एक्सप्लोरर

3rd Largest Economy: आर्थिक तरक्की पर फिलहाल जश्न नहीं मनाना चाहिए, पूर्व आरबीआई गवर्नर ने दिखाया आईना  

D Subbarao: आरबीआई के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने कहा कि आर्थिक तरक्की के सामने गरीबी बड़ी चुनौती है. हमें आर्थिक विकास के साथ ही सामाजिक तरक्की पर भी ध्यान देना होगा. 

D Subbarao: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव (D. Subbarao) भारत के आर्थिक भविष्य पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा है कि हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं. मगर, हमें जल्दबाजी में इसका जश्न नहीं मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश को 2029 तक इस लक्ष्य तक पहुंचाना चाहते हैं. हालांकि, यहां समझने वाली बात यह है कि इकोनॉमी का साइज और विकास दो अलग-अलग बातें हैं. 

देश के विकास के सामने कई चुनौतियां मौजूद 

भारत फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है. पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि हम ब्रिटेन और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं. हमसे आगे सिर्फ अमेरिका और चीन ही रह जाएंगे. कई संस्थाओं और अर्थशास्त्रियों ने भी ऐसे ही अनुमान लगाए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि भारत 2029 से पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लेगा. हालांकि, सुब्बाराव इसे अलग नजरिए से देखते हैं. उनका कहना है कि यह माइलस्टोन हासिल कर लेने से देश के विकास के सामने खड़ी चुनौतियां दूर नहीं हो जाएंगी. 

आर्थिक तरक्की के सामने गरीबी सबसे बड़ी समस्या 

फिलहाल हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है. हम दुनिया में 5वें पायदान पर खड़े हैं. मगर, हमारी प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) सिर्फ 2600 डॉलर है. इस मामले में तस्वीर का रुख ही बदल जाता है. प्रति व्यक्ति आय के मामले में हम दुनिया में 139वें नंबर पर हैं. साथ ही ब्रिक्स (BRICS) और जी-20 (G-20) देशों में हमारी प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है. सुब्बाराव ने कहा कि इन आंकड़ों से हम समझ सकते हैं कि देश आर्थिक तरक्की कर रहा है लेकिन, गरीबी (Poverty in India) इसके सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हुई है. 

विकसित देश बनने के लिए 4 चीजों पर देना होगा ध्यान 

पूर्व गवर्नर ने कहा कि हमें अगर 2047 तक विकसित देश बनना है तो कानून का शासन, मजबूत देश, जबावदेही और संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करनी होगी. विकसित देश बनने की यात्रा आसान नहीं होने वाली है. इसके लिए हमें आर्थिक तरक्की के साथ ही समाज के विकास पर भी पूरा ध्यान देना होगा.

ये भी पढ़ें 

Tesla layoffs: टेस्ला में होगी बड़ी छंटनी, एलन मस्क ने दी कर्मचारियों को बुरी खबर  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक
कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी 8500 रुपये फिसली; जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना...
सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी 8500 रुपये फिसली; जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना...
Share Market Today: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 1500 अंक से ऊपर उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 300 से ऊपर चढ़ा
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, 1500 अंक से ऊपर उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 300 से ऊपर चढ़ा
'सिर्फ इस्तीफे से नहीं चलेगा काम', अतनु चक्रवर्ती के इस्‍तीफे पर SEBI का कड़ा रुख, HDFC ने भी उठाया बड़ा कदम
'सिर्फ इस्तीफे से नहीं चलेगा काम', अतनु चक्रवर्ती के इस्‍तीफे पर SEBI का कड़ा रुख, HDFC ने भी उठाया बड़ा कदम

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tonga Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 7.6 तीव्रता का कंपन, घरों से भागे लोग
Delhi Rain: मार्च में दिल्ली की बेमौसम बारिश के पीछे बिल गेट्स का हाथ! जानिए वायरल दावों की पूरी सच्चाई
मार्च में दिल्ली की बेमौसम बारिश के पीछे बिल गेट्स का हाथ! जानिए वायरल दावों की पूरी सच्चाई
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
IPL ऑक्शन पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बोला - 'इंसानों को सामान की तरह बेचा जा रहा'
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा! डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा- 'मैं और अयातुल्लाह मिलकर करेंगे कंट्रोल'
होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा! डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा- 'मैं और अयातुल्लाह मिलकर करेंगे कंट्रोल'
Sperm Survival After Death: पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
पुरुष की मौत के बाद कितने घंटे तक जिंदा रहता है स्पर्म, क्या उससे भी मां बन सकती है महिला?
चीन में जाते ही भारत के राजदूत अपना नाम क्यों बदल लेते हैं, क्या है इसकी वजह
चीन में जाते ही भारत के राजदूत अपना नाम क्यों बदल लेते हैं, क्या है इसकी वजह
Embed widget