एक्सप्लोरर

Tech Mahindra CEO: अब इन्हें मिली टेक महिंद्रा की कमान, संभाल चुके हैं इंफोसिस में प्रेसिडेंट का काम

Mohit Joshi New Role: टेक महिंद्रा के अनुसार, जोशी का कार्यकाल 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगा और वह 19 दिसंबर 2028 तक के लिए नियुक्त किए जा रहे हैं.

सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने मोहित जोशी (Mohit Joshi) को अपना नया प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. मोहित जोशी देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के प्रेसिडेंट रह चुके हैं.

दिसंबर में शुरू होगा कार्यकाल

टेक महिंद्रा ने शेयर बाजारों को बताया कि मोहित जोशी को पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है. उन्हें कंपनी अधिनियम 2013 के तहत अहम प्रबंधकीय भूमिकाएं भी मिलने वाली हैं. टेक महिंद्रा के अनुसार, जोशी का कार्यकाल 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगा और वह 19 दिसंबर 2028 तक के लिए नियुक्त किए जा रहे हैं.

लेंगे सीपी गुरनानी की जगह

टेक महिंद्रा ने बताया कि जोशी कंपनी के मौजूदा एमडी एवं सीईओ सीपी गुरनानी की जगह लेंगे, जो इस साल 19 दिसंबर को अपने पद से रिटायर होने वाले हैं. गुरनानी भारतीय आईटी इंडस्ट्री में सबसे लंबे समय तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहने वाले एक्सीक्यूटिव्स में से एक हैं.

इंफोसिस छोड़कर आ रहे हैं मोहित

मोहित जोशी फिलहाल डेजिग्नेट मैनेजिंग डाइरेक्टर के तौर पर कंपनी को ज्वॉइन करेंगे. वह 19 दिसंबर 2023 तक इसी पद पर रहेंगे. कंपनी के बयान के अनुसार, जोशी इंफोसिस को छोड़कर टेक महिंद्रा आ रहे हैं. इंफोसिस में वह प्रेसिडेंट की भूमिका निभा रहे हैं. इंफोसिस में उनके पास ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड हेल्थकेयर और सॉफ्टवेयर बिजनेस की जिम्मेदारी है. इसके अलावा सेल्स ऑपरेशंस और ट्रांसफॉर्मेशन का भी जिम्मा संभाल रहे हैं.

मोहित के पास ऐसा अनुभव

टेक महिंद्रा ने बयान में कहा, मोहित जोशी इंफोसिस छोड़कर टेक महिंद्रा ज्वॉइन कर रहे हैं, जहां वह अभी प्रेसिडेंट हैं. उनके पास एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर और कंसल्टिंग स्पेस में 02 दशक से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े कॉरपोरेशंस के साथ काम किया है और उन्होंने शानदार बिजनेस तैयार करने के साथ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाया है.

पहले संभाल चुके हैं ये पद

मोहित अवीवा पीएलसी में 2020 तक गैर-कार्यकारी निदेशक रहे हैं. वह अवीवा की जोखिम, कंपनी संचालन एवं नामांकन समिति के सदस्य भी रहे हैं. 2014 में वह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर प्रोग्राम से जुड़े थे. वह यंग प्रेसिडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के भी सदस्य हैं. इससे पहले मोहित कंफेडरेशन ऑफ ब्रिटिश इंडस्ट्री के इकोनॉमिक ग्रोथ बोर्ड के वाइस चेयर का ऑफिस भी संभाल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकी बैंक के डूबने का पेटीएम पर नहीं होगा असर, सीईओ ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल में 3600% रिटर्न! इस शेयर से मालामाल हो गए निवेशक, ब्रोकरेज को 80% अपसाइड की उम्मीद
6 साल में 3600% रिटर्न! इस शेयर से मालामाल हो गए निवेशक, ब्रोकरेज को 80% अपसाइड की उम्मीद
PF सब्सक्राइबर्स ध्यान दें! क्या वाकई मिलने वाला है 10% ब्याज? सरकार ने खुद बता दिया
PF सब्सक्राइबर्स ध्यान दें! क्या वाकई मिलने वाला है 10% ब्याज? सरकार ने खुद बता दिया
Credit Card बिल और पर्सनल लोन के बोझ को ऐसे करें कम, एक्सपर्ट्स की ये सलाह बदल देगी आपकी जिंदगी
क्रेडिट कार्ड बिल और पर्सनल लोन के बोझ को ऐसे करें कम, एक्सपर्ट्स की ये सलाह बदल देगी आपकी जिंदगी
10, 20 हो या लाख... मार्च में UPI ट्रांजेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड, हर दिन इतने करोड़ का हुआ लेन-देन
10, 20 हो या लाख... मार्च में UPI ट्रांजेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड, हर दिन इतने करोड़ का हुआ लेन-देन

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
US Israel Iran War Live: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
हनी सिंह-बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' को हटाने के आदेश
हनी सिंह-बादशाह को दिल्ली हाईकोर्ट से फटकार, 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' को हटाने के आदेश
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
Explained: NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Colorful Vegetables Farming: कम वक्त में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो करें इस रंगीन सब्जी की खेती, लगातार बढ़ रही इसकी डिमांड
कम वक्त में ज्यादा मुनाफा चाहिए तो करें इस रंगीन सब्जी की खेती, लगातार बढ़ रही इसकी डिमांड
Embed widget