरबीआई, कड़े नियम लागू करने की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
ड्रॉ रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल, फिर कैसे चैंपियन बन गया जम्मू-कश्मीर? किस नियम के तहत कर्नाटक को मिली हार
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी नहीं रुक रहा गंजापन, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Embed widget